Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

एशियन स्केटिंग ट्रॉफी मेडल टैली में टॉप पर भारत, दूसरे दिन झटके कई पदक, चीन-थाईलैंड को टक्कर

Uk Fast Khabar August 19, 2026

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक-स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी के दूसरे दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया.

देहरादून: हिमाद्रि आइस रिंक में चल रही एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के दूसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा जारी रहा. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत को मेडल टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है. 14 देशों के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में पोडियम फिनिश हासिल की. होम आइस पर भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास साफ नजर आया, वहीं अलग-अलग देशों से आए खिलाड़ियों ने भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए मुकाबलों को बेहद रोमांचक बना दिया. दर्शकों की जोरदार हूटिंग और तालियों के बीच कई रेस में आखिरी सेकेंड तक रोमांच बना रहा.

जूनियर एफ में भारत का दबदबा, दोनों रेस में गोल्ड-सिल्वर-ब्रॉन्ज: दूसरे दिन भारत की शुरुआत बेहद शानदार रही. जूनियर एफ गर्ल्स 222 मीटर रेस में भारत ने तीनों मेडल अपने नाम कर लिए. जीएस ब्राडिशा ने 28.91 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि समायरा त्यागी ने 29.34 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर और अमायरा शाह ने 30.02 सेकेंड में रेस पूरी कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. इस तरह पूरे पोडियम पर भारतीय तिरंगा नजर आया.

इसके बाद जूनियर एफ बॉयज 222 मीटर में भी भारतीय खिलाड़ियों ने क्लीन स्वीप किया. इवान अरोड़ा ने 25.15 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि महज 0.04 सेकेंड के अंतर से युवराज मेहता 25.19 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे. शिवांश आहेर ने 26.74 सेकेंड में रेस पूरी कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. यानी जूनियर एफ की दोनों स्पर्धाओं में भारत ने छह में से छह मेडल अपने नाम कर लिए.

जूनियर ई बॉयज में आर्यन का लगातार दूसरा गोल्ड: जूनियर ई बॉयज 333 मीटर में भी भारत को गोल्ड मिला. आर्यन सुजीत बाविस्कर ने 35.47 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया. आर्यन के लिए यह प्रतियोगिता का लगातार दूसरा गोल्ड रहा, क्योंकि उन्होंने पहले दिन भी जूनियर ई बॉयज 500 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था. मंगोलिया के Batbayar Erdenebulgan ने 35.56 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि भारत के राघव चौधरी ने 37.39 सेकेंड में रेस पूरी कर ब्रॉन्ज अपने नाम किया.

वहीं जूनियर सी बॉयज 1000 मीटर में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. सिद्धांत मांजरे ने 1 मिनट 40.79 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि भारत के ही यश परिजात जमदार ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. इस स्पर्धा में उज्बेकिस्तान के Makhmudov Alisher ने सिल्वर मेडल जीता.

चीन का भी जलवा, जूनियर ई और डी में पोडियम पर कब्जा: दूसरे दिन चीन के खिलाड़ियों ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई. जूनियर ई गर्ल्स 333 मीटर में चीन ने तीनों मेडल अपने नाम किए. Ruilin Yang ने गोल्ड, Yunni Shen ने सिल्वर और Kaixin Xiao ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं जूनियर डी गर्ल्स 777 मीटर में भी चीन की खिलाड़ियों ने पोडियम पर कब्जा जमाया. Lingyu Yang ने गोल्ड, Li Wenxi ने सिल्वर और Liu Chenxi ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.

जूनियर डी बॉयज 777 मीटर में भी चीन का दबदबा देखने को मिला. Tang Shengije ने गोल्ड और Wei Xiheng ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि हांगकांग के Wan Jin Kiu ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इन नतीजों ने साफ कर दिया कि चीन की जूनियर टीम भी इस प्रतियोगिता में बेहद मजबूत दावेदारी पेश कर रही है.

सीनियर वर्ग में एशिया के दिग्गजों के बीच कड़ा मुकाबला: जूनियर वर्ग के अलावा सीनियर खिलाड़ियों के बीच भी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे. सीनियर महिला 1500 मीटर में थाईलैंड की Chatthaisong Thanutchaya ने गोल्ड मेडल जीता, हांगकांग की Lam Ching Yan दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि भारत की Sai Sahana ने 2 मिनट 57.223 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

सीनियर पुरुष 1500 मीटर में हांगकांग के Lou Zhanshuo ने पहला स्थान हासिल किया. हांगकांग के ही Kwok Tsz Fung ने सिल्वर, जबकि इंडोनेशिया के Firdaus Marva Kayana Putra ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. जूनियर ए और बी वर्ग में भी भारत के अलावा थाईलैंड, हांगकांग, चीनी ताइपे, दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

रिले मुकाबलों में चीन और थाईलैंड का दबदबा: दूसरे दिन रिले मुकाबलों ने भी दर्शकों का खासा मनोरंजन किया. रिले मिक्स्ड सी-डी 2000 मीटर में चीन की टीम ने गोल्ड मेडल जीता. थाईलैंड की टीम ने सिल्वर अपने नाम किया. वहीं मिक्स्ड टीम रिले 2000 मीटर में थाईलैंड ने गोल्ड, हांगकांग ने सिल्वर और चीनी ताइपे ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.

दूसरे दिन भारत मेडल टेबल में सबसे आगे: एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी के दूसरे दिन तक भारत ने अपने प्रदर्शन से मेडल टेबल में बढ़त बना ली है. घरेलू बर्फ पर भारतीय खिलाड़ियों ने रफ्तार और तकनीक के साथ जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने प्रतियोगिता के अंतिम चरण को और भी रोमांचक बना दिया है. भारत की ओर से जूनियर वर्ग में लगातार गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों ने खास तौर पर प्रभावित किया है.

Continue Reading

Previous: PWD राजस्व अधिकारी बनकर जमीन की जांच करने पहुंचे आरोपी, मृतक के नाम पर बनाई फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी, केस दर्ज
Next: जयपुरः मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया का गाउन राउंड, रैंप पर दिखा ग्लैमर

Related Stories

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत

October 19, 2026
महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत

October 19, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नई Honda Rebel 300 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, जानें क्या है कीमत
  • महिला का फोन उड़ाकर बैंक खाते से साफ किए लाखों रुपए, वारदात के पैसों से खरीदी बाइक, आरोपी गिरफ्तार
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • मंत्री रेखा आर्या से जुड़े SC-ST एक्ट मामले में पप्पू गिरधारी को झटका, देहरादून विशेष अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.