Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

AIIMS Rishikesh में शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा, फ्री में मिलेगी सुविधा या देना होगा भारी किराया?

Uk Fast Khabar October 25, 2024

अब उत्तराखंड में 108 एंबुलेंस सेवा की तर्ज पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस सेवा के शुरू होने से प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से अति गंभीर रूप से घायल को हेली एंबुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश में शीघ्र पहुंचाया जा सकेगा।
29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सेवा का वर्चुअली माध्यम से विधिवत शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने दी। प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि यह देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा होगी। संजीवनी योजना के अतंर्गत संचालित यह सेवा निश्शुल्क होगी। सेवा टाल-फ्री नंबर शीघ्र जारी किया जाएगा। इसका लाभ समस्त उत्तराखंड में मिलेगा। बताया कि 29 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली माध्यम से जुड़ेंगे और सेवा का शुभारंभ करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बताया कि सेवा का ट्रायल किया जा रहा है।

वास्तविक जरूरतमंदों को ही मिलेगी मदद
एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि हेली एंबुलेंस सेवा का दुरुपयोग न हो, इसके लिए वास्तविक जरूरतमंद की पहचान के लिए विशेष ढांचा तैयार किया गया है। बताया कि किसी भी क्षेत्र में दुर्घटना होने पर घायल को नजदीकी सरकारी चिकित्सालय में ले जाया जाता है। यदि चिकित्सक घायल की स्थिति को खतरे में पाएंगे और कुछ घंटे के भीतर आवश्यक उपचार की आवश्यकता महसूस करेंगे तो उनकी सिफारिश पर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से हेली एंबुलेंस का लाभ लिया जा सकेगा। बताया कि जिस मरीज की स्थिति सबसे ज्यादा खतरा होगा, उसे हेली एंबुलेंस में प्राथमिकता दी जाएगी।

यह होगा लाभ का दायरा
प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि हेली एंबुलेंस सेवा का लाभ पूरे उत्तराखंड में लिया जा सकेगा। कहा कि उत्तराखंड की सीमा से लगते उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हेली एंबुलेंस सेवा का लाभ लिया जाएगा।

जिला आपदा प्रबंधन से जुड़ेगा कंट्रोल रूम
एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय एम्स हेली एबंलेंस सेवा के कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। यदि प्रदेशभर में कोई बड़ी आपदा या सड़क दुर्घटना होती है, जिसमें कोई वास्तविक जरूरतमंद हो तो उसे जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की सिफारिश पर हेली एंबुलेंस सेवा का लाभ मिल सकेगा।

यह है संजीवनी योजना
प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि संजीवनी योजना का संचालन केंद्र व राज्य सरकार संयुक्त रूप से कर रहे हैं। केंद्र व राज्य 50-50 प्रतिशत खर्च वहन करेंगे। बताया कि योजना के अंतर्गत हेली एंबुलेंस में प्रत्येक महीने कम से कम 30 जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाना आवश्यक है। कहा कि एम्स प्रशासन का प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को सेवा का लाभ मिल सके।

हाईटेक होगी हेली एंबुलेंस
हेली एंबुलेंस में वेंटीलेटर सहित सभी आवश्यक जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध रहेंगे। इसमें चिकित्सक सहित आवश्यक मेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। एंबुलेंस में एक समय पर एक मरीज को ही ले जाया जा सकता है।

Continue Reading

Previous: सीएम धामी ने तीन दिवसीय ‘नयार उत्सव-2024’ का किया शुभारंभ, बोले- आयोजन से क्षेत्र को विश्व पटल पर मिलेगी पहचान
Next: उत्तराखंड में भूजल और जलस्रोतों के बेतहाशा दोहन पर सरकार गंभीर, एक दिसंबर से लगेगा पानी पर टैक्स

Related Stories

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

February 14, 2026
Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील

Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील

February 14, 2026
उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

February 14, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

February 14, 2026
Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील

Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील

February 14, 2026
उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय

February 14, 2026
रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी

रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी

February 13, 2026 2

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार
  • Census: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील
  • उत्तराखंड में अपराध पर सीएम धामी का कड़ा रुख, बोले- अपराधियों में पैदा करें कानून का भय
  • रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.