Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हरिद्वार टाइगर शिकार मामला, वन विभाग की मिली सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार

Uk Fast Khabar May 21, 2026

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में अभी तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक आरोपी अभी भी फरार है.

हरिद्वार: वन विभाग की श्यामपुर रेंज में दो बाघों की मौत के मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है. मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशिक पुत्र गामा और जुप्पी पुत्र अल्लू के नाम से हुई है. इससे पहले आलम उर्फ फ़म्मी नाम के एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है. इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. चौथा आरोपी आमिर हमजा उर्फ मियां अभी फरार है.

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने दिये एक्शन के निर्देश: बीते सोमवार को श्यामपुर रेंज की सजनपुर बीट में दो साल के बाघों के शव बरामद होने के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा. जंगल के कंपार्टमेंट संख्या नौ में रहने वाले वन गुज्जरों पर बाघों को जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप लगा. जिसमें चार आरोपियों के नाम सामने आए. जिनमें से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है. चौथा आरोपी फरार है. मामले ने तूल पकड़ा तो वन मंत्री सुबोध उनियाल भी बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. साथ ही कहा है कि विभागीय स्तर पर यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो, सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ सीधा निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. मंत्री के निर्देश के बाद हरिद्वार के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की ओर से रेंजर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

41 बाघ और सैकड़ों हाथियों की मूवमेंट: हरिद्वार वन विभाग की सीमा में जिस स्थान से बाघों के शव मिले थे, वो राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज से सटा हुआ है. यह राजाजी टाइगर रिजर्व का बफर जोन है. यहां करीब 41 बाघ और सैकड़ों हाथियों की मूवमेंट रहती है. अति संवेदनशील माने वाले जंगल में बाघों के शव मिलने के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

वनकर्मियों की मुस्तैदी से खुला मामला: सजनपुर बीट में तैनात वन कर्मियों ने गश्त के दौरान वन गुज्जरों को देखा तो उन्हें शक हो गया. पूछताछ में वन गुज्जरों ने बताया कि उनकी भैंस खो गई है. उसे खोजने निकले हैं. वन कर्मियों को लगा कि इस स्थान पर कभी भैंसे चरने नहीं आती और न ही यहां चारे वाली घास है. तभी जंगल में सर्च अभियान चलाया गया. रविवार शाम को एक बाघ का शव बरामद किया गया. अगले ही दिन दोपहर को वहां से कुछ दूरी पर दो साल की मादा बाघिन का शव भी मिल गया. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. उसने बताया बाघिन ने उनकी भैंस का शिकार किया था. इसके बाद उन्होंने उसी भैंस पर जहरीला पदार्थ जो खेतों में डाला जाता है, वो छिड़क दिया. बाघों ने भैंस का मांस खाया. जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद उन्होंने दोनों बाघों के पैर काट दिए. बाघ के खाल, पंजे और अन्य अंग बेचने की तैयारी की जा रही थी. तब तक वन विभाग एक्शन में आ गया.

क्या बोले अधिकारी: डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया अभी तक इस मामले में चार आरोपियों के नाम सामने आए हैं. एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. आज दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है. अन्य फरार चल रहे आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए वन विभाग की टीम लगातार दबिश दे रही हैं. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा. मामले की गहनता से मामले की जांच जारी है.

Continue Reading

Previous: पांच देशों की यात्रा पूरी कर भारत लौटे पीएम मोदी, इटली के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी को अहम बताया
Next: हीट वेव अलर्ट: नैनीताल जनपद के तीन विकास खंडों में स्कूलों के समय में बदलाव, आदेश जारी

Related Stories

Instagram पर आए मेटा ग्लासेज़ के लिए नए स्टोरी फीचर्स, स्पिन व्यू से मिलेगा 360 डिग्री एक्सपीरियंस

Instagram पर आए मेटा ग्लासेज़ के लिए नए स्टोरी फीचर्स, स्पिन व्यू से मिलेगा 360 डिग्री एक्सपीरियंस

July 2, 2026
बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत

बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत

July 2, 2026
मसूरी MPG कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य पदोन्नति मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई, ​याचिकाकर्ता ने लगाए ये आरोप

मसूरी MPG कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य पदोन्नति मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई, ​याचिकाकर्ता ने लगाए ये आरोप

July 2, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Instagram पर आए मेटा ग्लासेज़ के लिए नए स्टोरी फीचर्स, स्पिन व्यू से मिलेगा 360 डिग्री एक्सपीरियंस

Instagram पर आए मेटा ग्लासेज़ के लिए नए स्टोरी फीचर्स, स्पिन व्यू से मिलेगा 360 डिग्री एक्सपीरियंस

July 2, 2026
बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत

बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत

July 2, 2026
मसूरी MPG कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य पदोन्नति मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई, ​याचिकाकर्ता ने लगाए ये आरोप

मसूरी MPG कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य पदोन्नति मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई, ​याचिकाकर्ता ने लगाए ये आरोप

July 2, 2026
मदरसा बोर्ड भंग होने के बाद हरिद्वार जिले में मान्यता प्रक्रिया तेज, 26 मदरसों ने किया आवेदन, सभी को लेनी होगी मान्यता

मदरसा बोर्ड भंग होने के बाद हरिद्वार जिले में मान्यता प्रक्रिया तेज, 26 मदरसों ने किया आवेदन, सभी को लेनी होगी मान्यता

July 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Instagram पर आए मेटा ग्लासेज़ के लिए नए स्टोरी फीचर्स, स्पिन व्यू से मिलेगा 360 डिग्री एक्सपीरियंस
  • बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत
  • मसूरी MPG कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य पदोन्नति मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई, ​याचिकाकर्ता ने लगाए ये आरोप
  • मदरसा बोर्ड भंग होने के बाद हरिद्वार जिले में मान्यता प्रक्रिया तेज, 26 मदरसों ने किया आवेदन, सभी को लेनी होगी मान्यता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.