Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नारी स्वस्थ-परिवार सशक्त अभियान की शुरुआत, 1600 लाभार्थियों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ

Uk Fast Khabar September 18, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को राज्य स्तरीय अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ की शुरुआत की गई। राजकीय दून मेडिकल कालेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार से वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों को संबोधित किया। शिविर में 563 लाभार्थियों ने पंजीकरण कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। देहरादून जनपद में बुधवार को छह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिसमें 1600 लाभार्थियों ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सर्वाइकल कैंसर, स्तन एवं मुख कैंसर जांच, पोषण परामर्श, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सेवाओं का लाभ उठाया। दून मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक विनोद चमोली, खजानदान. सविता कपूर, सुरेश गड़िया. मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार, आवास सचिव मीनाक्षी सुंदरम, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी, एनएचएम के मिशन निदेशक मनुज गोयल, अपर सचिव अनुराधा पाल, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा, दून मेडिकल कालेज की प्राचार्य डा. गीता जैन, चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें-राज्यपाल
राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि स्वस्थ और जागरूक नारी ही समाज को नई दिशा दे सकती है। यह अभियान परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला है। आमजन को चाहिए कि वे इस अभियान में सक्रिय भाग लें और इसे जन आंदोलन का रूप दें। हर महिला तक समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचना हमारा लक्ष्य है। राज्यपाल ने कहा कि आज का सबसे बड़ा संदेश यही है कि हम सबको स्वदेशी अपनाना है, हमारी हर एक चीज स्वदेशी होनी चाहिए। मुझे दृढ़ विश्वास है कि यह संकल्प एक महान क्रांति का सूत्रपात बनेगा। उत्तराखंड के परिवार, महिला स्व-सहायता समूह, उत्पादन लाइन ने गुणवत्ता, ब्रांडिंग और पैकेजिंग के क्षेत्र में जो प्रगति की है, जब उसे स्वदेशी का मंत्र मिलेगा, तो यह परिवर्तन अवश्य ही क्रांति का रूप लेगा।

महिलाएं स्वस्थ, तो परिवार और समाज होगा मजबूत-सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। आपदा के समय भी हर बार प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड का सहयोग किया है। चाहे रैणी आपदा रही हो या जोशीमठ, सिलक्यारा या इस साल की प्राकृतिक आपदा, प्रधानमंत्री हर बार राज्य को सहयोग देने के साथ ही हमारे प्रयासों को प्रोत्साहन भी दिया है। आज विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत हुई है। कहा कि प्रदेश में मातृशक्ति ने विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महिलाएं स्वरोजगार में अपना कौशल दिखा रही हैं। उनका स्वास्थ्य सुनिश्चित करना जरूरी है। यदि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो परिवार और समाज मजबूत होंगे। इस अभियान से महिलाओं तक समग्र स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचेंगी और उन्हें सम्मानपूर्वक, सुरक्षित तथा स्वस्थ जीवन जीने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारू हो गई है, जल्द ही यमुनोत्री धाम का मार्ग भी खोलते हुए यात्रा का संचालन किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री की अपील
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि यह अभियान आम लोगों, विशेषकर महिलाओं के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्यभर में राजकीय मेडिकल कालेजों, जिला और उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लगभग 4114 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों, जिलों के प्रभारी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्षों सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। प्रत्येक दिन इन शिविरों की मानिटिरिंग की जाएगी और सभी जिलाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश दिए गए हैं।

 

Continue Reading

Previous: अशासकीय कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव सरकार ने बनाई दूरी, अब इनके पाले में गेंद
Next: सीएम धामी ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन, प्रधानमंत्री समेत दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Related Stories

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

August 14, 2026
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

August 14, 2026
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

August 14, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

August 14, 2026
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट

August 14, 2026
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया

August 14, 2026
स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण

स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण

August 14, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट
  • चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया
  • स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.