Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

PWD राजस्व अधिकारी बनकर जमीन की जांच करने पहुंचे आरोपी, मृतक के नाम पर बनाई फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, केस दर्ज

Uk Fast Khabar August 19, 2026

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया.

देहरादून: राजपुर रोड स्थित जमीन को लेकर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ लोग पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बनकर जमीन अधिग्रहण की जांच के नाम पर मौके पर पहुंचे. इसके बाद दस्तावेजों की जांच में 13 साल पहले मृत हो चुके व्यक्ति के नाम से 12 मई 2026 को मुख्तारनामा पंजीकृत (Power of Attorney) होने का दावा किया गया. महिला ने चार नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर थाना राजपुर ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

अधिकारी बनकर पहुंचने के बाद सामने आया मामला: दया सिंह के मुताबिक 27 मई को दोपहर करीब तीन बजे कुछ लोग राजपुर रोड स्थित उनकी संपत्ति पर पहुंचे. इनमें कुछ ने खुद को पीडब्ल्यूडी कर्मचारी और अन्य ने राजस्व विभाग का अधिकारी बताया. उन्होंने जमीन अधिग्रहण से जुड़ी कार्रवाई का हवाला दिया. बातचीत के दौरान संपत्ति के कुछ हिस्से दूसरे लोगों के नाम दर्ज होने की जानकारी मिलने पर महिला ने जमीन के दस्तावेजों की जांच कराई.

2013 में हो चुकी थी मौत, 2026 में बना दिया मुख्तारनामा: महिला का आरोप है कि दस्तावेजों की पड़ताल में 12 मई 2026 को उप निबंधक चतुर्थ कार्यालय में पंजीकृत एक मुख्तारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) मिला. इसमें उनके ससुर स्वर्गीय हरिराज सिंह को मुख्तारदाता बताया गया था. जबकि शिकायतकर्ता के अनुसार हरिराज सिंह की मृत्यु 11 मार्च 2013 को ही हो चुकी थी. आरोप है कि इसके बावजूद हरिराज सिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड, फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान का इस्तेमाल कर मुख्तारनामा तैयार कराया गया. कथित दस्तावेज में उनकी उम्र 62 वर्ष दर्ज की गई, जबकि महिला के अनुसार मृत्यु के समय उनकी उम्र करीब 80 वर्ष थी.

दीपक अग्रवाल के पक्ष में पंजीकृत कराने का आरोप: शिकायत के मुताबिक कथित फर्जी मुख्तारनामा दीपक अग्रवाल के पक्ष में पंजीकृत कराया गया. इसमें राजपुर क्षेत्र की खसरा संख्या 717, 718 और 719 से संबंधित जमीन का उल्लेख होने की बात कही गई है. महिला ने अपने आरोपों के समर्थन में हरिराज सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र और मतदाता पहचान पत्र भी लगाए हैं.

वकील और गवाहों की भूमिका पर भी सवाल: दया सिंह ने दीपक अग्रवाल, कपिल नागर, अमन और अधिवक्ता पुनीत दुआ को नामजद किया है. इसके अलावा एक अज्ञात व्यक्ति पर हरिराज सिंह बनकर फर्जी पहचान इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है. शिकायत के अनुसार कथित मुख्तारनामे में अधिवक्ता पुनीत दुआ को दस्तावेज का रचयिता बताया गया है, जबकि कपिल नागर और अमन को गवाह दर्शाया गया है.

साल 1976-77 में खरीदी गई थी जमीन: शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके ससुर हरिराज सिंह ने अपने भाई बलवंत सिंह के साथ 1976 और 1977 में दो विक्रय पत्रों के जरिए राजपुर क्षेत्र में खसरा संख्या 717, 718 और 719 की जमीन खरीदी थी. बाद में जमीन के कुछ हिस्से पर मकान बनाए गए. महिला के मुताबिक वह शादी के बाद करीब 28 वर्षों से इसी संपत्ति में रह रही हैं. उनके देवर और ननद भी लंबे समय से यहां निवास कर रहे हैं.

कोर्ट के आदेश के बाद दीपक अग्रवाल, कपिल नागर, अमन और अधिवक्ता पुनीत दुआ को नामजद किया है और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
-पीड़ी भट्ट,थाना राजपुर प्रभारी-

थाने और एसएसपी से शिकायत के बाद कोर्ट की शरण: महिला के अनुसार फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने 23 जून को राजपुर थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी. कार्रवाई नहीं होने पर 25 जून को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को भी प्रार्थना पत्र दिया गया. वहां से भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए महिला ने न्यायालय का रुख किया.

Continue Reading

Previous: उत्तरकाशी में खौफनाक मंजर, भूस्खलन की चपेट में आई कार, चालक ने भागकर बचाई जान
Next: एशियन स्केटिंग ट्रॉफी मेडल टैली में टॉप पर भारत, दूसरे दिन झटके कई पदक, चीन-थाईलैंड को टक्कर

Related Stories

शिवधाम में पहुंचता है ये रहस्यमयी कछुआ, प्रसाद लेकर लौटता है जंगल, ये है मंदिर की महिमा

शिवधाम में पहुंचता है ये रहस्यमयी कछुआ, प्रसाद लेकर लौटता है जंगल, ये है मंदिर की महिमा

August 19, 2026
बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल, सीएम धामी से लगाई ये गुहार

बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल, सीएम धामी से लगाई ये गुहार

August 19, 2026
प. बंगाल: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे

प. बंगाल: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे

August 19, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

शिवधाम में पहुंचता है ये रहस्यमयी कछुआ, प्रसाद लेकर लौटता है जंगल, ये है मंदिर की महिमा

शिवधाम में पहुंचता है ये रहस्यमयी कछुआ, प्रसाद लेकर लौटता है जंगल, ये है मंदिर की महिमा

August 19, 2026
बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल, सीएम धामी से लगाई ये गुहार

बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल, सीएम धामी से लगाई ये गुहार

August 19, 2026
प. बंगाल: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे

प. बंगाल: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे

August 19, 2026
पिथौरागढ़ में भारी लैंडस्लाइड, कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग का पुल टूटा, आज लौट रहा तीर्थयात्रियों का 9वां जत्था

पिथौरागढ़ में भारी लैंडस्लाइड, कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग का पुल टूटा, आज लौट रहा तीर्थयात्रियों का 9वां जत्था

August 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • शिवधाम में पहुंचता है ये रहस्यमयी कछुआ, प्रसाद लेकर लौटता है जंगल, ये है मंदिर की महिमा
  • बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल, सीएम धामी से लगाई ये गुहार
  • प. बंगाल: कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे
  • पिथौरागढ़ में भारी लैंडस्लाइड, कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग का पुल टूटा, आज लौट रहा तीर्थयात्रियों का 9वां जत्था
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.