Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पांच वर्षों से घाटा, 5000 करोड़ की देनदारी; ऊर्जा निगम का फूला दम

Uk Fast Khabar May 17, 2025

उत्तराखंड ऊर्जा निगम पिछले छह में से पांच वर्षों में घाटे में रहा है। निगम पर राज्य सरकार की 5000 करोड़ की देनदारी है। हालत यह है कि जनसंख्या की दृष्टि से बड़े जिलों हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर में बिजली चोरी के रूप में लाइन लास सर्वाधिक 16 प्रतिशत है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए निगम को कठोर कदम उठाने होंगे। विशेषज्ञ संस्था मैकेंजी इंडिया की ऊर्जा निगम के साथ ही राज्य में ऊर्जा सुधार के लिए बनाई गई विस्तृत कार्ययोजना को मंत्रिमंडल ने अनुमोदित कर दिया। संस्था ने हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर जिलों में लाइन लास आठ प्रतिशत तक कम करने और 500 मेगावाट सौर ऊर्जा खरीदने पर बल दिया है। मैकेंजी इंडिया ने ऊर्जा निगम की वित्तीय और परिचालन स्थिति में सुधार करने के लिए विस्तृत परिवर्तन योजना तैयार की है। इस योजना का उद्देश्य वितरण और ट्रांसमिशन नुकसान को कम करना, बिजली खरीद लागत को अनुकूलित करना और पूंजी निवेश के माध्यम से निगम के प्रदर्शन को मजबूत करना है। इस योजना के चार प्रमुख उद्देश्य हैं। सबसे पहले ऊर्जा निगम की वित्तीय स्थिति को स्थिर और मजबूत करने और लगभग 5000 करोड़ रुपये के बकाया को कम करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है। इससे लगातार घाटे से निगम उबर सकेगा।

हरित ऊर्जा स्रोतों के उपयोग को बढ़ावा
दूसरा उद्देश्य वितरण और ट्रांसमिशन नुकसान को कम करने के लिए हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे क्षेत्रों में लाइन लास कम करने का है। इसके अंतर्गत ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और बुनियादी ढांचे के उन्नयन से हानियों में कमी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। तीसरे चरण में उपभोक्ताओं को जागरुक करने पर बल है, ताकि उपभोक्ता संतुष्टि में वृद्धि और राजस्व संग्रह दक्षता में सुधार हो सके। निगम को तीसरे उद्देश्य के रूप में हरित ऊर्जा स्रोतों के उपयोग को बढ़ावा देने पर काम करना होगा, जिससे लागत प्रभावी और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा समाधान प्राप्त हो सके।

नियामक आयोग ने 1140 करोड़ के प्रस्ताव किए अस्वीकृत
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने लगभग 1140 करोड़ के प्रस्तावों को अस्वीकृत किया है। इसका कारण ट्रांसमिशन और वितरण हानि लक्ष्य को प्राप्त नहीं करना है। इसके अतिरिक्त कतिपय प्रकरणों में विद्युत निरीक्षक प्रमाणपत्रों में विसंगतियों के कारण भी टैरिफ याचिका को अस्वीकृत किया गया।

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में लाइन लास कम करने को ये सुझाए गए हैं उपाय
औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड एवं स्मार्ट टैंपर-प्रूफ मीटर की स्थापना
नियमित मीटर कैलिब्रेशन और रखरखाव की व्यवस्था
उच्च हानि क्षेत्रों में दोषपूर्ण या पुराने मीटर को बदलना
स्वचालित बिलिंग सिस्टम और डिजिटल भुगतान
औचक निरीक्षण और सतर्कता कार्यों में वृद्धि
रियल टाइम एनालाइटिक्स और उपभोक्ता स्तर तक ऊर्जा ऑडिट

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 में 50 हजार को मिलेगा रोजगार
Next: उत्तराखंड सरकार ने एकल महिलाओं को दी बड़ी सौगात, स्वरोजगार के लिए दो लाख के प्रोजेक्ट पर 75 प्रतिशत सब्सिडी

Related Stories

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026
उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

March 10, 2026
उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

March 10, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026
उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

March 10, 2026
उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

March 10, 2026
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

March 9, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.