Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

22 जनवरी को अवकाश की घोषणा, तो क्या नहीं हो पाएंगे आमजन के सरकारी काम? ये है तैयारी

Uk Fast Khabar January 22, 2024

अयोध्या में भगवान श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सोमवार को भले ही उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को सरकारी कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश घोषित कर दिया हो, लेकिन लोगों को कोई परेशानी न हो, इसका भी पूरा ख्याल रखा गया है। चाहे वह दून अस्पताल में उपचार के लिए जाने वाले मरीज हों, या परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या वाहन का टैक्स जमा करने जाने वाले ट्रांसपोर्टर। इसी तरह बैंकों और पासपोर्ट कार्यालय में भी किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। कहीं काम के घंटे बढ़ा दिए गए हैं तो कहीं विशेष तौर पर लंबित कार्य पूरे किए जाएंगे।

आधे दिन खुली रहेगी ओपीडी
दून अस्पताल में सोमवार को ओपीडी आधे दिन खुली रहेगी। दून अस्पताल के प्राचार्य ने बताया कि सोमवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन के चलते भले आधे दिन का अवकाश हो, लेकिन मरीजों के लिए आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे एवं ओपीडी सेवाएं प्रात: नौ बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित की जाएंगी। राजकीय दून मेडिकल कालेज के साथ-साथ चिकित्सालय भी है। जनहित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

रिशेड्यूल होंगे पासपोर्ट के अप्वाइंटमेंट
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे के मुताबिक, 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे बजे तक के सभी अप्वाइंटमेंट निरस्त कर दिए गए हैं। इसके साथ ही ऐसे आवेदकों को अपना अप्वाइंटमेंट रिशेड्यूल कराने का विकल्प दिया गया है।
जिन आवेदकों का अप्वाइंटमेंट 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे के बाद का है, वह पासपोर्ट संबंधी कार्य के लिए अप्वाइंटमेंट के मुताबिक पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर, रुड़की व श्रीनगर) में पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन आवेदकों ने 22 जनवरी के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय दून में सार्वजनिक पूछताछ के लिए अप्वाइंटमेंट बुक किया है, वह 23 जनवरी को कार्यालय में आ सकते हैं।

वीआइपी कोटे में बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
आरटीओ कार्यालय में जिन आवेदकों ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस या फिर लाइसेंस नवीनीकरण के लिए सोमवार का स्लाट लिया है, उनके लाइसेंस अब मंगलवार व बुधवार को वीआइपी कोटे में बनाए जाएंगे। इस संबंध में आरटीओ (प्रशासन) सुनील शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर ढाई बजे तक के सभी स्लाट निरस्त कर दिए गए हैं। हालांकि, जिन आवेदकों को ढाई बजे के बाद का स्लाट मिला है, वह कार्यालय आ सकते हैं। जिन ट्रांसपोर्टरों के वाहन का टैक्स या परमिट सोमवार को समाप्त हो रहा है, वह दोपहर बाद आकर शुल्क जमा करा सकते हैं। शुल्क जमा होने के बाद फिटनेस मंगलवार को कराई जा सकती है।

ग्राहकों के लिए ढाई घंटे खुलेंगे बैंक
सोमवार को सभी बैंक भी दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संजय भाटिया ने बताया कि सोमवार को बैंक ग्राहकों के लिए दोपहर बाद ढाई घंटे के लिए खुलेंगे। दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक बैंक ग्राहकों के लिए खुले रहेंगे। समस्त बैंक कर्मचारी लंच के बाद बैंकों में उपस्थित रहेंगे। ग्राहक इन ढाई घंटों में अपने कामकाज निपटा सकते हैं।

 

Continue Reading

Previous: सीधे रामनगरी से जुड़ेंगे उत्तराखंड के लोग, दून से अयोध्या के लिए ट्रेन चलाने की कवायद तेज
Next: अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड सदन, यूपी सरकार ने आवंटित की जमीन; रामलला के दर्शन पर ये बोले मुख्यमंत्री धामी

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.