Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तरकाशी में खौफनाक मंजर, भूस्खलन की चपेट में आई कार, चालक ने भागकर बचाई जान

Uk Fast Khabar August 19, 2026

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है.

उत्तरकाशी: जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर अधूरे निर्माण कार्य भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हैं. मनेरा बाईपास पर भूस्खलन की चपेट में आने से एक कार खाई में जा गिरी, जबकि नौगांव क्षेत्र में निर्माणाधीन मोटर पुल के पूरा नहीं होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं.

मनेरा बाईपास पर पिछले कई दिनों से पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर सड़क की ओर गिरने लगे. खतरा भांपकर कार में सवार व्यक्ति समय रहते वाहन छोड़कर वहां से भाग गया. इसके कुछ ही देर बाद मलबे की चपेट में आई कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी. गनीमत रही कि कार सवार पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया था.

हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में पहाड़ी से अचानक मलबा और बोल्डर गिरते दिखाई दे रहे हैं. कुछ ही पलों में मलबा सड़क पर पहुंचता है और कार उसकी चपेट में आकर खाई में जा गिरती है. घटना के बाद मनेरा बाईपास पर आवाजाही करने वाले लोगों में दहशत है. स्थानीय निवासी विष्णुपाल रावत का कहना है कि बारिश के दौरान इस मार्ग पर भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ रहा है. इसके बावजूद वाहनों की आवाजाही जारी है. लोगों ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कराने, सुरक्षा इंतजाम करने और खतरे वाले हिस्सों में यातायात नियंत्रित करने की मांग की है.

एक साल बाद भी अधूरा पुल, जान जोखिम में आवाजाही: वहीं, यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के नौगांव विकासखंड के कुपड़ा-कुंशाला-त्रिखीली मोटर मार्ग पर गड़गाड़ में निर्माणाधीन मोटर पुल भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है. एक साल बीतने के बाद भी पुल का निर्माण पूरा नहीं हुआ है. सड़क की स्थिति भी दयनीय है. ग्रामीणों को अस्थायी रास्तों से जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है.

स्थानीय निवासी महावीर पंवार माही ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि उक्त स्थान का विधायक और मुख्यमंत्री धरातलीय निरीक्षण कर चुके हैं. निरीक्षण के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि पुल और सड़क का काम जल्द पूरा होगा, लेकिन करीब एक साल बाद भी स्थिति जस की तस है.पुल अधूरा होने से ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है.

ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित विभाग से मोटर पुल का निर्माण जल्द पूरा कराने तथा सड़क मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे. एक ओर बारिश और भूस्खलन से रास्ते असुरक्षित हैं, तो दूसरी ओर अधूरे पुल और बदहाल सड़क ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अब लोगों को प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का इंतजार है.

Continue Reading

Previous: चमोली में भारी से कल्पेश्वर महादेव परिसर में घुसा मलबा, पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग लगातार हो रहा बाधित
Next: PWD राजस्व अधिकारी बनकर जमीन की जांच करने पहुंचे आरोपी, मृतक के नाम पर बनाई फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, केस दर्ज

Related Stories

शिवधाम में पहुंचता है ये रहस्यमयी कछुआ, प्रसाद लेकर लौटता है जंगल, ये है मंदिर की महिमा

शिवधाम में पहुंचता है ये रहस्यमयी कछुआ, प्रसाद लेकर लौटता है जंगल, ये है मंदिर की महिमा

August 19, 2026
बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल, सीएम धामी से लगाई ये गुहार

बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल, सीएम धामी से लगाई ये गुहार

August 19, 2026
प. बंगाल: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे

प. बंगाल: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे

August 19, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

शिवधाम में पहुंचता है ये रहस्यमयी कछुआ, प्रसाद लेकर लौटता है जंगल, ये है मंदिर की महिमा

शिवधाम में पहुंचता है ये रहस्यमयी कछुआ, प्रसाद लेकर लौटता है जंगल, ये है मंदिर की महिमा

August 19, 2026
बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल, सीएम धामी से लगाई ये गुहार

बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल, सीएम धामी से लगाई ये गुहार

August 19, 2026
प. बंगाल: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे

प. बंगाल: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे

August 19, 2026
पिथौरागढ़ में भारी लैंडस्लाइड, कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग का पुल टूटा, आज लौट रहा तीर्थयात्रियों का 9वां जत्था

पिथौरागढ़ में भारी लैंडस्लाइड, कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग का पुल टूटा, आज लौट रहा तीर्थयात्रियों का 9वां जत्था

August 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • शिवधाम में पहुंचता है ये रहस्यमयी कछुआ, प्रसाद लेकर लौटता है जंगल, ये है मंदिर की महिमा
  • बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल, सीएम धामी से लगाई ये गुहार
  • प. बंगाल: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे
  • पिथौरागढ़ में भारी लैंडस्लाइड, कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग का पुल टूटा, आज लौट रहा तीर्थयात्रियों का 9वां जत्था
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.