Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून में भारी बारिश के बीच हाई अलर्ट पर ऊर्जा निगम, उपभाेक्ताओं से की अपील

Uk Fast Khabar September 2, 2025

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए ऊर्जा निगम में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। निगम के प्रबंध निदेशक ने सभी अभियंताओं, फील्ड इंजीनियरों और लाइन स्टाफ को 24 घंटे सतर्क रहने और विद्युत आपूर्ति की निरंतर निगरानी करने के निर्देश जारी किए हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में अतिरिक्त उपकरणों के साथ मुस्तैद रहने को कहा गया है। साथ ही अवकाश पर रोक लगाते हुए मुख्यालय से कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है।

फील्ड कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने और त्वरित रिस्पांस देने के निर्देश
प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि आपदा जैसी परिस्थितियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन ऊर्जा निगम उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए डिजास्टर रिस्पांस टीमें सभी जिलों में तैनात की गई हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगी।

पर्वतीय क्षेत्रों में अतिरिक्त उपकरणों के साथ मुख्यालय से नियमित निगरानी
फील्ड स्टाफ के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता अपने क्षेत्रों में तैनात रहकर नियमित गश्त और निरीक्षण सुनिश्चित करें। तार टूटने, पोल गिरने या विद्युत अवरोध की सूचना तत्काल मुख्यालय और संबंधित नियंत्रण कक्ष को दी जाए। सभी लाइन स्टाफ को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करना होगा। वर्षा, आंधी या भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को त्वरित सहायता मिल सके।

ऊर्जा निगम की उपभोक्ताओं से अपील
ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से प्रतिकूल मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है कि टूटे या गिरे हुए बिजली के तारों और पोल से दूर रहें। किसी भी विद्युत अवरोध या दुर्घटना की सूचना तुरंत ऊर्जा निगम के टोल फ्री नंबर 1912 या नजदीकी उपसंस्थान को दें। गीले हाथों से विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें और उन्हें नमी व बारिश से सुरक्षित रखें। गिरे हुए पोल या तारों को स्वयं छूने या हटाने का प्रयास न करें। जलभराव की स्थिति में तुरंत ऊर्जा निगम को सूचित करें।

Continue Reading

Previous: सड़कें खोदने को अब केवल दो माह ही मिलेंगे, नीति लाने की तैयारी, कैबिनेट में लाई जाएगी
Next: भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन, सड़क पर मचा घमासान

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.