Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

BHARAT में हुए जी20 शिखर सम्मेलन से दुनिया को क्या हुआ हासिल… कैसे मिलती है सम्मेलन की मेजबानी; जानिए सबकुछ

Uk Fast Khabar September 11, 2023

भारत की राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर को 18वां जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में हुआ ये सम्मेलन ऐतिहासिक रहा और दुनियाभर में इसकी चर्चा हो रही है। जी20 सम्मेलन के पहले दिन यानि 9 सितंबर को दो सत्र वन अर्थ और वन फैमिली और दूसरे दिन यानि 10 सितंबर को एक सत्र वन फ्यूचर का आयोजन हुआ।
विश्व के सबसे ताकतवर देश कहे जाने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) समेत दिल्ली में जुटे तमाम वैश्विक नेताओं ने सफल अध्यक्षता के लिए भारत की सराहना की। दिल्ली में हुए शिखर सम्मलेन के दौरान अफ्रीकन यूनियन (African Union) को भी जी20 समूह में शामिल किया गया।

G20 से भारत और दुनिया को क्या मिला?
India-Middle East-Europe Economic Corridor: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन (Joe Biden) और अन्य विश्व नेताओं ने सम्मेलन के पहले दिन नए रेल और शिपिंग कॉरिडोर योजना (India-Middle East-Europe Economic Corridor) की घोषणा की। ये कॉरिडोर मध्य पूर्व (Middle East) के जरिए भारत (India) और यूरोप (Europe) को जोड़ेगा। जाहिर है कि जिन देशों से ये कॉरिडोर होकर गुजरेगा वहां आर्थिक तंत्र और ज्यादा मजबूत होगा। इसे चीन के अति महत्वपूर्ण BRI से मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है।

G20 Delhi Declaration: भारत की कूटनीति को अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जी20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा पत्र को एक सुर में सर्वसम्मति से मंजूर किया गया। नई दिल्ली घोषणा पत्र में सदस्य देशों की क्षेत्रीय अखंडता व संप्रभुता बनाए रखने समेत, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों, क्षेत्र में शांति और स्थिरता की रक्षा करना, अंतरराष्ट्रीय कानूनों को बनाए रखना आदि शामिल हैं।

Launch of the Global Biofuel Alliance (GBA): जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम मोदी ने अमेरिका, सिंगापुर, बांग्लादेश, इटली, ब्राजील, अर्जेंटीना, मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं के साथ 9 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन का भी शुभारंभ किया। GBA, G20 अध्यक्ष के रूप में भारत की एक पहल है। इस गठबंधन का इरादा प्रौद्योगिकी प्रगति को सुविधाजनक बनाने, टिकाऊ जैव ईंधन के उपयोग को तेज करने, जैव ईंधन के वैश्विक उत्थान में तेजी लाने का है। वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन ज्ञान के केंद्रीय भंडार और विशेषज्ञ केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा। जीबीए का लक्ष्य एक उत्प्रेरक मंच के रूप में काम करना है।

African Union Joins G20: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के साथ अफ्रीकी संघ (AU) दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह (G20) का स्थायी सदस्य बन गया। गौरतलब है कि अफ्रीकन यूनियन 55 अफ्रीकी देशों का एक समूह है। जी20 से जुड़ने के बाद अफ्रीकन यूनियन के देश समूह आर्थिक और नीतिगत फैसलों से लाभान्वित होंगे। इसके अलावा जी20 सम्मेलन में कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बाद विश्व के तमाम देशों के बीच पनपे तनाव को कम करने की कोशिशें की गईं। साथ ही दुनियाभर से दिल्ली में जुटे नेताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी।

अन्य घटनाक्रम
अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत की सराहना के साथ कहा कि, इस सम्मेलन ने ये साबित कर दिया है कि जी20 समूह दुनिया की बड़ी समस्याओं को हल करने की दिशा में काम कर सकता है।
जी20 शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने चीन के सामने जासूसी का मामला उठाया।
ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डा सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva) ने विश्व की उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के हितों को आवाज देने के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया।

कैसे मिलती है G20 की मेजबानी?
जी20 19 देशों, यूरोपियन यूनियन (European Union), अफ्रीकन यूनियन (African Union) शामिल हैं। रोटेशनल प्रक्रिया के तहत हर साल इसके सदस्य देशों को सम्मेलन की मेजबानी का मौका मिलता है। इस बार ये सम्मेलन भारत में आयोजित हुआ। सम्मलेन के समापन के मौके पर पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को शिखर सम्मेलन की आधिकारिक अध्यता सौंपी। इस दौरान उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति को अध्यक्षता का ‘हथौड़ा’ सौंपा।

 

 

Continue Reading

Previous: गृहमंत्री अमित शाह G20 शिखर सम्मेलन की ऐतिहासिक कामयाबी से हुए गदगद, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई
Next: G20 Trends सोशल मीडिया पर विभिन्न राष्ट्र प्रमुखों और उनकी पत्नियों ने खूब सुर्खियां बटोरी, अक्षता, मेलोनी और बाइडन की Photos हुई वायरल

Related Stories

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

October 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल
  • उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद
  • I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
  • दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.