Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

बहुगुणा परिवार पर हरीश रावत की टिप्पणी से सियासत तेज, सौरभ बहुगुणा ने किया पलटवार

Uk Fast Khabar July 28, 2026

कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत के बहुगुणा परिवार पर टिप्पणी से राजनीति तेज हो गई है.

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सोशल मीडिया पोस्ट से उत्तराखंड की राजनीति में बहुगुणा परिवार को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को लेकर की गई टिप्पणी पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सौरभ बहुगुणा ने कहा कि हरीश रावत अब ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि उनकी बातों पर ज्यादा गौर किया जाए. कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा का उत्तराखंड और देश की राजनीति में बड़ा योगदान रहा है और उनके नाम को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए.

उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर बहुगुणा परिवार को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा और उनके परिवार का जिक्र किया. इस पोस्ट को पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने को लेकर है. पोस्ट सामने आने के बाद धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री और विजय बहुगुणा के पुत्र सौरभ बहुगुणा ने हरीश रावत पर पलटवार किया है.

हरीश रावत ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, “हेमवती नंदन बहुगुणा जी का बेटा दल बदलकर भाजपा में जाएगा. मैं बहुत गुणा-भाग लगाता रहता था, लेकिन मन कहता था कि वह नहीं जाएगा, मगर वह गया.” इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने का संदर्भ दिया है. उत्तराखंड की राजनीति में विजय बहुगुणा का दल बदल लंबे समय तक चर्चा का विषय रहा है.

साल 2016 में तत्कालीन हरीश रावत सरकार के दौरान कांग्रेस में हुई बड़ी राजनीतिक उठापटक में विजय बहुगुणा समेत कई विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी थी. बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए. उस घटनाक्रम ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार को गहरे राजनीतिक संकट में डाल दिया था और राज्य की राजनीति में यह प्रकरण आज भी महत्वपूर्ण माना जाता है. अब वर्षों बाद हरीश रावत ने फिर से इस घटनाक्रम का जिक्र कर सियासत बढ़ा दी है.

पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के साथ-साथ हिमालय पुत्र कहे जाने वाले हेमवती नंदन बहुगुणा का भी उल्लेख किया गया है. हरीश रावत अब ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि उनकी बातों पर ज्यादा गौर किया जाए. वो हेमवती नंदन बहुगुणा का सम्मान करें और टिप्पणी केवल उन लोगों पर करें, जिन पर करना उचित हो. हेमवती नंदन बहुगुणा का उत्तराखंड और देश की राजनीति में बड़ा योगदान रहा है और उनके नाम को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए.
-सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री-

हरीश रावत की पोस्ट और सौरभ बहुगुणा के जवाब के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी एक बार फिर तेज होने के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि, इस पूरे मामले में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तराखंड की राजनीति में बहुगुणा परिवार का हमेशा महत्वपूर्ण स्थान रहा है. ऐसे में इस तरह की टिप्पणियां और उन पर आने वाली प्रतिक्रियाएं आने वाले दिनों में राजनीतिक बहस को और तेज कर सकती हैं. फिलहाल, हरीश रावत की सोशल मीडिया पोस्ट और सौरभ बहुगुणा के पलटवार ने प्रदेश की राजनीति में एक नया सियासी मुद्दा खड़ा कर दिया है.

Continue Reading

Previous: Jeep Meridian 85th Anniversary Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
Next: जांच में अवैध खनन का दावा निकला गलत, रिजर्व फॉरेस्ट में खनन गतिविधियों की रिपोर्ट आई सामने

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.