Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Jhanda Ji Mela: आस्था चढ़ने लगी परवान, दरबार साहिब में गिलाफ सिलाई आज से

Uk Fast Khabar March 27, 2024

श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में झंडेजी के आरोहण का समय ज्यूं-ज्यूं निकट आ रहा है वैसे ही भक्तों की आस्था भी परवान चढ़ने लगी है। 30 मार्च को होने वाले इस भव्य आरोहण के लिए दरबार में 86 फीट ऊंचे व 30 इंच मोटाई वाले झंडेजी के लिए आज से गिलाफ की सिलाई शुरू हो जाएगी। वहीं इस पल का साक्षी बनने के लिए दरबार साहिब में संगत पहुंच रही है। दरबार साहिब को लाइटों व फूलों से सजाया जा रहा है। इस बार दरबार साहिब परिसर में 42 सीसीटीवी से निगरानी रहेगी। परिसर में दुकाने लगनी शुरू हो चुकी हैं।

17 अप्रैल रामनवमी तक चलेगा मेला
होली के पांचवें दिन यानी चैत्र मास के कृष्ण पंचमी को दरबार साहिब में झंडेजी के आरोहण के साथ ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू हो जाता है। इस बार 17 अप्रैल रामनवमी तक मेला चलेगा। मंगलवार को भी उत्तराखंड पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से संगत के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने संगत को दर्शन दिए। साथ ही श्री झंडे जी मेला आयोजन समिति को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। समिति के सह-व्यवस्थापक विजय गुलाटी ने बताया कि समिति की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दरबार साहिब परिसर में दुकानें भी सज चुकी हैं। शुक्रवार को दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से पगड़ी प्रसाद तवीज व आशीर्वाद लेकर पूर्वी संगत की विदाई होगी। मेले के लिए झूले को कारीगर तैयार कर रहे हैं।
मेले की तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि इस बार मेला आयोजन स्थल पर 42 सीसीटीवी निगरानी के लिए संचालित किए गए हैं। मेला स्थल पर 25 फायर एक्सटिंग्विशर लगाए गए हैं। समिति की ओर से 35 सुरक्षा गार्ड व 500 संगत स्वयंसेवक मेला व्यवस्था, अनुशासन व्यवस्था व संचालन कार्यों के लिए सेवादार रहेंगे। श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ की टीम मेला अस्पताल में उपलब्ध रहेगी। अस्पताल की ओर से निश्शुल्क दवा उपलब्ध कराई जाएगी। मेला अस्पताल के सहयोग के लिए दो एम्बुलेंस उपलब्ध रहेंगी।

गुरुद्वारा अमृतसर की तर्ज पर दरबार साहिब में भक्ति सरोवर तैयार
इस बार झंडेजी के आरोहण के दौरान संगत को दरबार परिसर स्थित भक्ति सरोवर अलग रूप में नजर आएगा। बीते एक वर्ष से इस पर कार्य चल रहा है। श्री झंडे जी मेला आयोजन समिति के विशेष कार्यधिकारी राजेंद्र ध्यानी ने बताया कि गुरुद्वारा अमृतसर की तर्ज पर यहां के भक्ति सरोवर को तैयार किया जा रहा है। जिसमें वर्षभर शुद्ध पानी रहेगा। पहली बार झंडेजी मेले में शामिल होने वाली संगत को यह अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। रात को रंग-विरंगी लाइटों से यह और भी आकर्षक लगेगा। इसे अंतिम रूप देने का कार्य जोरों पर है।

 

 

 

Continue Reading

Previous: कांग्रेस-BJP व BSP के ये प्रत्याशी आज कराएंगे नामांकन, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहले हर की पैड़ी पर किया पूजन
Next: उत्तराखंड में जनजातियों पर भी भाजपा की नजर, बनाया ये खास प्लान; इतनी है जनसंख्या

Related Stories

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026
उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

March 10, 2026
उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

March 10, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026
उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

March 10, 2026
उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

March 10, 2026
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

March 9, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.