Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • National
  • News
  • Tech
  • Uncategorized
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मानसून के दौरान चारधाम यात्रा संचालन पर सरकार की नजर, सीएम धामी ने कसे अधिकारियों के पेंच

Uk Fast Khabar June 29, 2024

प्रदेश में मानसून के दौरान चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन पर सरकार नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शासन ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि वे चारधाम यात्रा के वैकल्पिक मार्गों को भी दुरुस्त रखें। इन मार्गों के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में जेसीबी व कार्मिक तैनात किए जाएं। प्रदेश में मानसून के दौरान चारधाम यात्रा मार्ग समेत प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर प्रतिवर्ष भूस्खलन और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं होती हैं। इससे चारधाम यात्रा मार्ग बाधित हो जाते हैं। कई जगह स्थिति यह बनती है कि सड़कों के टूटने और इनमें मलबा आने के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है। इससे यात्रा मार्ग पर यात्री फंस जाते हैं। इन यात्रियों को निकालने में शासन व प्रशासन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए कुछ वर्ष पहले वैकल्पिक मार्ग चिह्नित किए गए। ये ऐसे मार्ग हैं, जो थोड़ा लंबे जरूर हैं, लेकिन ये यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करते हैं। इनका उपयोग अभी भी स्थानीय निवासी करते हैं।

विभिन्न स्थानों पर यात्रा मार्ग से जुड़ते हैं 50 से अधिक मार्ग
यद्यपि, इन मार्गों से अधिक दूरी तय करनी होती है, जिस कारण इनका इस्तेमाल यात्रा के लिए नहीं किया जाता है। ऐसे 50 से अधिक मार्ग हैं, जो विभिन्न स्थानों पर यात्रा मार्ग से जुड़ते हैं। मानसून के दौरान मुख्य मार्गों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में इनका उपयोग यातायात को सुचारू रखने में किया जा सकता है। इसे देखते हुए शासन ने सभी जिलों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि ऐसे वैकल्पिक मार्गों को चिह्नित करते हुए इन्हें दुरुस्त रखा जाए। उद्देश्य यह कि मुख्य मार्गों के बंद होने की स्थिति में इन मार्गों का उपयोग यात्रियों को सकुशल निकालने के लिए किया जा सके। इसके लिए जिलों को इन मार्गों पर पर्याप्त संख्या में जेसीबी, अन्य उपकरण व कार्मिकों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। सचिव लोक निर्माण विभाग डा पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मार्गों को दुरुस्त रखा जाए ताकि मुख्य मार्ग बाधित होने की स्थिति में इन मार्गों का उपयोग किया जा सके।

 

 

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड सरकार ने नकलरोधी पेपर संपन्न कराने के लिए तलाशे हाईटेक उपाय, UKSSSC की परीक्षा में लेगी AI मदद
Next: उत्‍तराखंड में अब State Senior Subordinate Service में भी खिलाड़ियों को आरक्षण, इन दो विभागों में बनेंगे अफसर

Related Stories

ऐतिहासिक गौचर मेला: भारत–तिब्बत व्यापार की धरोहर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान..

ऐतिहासिक गौचर मेला: भारत–तिब्बत व्यापार की धरोहर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान..

November 15, 2025 3
फर्जी डोमिसाइल पर नकेल: उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के प्रमाणपत्र जांच के दायरे में..

फर्जी डोमिसाइल पर नकेल: उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के प्रमाणपत्र जांच के दायरे में..

November 15, 2025 2
उत्साह के बीच गौचर मेला शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने हेली सेवा का रोडमैप पेश किया..

उत्साह के बीच गौचर मेला शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने हेली सेवा का रोडमैप पेश किया..

November 15, 2025
https://youtu.be/d4n0NxL9ZIs?si=jOgNeRJ6Gzc8U4BU

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

ऐतिहासिक गौचर मेला: भारत–तिब्बत व्यापार की धरोहर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान..

ऐतिहासिक गौचर मेला: भारत–तिब्बत व्यापार की धरोहर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान..

November 15, 2025 3
फर्जी डोमिसाइल पर नकेल: उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के प्रमाणपत्र जांच के दायरे में..

फर्जी डोमिसाइल पर नकेल: उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के प्रमाणपत्र जांच के दायरे में..

November 15, 2025 2
उत्साह के बीच गौचर मेला शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने हेली सेवा का रोडमैप पेश किया..

उत्साह के बीच गौचर मेला शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने हेली सेवा का रोडमैप पेश किया..

November 15, 2025
आपदा अभ्यास: रुद्रप्रयाग में 6.7 तीव्रता का काल्पनिक भूकंप, ग्लेशियर क्षेत्र में जवान लापता दिखाए गए..

आपदा अभ्यास: रुद्रप्रयाग में 6.7 तीव्रता का काल्पनिक भूकंप, ग्लेशियर क्षेत्र में जवान लापता दिखाए गए..

November 15, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog National News Tech Uncategorized इतिहास उत्तराखंड क्राइम खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ऐतिहासिक गौचर मेला: भारत–तिब्बत व्यापार की धरोहर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान..
  • फर्जी डोमिसाइल पर नकेल: उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के प्रमाणपत्र जांच के दायरे में..
  • उत्साह के बीच गौचर मेला शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने हेली सेवा का रोडमैप पेश किया..
  • आपदा अभ्यास: रुद्रप्रयाग में 6.7 तीव्रता का काल्पनिक भूकंप, ग्लेशियर क्षेत्र में जवान लापता दिखाए गए..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.