Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

गृहमंत्री अमित शाह G20 शिखर सम्मेलन की ऐतिहासिक कामयाबी से हुए गदगद, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

Uk Fast Khabar September 11, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत की जी-20 अध्यक्षता की ऐतिहासिक कामयाबी के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और कहा कि यह शिखर सम्मेलन देश के हर उस नागरिक के लिए एक अमिट छाप छोड़ गया है जो भारतीय परोपकारी सांस्कृतिक मूल्यों की महानता में विश्वास करता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्मेलन की कामयाबी के लिए पीएम मोदी को सराहा।शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “जी-20 की हमारी अध्यक्षता की ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी को मेरी हार्दिक बधाई।”
शाह ने कहा कि, चाहे नई दिल्ली घोषणा पत्र को स्वीकार करने की बात हो या अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने की, इस शिखर सम्मेलन ने मोदी के ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के दृष्टिकोण पर खरा उतरने वाले देशों के बीच विश्वास के पुल का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने के एकमात्र महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के मार्ग पर सभी को एकजुट करते हुए यह शिखर सम्मेलन हमारे देश के हर नागरिक के लिए एक अमिट छाप छोड़ गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विश्व गुरु और विश्व बंधु दोनों ही रूपों में भारत के कौशल को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया है।

G20 शिखर सम्मेलन की ऐतिहासिक कामयाबी से गदगद हुए अमित शाह, PM मोदी को दी बधाई
शाह ने कहा कि, चाहे नई दिल्ली घोषणा पत्र को स्वीकार करने की बात हो या अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने की, इस शिखर सम्मेलन ने मोदी के ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के दृष्टिकोण पर खरा उतरने वाले देशों के बीच विश्वास के पुल का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने के एकमात्र महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के मार्ग पर सभी को एकजुट करते हुए यह शिखर सम्मेलन हमारे देश के हर नागरिक के लिए एक अमिट छाप छोड़ गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विश्व गुरु और विश्व बंधु दोनों ही रूपों में भारत के कौशल को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “नई दिल्ली में ऐतिहासिक जी-20 शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक ने विश्व मंच पर अमिट छाप छोड़ी है। शिखर सम्मेलन में घोषणापत्र पर आम सहमति बनना वैश्विक विश्वास की कमी को पाटने तथा दुनिया में भरोसा विकसित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।” राजनाथ ने कहा कि जी-20 घोषणापत्र में यूक्रेन युद्ध और अन्य मामलों को लेकर आम सहमति वाला बयान विभिन्न देशों को करीब लाने और साझा मकसद के लिए मतभेदों को दूर करने की भारत की अभूतपूर्व क्षमता को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा कि जी-20 में भारत ने भारत-पश्चिम एशिया यूरोप आर्थिक गलियारे की शुरूआत की, जिससे अरब प्रायद्वीप और यूरोप के साथ भारत के सामरिक संपर्क को विस्तार मिलेगा। उन्होंने कहा कि अफ्रीकन यूनियन को समूह की स्थायी सदस्यता मिलना समावेशिता को मजबूत और अफ्रीका के साथ सहयोग को गहरा बनाने वाला कदम है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी भारत की जी-20 अध्यक्षता की जबरदस्त सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। कहा- ‘भारत की जी-20 अध्यक्षता की जबरदस्त सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई। मोदी के नेतृत्व में भारत ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज बनकर उभरा है और उसने यह प्रदर्शित किया है कि महत्वपूर्ण भू राजनीतिक विभाजन के काल में विभिन्न देश पृथ्वी और इसके लोगों की भलाई के लिए सहयोग कर सकते हैं।’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शिखर बैठक में घोषणापत्र को अंगीकार किया जाना खास तौर पर पथ प्रदर्शक है क्योंकि इसने जलवायु के महत्वपूर्ण मुद्दे पर बड़ी वैश्विक शक्तियों को साथ लाने का काम किया है।

जी-20 के सफल आयोजन के लिए धनखड़ ने ‘भारत’ को दी बधाई
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि जी-20 में सर्वसम्मति से अपनाया गया नई दिल्ली घोषणा पत्र एक व्यापक दस्तावेज है क्योंकि यह समृद्ध भविष्य के निर्माण में सामूहिक वैश्विक कार्रवाई का खाका पेश करता है। उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से एक्स पर जारी एक पोस्ट में उनके हवाले से कहा गया कि नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए ‘भारत’, दूरदर्शी नेतृत्व और पूरी टीम को बधाई। घोषणा पत्र वसुधैव कुटुंबकम व एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के सार और उसकी भावना को दर्शाता है।

Continue Reading

Previous: 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘आयुष्मान भव’ कार्यक्रम शुरू होगा, 60 हजार लोगों को बांटे जाएंगे आयुष्मान भारत कार्ड
Next: BHARAT में हुए जी20 शिखर सम्मेलन से दुनिया को क्या हुआ हासिल… कैसे मिलती है सम्मेलन की मेजबानी; जानिए सबकुछ

Related Stories

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

July 16, 2026
दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

July 16, 2026
राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

July 16, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

July 16, 2026
दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

July 16, 2026
राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

July 16, 2026
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

July 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
  • दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध
  • राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब
  • उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.