Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

जांच में अवैध खनन का दावा निकला गलत, रिजर्व फॉरेस्ट में खनन गतिविधियों की रिपोर्ट आई सामने

Uk Fast Khabar July 28, 2026

ज्य में अवैध खनन को लेकर यूं तो अक्सर सवाल खड़े होते रहे हैं. लेकिन इस बार वन विभाग के ही अधिकारी द्वारा उठाए गए.

देहरादून: आसन कंजर्वेशन रिजर्व के आसपास खनन गतिविधियों को लेकर उठे विवाद के बीच जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की संयुक्त जांच रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में आसन कंजर्वेशन रिजर्व की 10 किलोमीटर की परिधि में संचालित और स्वीकृत खनन पट्टों तथा स्टोन क्रशर इकाइयों की स्थिति का परीक्षण किया गया है. संयुक्त जांच में मौके पर किसी भी पट्टाधारक या अनुज्ञाधारक द्वारा नियमों के विपरीत अवैध खनन गतिविधि संचालित करते हुए नहीं पाए जाने का दावा किया गया है. हालांकि इस मामले में एसडीओ राजीव नयन नौटियाल की ओर से लगाए गए अवैध खनन के आरोपों ने पूरे प्रकरण को गंभीर बना दिया है.

दरअसल आसन कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र में खनन गतिविधियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए सवाल उठाए गए थे. इसी क्रम में जिला अधिकारी देहरादून के निर्देश और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में 18 और 19 जून 2026 को संयुक्त निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में आसन कंजर्वेशन रिजर्व की 10 किलोमीटर की परिधि के अंतर्गत आने वाले खनन पट्टों और अनुज्ञाओं की जांच की गई. जांच के बाद तैयार रिपोर्ट में खनन गतिविधियों की स्थिति, पट्टों की अवधि, रिजर्व से दूरी और राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की अनुमति से संबंधित विवरण दर्ज किए गए हैं.

संयुक्त जांच रिपोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के 14 फरवरी 2024 के आदेश का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि आसन वेटलैंड संरक्षण रिजर्व की सीमा से 10 किलोमीटर की परिधि के भीतर किसी भी खनन गतिविधि का संचालन परियोजना प्रस्तावक को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त किए बिना नहीं करना चाहिए. रिपोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के एक अन्य आदेश का भी हवाला दिया गया है, जिसमें संरक्षण रिजर्व और सामुदायिक रिजर्व से एक किलोमीटर की परिधि में खनन गतिविधियों पर रोक का उल्लेख है.

अभी जांच रिपोर्ट पूरी हुई है जिसका अध्ययन किया जा रहा है. इसमें जो भी तथ्य सामने आए हैं उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-आशीष चौहान, जिलाधिकारी देहरादून

जांच के दौरान आसन कंजर्वेशन रिजर्व के 10 किलोमीटर दायरे में कई खनन पट्टे और अनुज्ञाएं सामने आईं. इनमें कुछ पट्टे रिजर्व से करीब तीन से सात किलोमीटर की दूरी पर संचालित बताए गए हैं. एक खनन पट्टा करीब 3.1 किलोमीटर की दूरी पर है, जिसकी संचालन अवधि 10 जून 2023 से 18 अप्रैल 2028 तक दर्ज है. रिपोर्ट में संबंधित पट्टे के संबंध में एनबीडब्ल्यूएल की अनुमति को आवश्यक नहीं बताया गया है. वहीं करीब 7.4 किलोमीटर दूरी वाले एक अन्य पट्टे के संबंध में एनबीडब्ल्यूएल की ओर से शमन उपायों के साथ प्रस्ताव की संस्तुति किए जाने का उल्लेख है.

रिपोर्ट में दो अन्य खनन पट्टों के संबंध में एनबीडब्ल्यूएल की अनुमति प्राप्त नहीं होने की बात सामने आई है. इनमें से एक पट्टा रिजर्व से करीब 4.2 किलोमीटर और दूसरा करीब चार किलोमीटर की दूरी पर बताया गया है. रिपोर्ट के अनुसार संबंधित पोर्टल बंद होने के कारण अनुमति की स्थिति से जुड़ी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी. इस पूरे प्रकरण में एसडीओ राजीव नयन नौटियाल की ओर से लगाए गए अवैध खनन के आरोप भी चर्चा में हैं.

आरोप यह है कि आसन कंजर्वेशन रिजर्व की संवेदनशीलता और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद क्षेत्र में खनन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. इन आरोपों के बाद संयुक्त निरीक्षण कर मौके की स्थिति और खनन पट्टों के दस्तावेजों की जांच की गई. हालांकि संयुक्त जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान किसी भी पट्टाधारक या अनुज्ञाधारक द्वारा नियमों के विपरीत गतिविधि करते हुए नहीं पाया गया.

Continue Reading

Previous: बहुगुणा परिवार पर हरीश रावत की टिप्पणी से सियासत तेज, सौरभ बहुगुणा ने किया पलटवार
Next: रुद्रपुर गैंगरेप के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.