Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

हरिद्वार सीट पर लोकसभा की टिकट को लेकर भिड़े हरीश और हरक, जुबानी जंग तेज

Uk Fast Khabar May 8, 2023

रिद्वार लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस के टिकट की दावेदारी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से कड़ी चुनौती मिलने जा रही है। जुबानी जंग में दोनों नेता जिस तरह एक-दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं।
हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस के टिकट की दावेदारी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से कड़ी चुनौती मिलने जा रही है। जुबानी जंग में दोनों नेता जिस तरह एक-दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं, उससे यह तकरीबन साफ हो गया है। टिकट की दावेदारी में विक्टिम कार्ड को भी दांव के रूप में आजमाया जा रहा है।
दांव-पेच के बीच टिकट पाने की दौड़ में भले ही किसी को भी सफलता मिले, लेकिन विक्टिम कार्ड के माध्यम से मतों के ध्रुवीकरण का खेल अभी से शुरू हो चुका है। कांग्रेस में लोकसभा चुनाव से पहले ही हरिद्वार सीट के टिकट को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में खींचतान तेज हो चुकी है। इस सीट से पहले सांसद रह चुके हरीश रावत वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव हरिद्वार से लडऩे का मन बना चुके हैं।
वर्ष 2009 में इस सीट से सांसद रह चुके हरीश रावत इस लोकसभा क्षेत्र में खूब सक्रिय हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से चुनाव लडऩे की उनकी हसरत अधूरी रह गई थी। स्थानीय को टिकट मिलने का मामला तूल पकडऩे के कारण उन्हें नैनीताल लोकसभा सीट से खम ठोकनी पड़ी थी। वर्ष 2019 में हरिद्वार का टिकट पाने की दौड़ में पिछडऩे के पीछे इस लोकसभा क्षेत्र की हरिद्वार ग्रामीण सीट से वर्ष 2017 में चुनाव हारना भी बड़ा कारण माना जाता रहा है।
वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण सीट पर पुत्री अनुपमा रावत के चुनाव जीतने और कांग्रेस को हरिद्वार की पांच विधानसभा सीटों पर सफलता मिलने से हरीश रावत उत्साहित हैं। उनका यह उत्साह तब फीका पड़ गया, जब पार्टी के भीतर से हरक सिंह रावत प्रबल दावेदार के रूप में सामने आ गए। हरीश रावत यदि प्रदेश की राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी हैं तो हरक सिंह रावत को चुनावी राजनीति के दबंगों में शुमार किया जाता रहा है।
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की 14 विधानसभा सीटों में तीन सीटें ऋषिकेश, डोईवाला और धर्मपुर देहरादून जिले की हैं। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में हरीश रावत की जीत में इन तीन सीटों के मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही थी। हरक सिंह की नजरें भी इन तीन सीटों के मतदाताओं पर टिकी हैं। हरक के दावे को कमजोर करने के लिए हरीश रावत बीते दिनों रुड़की में एक कार्यक्रम में नाम लिए बगैर हरक सिंह पर हमला बोल चुके हैं।
वर्ष 2016 में उनके नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध बगावत करने वालों में हरक सिंह भी सम्मिलित रहे हैं। हरीश रावत ने इस विक्टिम कार्ड को आगे बढ़ाते हुए हरक सिंह को वर्ष 2016 का अपराधी करार दिया है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हरक सिंह को पहले प्रायश्चित कर चुनाव में काम करना चाहिए। उनके दावे को आगे देखा जाएगा।
वहीं, हरक सिंह रावत ने भी पलटवार में देर नहीं लगाई। हरीश रावत का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि 10-10 चुनाव हारने वाले ऐसी बातें न ही करें तो ठीक है। वह लगातार दो चुनाव हार गए तो राजनीति छोड़ देंगे। कांग्रेस में जब राहुल और प्रियंका ने उन्हें सम्मिलित किया था, तब हरीश रावत ने मना क्यों नहीं किया। हरक ने तल्ख शब्दों में टिप्पणी से जता दिया कि टिकट की दौड़ में वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। हरक सिंह भी स्वयं को हरीश रावत के सामने विक्टिम के रूप में प्रस्तुत करने की रणनीति पर आगे बढ़ रहे हैं। एकदूसरे को लेकर दांव-प्रतिदांव और आरोप-प्रत्यारोप ने टिकट की जंग को रोचक बना दिया है।

 

 

Continue Reading

Previous: सत्ता के गलियारे से: दूसरी पारी में जारी धामी की ताबड़तोड़ बैटिंग
Next: अपणो स्कूल, अपणू प्रमाण: छात्रों को राहत, उत्‍तराखंड में स्कूलों में मिलेंगे निवास, आय व जाति प्रमाणपत्र

Related Stories

Maruti Baleno फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा, जानें क्या मिलते हैं फीचर्स

Maruti Baleno फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा, जानें क्या मिलते हैं फीचर्स

September 11, 2026
हरिद्वार में बीच सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट, लात घूंसों से की पिटाई, दोनों हुई बेहोश

हरिद्वार में बीच सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट, लात घूंसों से की पिटाई, दोनों हुई बेहोश

September 11, 2026
कोविड और डेंगू के आंकड़ों में भी हुई बढ़ोतरी, 46 लोग कोरोना संक्रमित, डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50, रखें ये सावधानी

कोविड और डेंगू के आंकड़ों में भी हुई बढ़ोतरी, 46 लोग कोरोना संक्रमित, डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50, रखें ये सावधानी

September 11, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Maruti Baleno फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा, जानें क्या मिलते हैं फीचर्स

Maruti Baleno फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा, जानें क्या मिलते हैं फीचर्स

September 11, 2026
हरिद्वार में बीच सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट, लात घूंसों से की पिटाई, दोनों हुई बेहोश

हरिद्वार में बीच सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट, लात घूंसों से की पिटाई, दोनों हुई बेहोश

September 11, 2026
कोविड और डेंगू के आंकड़ों में भी हुई बढ़ोतरी, 46 लोग कोरोना संक्रमित, डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50, रखें ये सावधानी

कोविड और डेंगू के आंकड़ों में भी हुई बढ़ोतरी, 46 लोग कोरोना संक्रमित, डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50, रखें ये सावधानी

September 11, 2026
ब्रिक्स समिट 2026: रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी संग रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर आज करेंगे वार्ता

ब्रिक्स समिट 2026: रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी संग रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर आज करेंगे वार्ता

September 11, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Maruti Baleno फेसलिफ्ट की पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा, जानें क्या मिलते हैं फीचर्स
  • हरिद्वार में बीच सड़क पर महिलाओं के साथ मारपीट, लात घूंसों से की पिटाई, दोनों हुई बेहोश
  • कोविड और डेंगू के आंकड़ों में भी हुई बढ़ोतरी, 46 लोग कोरोना संक्रमित, डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50, रखें ये सावधानी
  • ब्रिक्स समिट 2026: रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी संग रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर आज करेंगे वार्ता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.