Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हरिद्वार जिला जेल में हार्डकोर क्रिमिनल्स की मौज मस्ती खत्म, हाई सिक्योरिटी बैरक तैयार, 50 कैदी होंगे शिफ्ट

Uk Fast Khabar May 7, 2026

हरिद्वार जिला जेल रोशनाबाद में कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी भी सजा काट चुका है, 888 कैदियों की क्षमता वाली जेल में 950 बंदी हैं

हरिद्वार: जिले के रोशनाबाद स्थित जिला जेल में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नई हाई सिक्योरिटी बैरक बनाई गई है. यह बैरक बनकर तैयार हो गई है. इस बैरक में हार्डकोर क्रिमिनल और कुख्यात गैंगस्टरों को रखा जाएगा, ताकि जेल के भीतर आपराधिक गतिविधियां न हो सकें. नई हाई सिक्योरिटी बैरक की क्षमता करीब 50 कैदियों की बताई जा रही है.

हरिद्वार जिला जेल में बनी हाई सिक्योरिटी बैरक: जेल प्रशासन के अनुसार इस बैरक को इस तरह डिजाइन किया गया है कि गंभीर अपराधों में बंद कैदियों को सामान्य बंदियों से अलग रखा जा सके. इससे जेल के अंदर अनुशासन बनाए रखने और आपराधिक नेटवर्किंग को रोकने में मदद मिलेगी. बाहरी रूप से साधारण दिखने वाली इस बैरक में आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं. निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे जैसे विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. जल्द ही बैरक को औपचारिक रूप से संचालन में लाया जाएगा.

सुनील राठी जैसे कुख्यात गैंगस्टर काट चुके हैं सजा: गौरतलब है कि हरिद्वार जिला जेल पहले भी कई चर्चित अपराधियों को लेकर सुर्खियों में रही है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित गैंगस्टर सुनील राठी समेत कई हार्डकोर क्रिमिनल यहां बंद रह चुके हैं. हालांकि कुछ साल पहले सुनील राठी को हरिद्वार से उत्तराखंड की दूसरे जेल में शिफ्ट कर दिया गया था.

क्षमता से अधिक बंदी हैं हरिद्वार जेल में: वहीं जेल प्रशासन के मुताबिक 888 कैदियों की क्षमता वाली हरिद्वार जिला जेल में इस समय करीब 950 बंदी बंद हैं. ऐसे में नई हाई सिक्योरिटी बैरक बनने से जेल प्रशासन को सुरक्षा और प्रबंधन दोनों स्तर पर राहत मिलने की उम्मीद है.

चर्चाओं में रही रुड़की जेल: हरिद्वार जिले के रोशनाबाद और रुड़की में दो जेलें हैं. रुड़की जेल में पूर्व में दो बड़ी वारदातें हो चुकी हैं. कई साल पहले रुड़की जेल के बाहर जेल अधीक्षक की हत्या हो चुकी है. साथ ही पूर्व में जेल के मुख्य गेट पर जमानत पर बाहर आ रहे गैंगस्टर चीनू पंडित पर ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात भी हुई थी. उस वारदात में चीनू को बच निकला था, लेकिन उसके तीन साथियों की गोली लगने से मौत हो गई थी. ऐसी चर्चा रही कि चीनू पंडित और सुनील राठी के बीच चल रही दुश्मनी के कारण इस गोलीकांड को अंजाम दिया गया था. हालांकि हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में इस तरह की वारदातें तो नहीं हुईं, लेकिन पूर्व में एक धार्मिक आयोजन के दौरान दो कैदी फरार जरूर हो गए थे. फिलहाल जेल की सुरक्षा बढ़ाने के लिए हाई सिक्योरिटी बैरक बनाई जा चुकी है और बस अब उपकरण लगने बाकी हैं.

क्या बोले अधिकारी: वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्या ने बताया कि-

जेल में कई तरह के हार्ड कोर क्रिमिनल होते हैं, जिन्हें रखने के लिए विशेष बैरकों की आवश्यकता होती है. इसलिए सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए जिला कारागार में पचास बंदियों की क्षमता वाली विशेष हाई सिक्योरिटी बैरक बनाई गई है. हाई सिक्योरिटी बैरक के सुरक्षा के मापदंड अन्य साधारण जेलों से अलग होते हैं. यहां चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निगरानी की जाएगी. जेल में क्षमता से अधिक कैदी होने के बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत चल रही है.
-मनोज कुमार आर्या, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, हरिद्वार जेल-

उपकरण लगते ही हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट होंगे हार्ड कोर क्रिमिनल: वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्या ने बताया कि हाई सिक्योरिटी बैरक में सिक्योरिटी उपकरणों का प्रपोजल बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है. अनुमति मिलते ही सभी उपकरण इंस्टॉल कराने का कार्य शुरू कराया जाएगा. उपकरण लगने के बाद बैरक में हार्ड कोर क्रिमिनल शिफ्ट किए जाएंगे. हाई सिक्योरिटी बैरक शुरू होते ही जेल में बंदियों को रखने की क्षमता भी बढ़ जाएगी.

Continue Reading

Previous: ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को कुछ समय के लिए रोकने का ऐलान, जारी रहेगी नाकेबंदी
Next: ऑपरेशन सिंदूर का एक साल : सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान को सिखाया सबक, भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में किया बड़ा बदलाव

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.