Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

फाइलों से बाहर नहीं निकलती हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच, हर बार टीम भेजता है DGCA

Uk Fast Khabar June 17, 2025

उत्तराखंड में हुए हेलीकाप्टर हादसों की जांच के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से हर बार जांच कराई जाती है। यह बात अलग है कि इन जांचों के विषय में राज्य सरकार को बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल पाती।
प्रदेश में इस वर्ष हुई हेलीकाप्टर दुर्घटनाओं की जांच की जानकारी भी अभी तक सरकार से साझा नहीं की गई है। प्रदेश में हेली सेवाओं का संचालन बढ़ा है। साथ ही, तकरीबन हर वर्ष दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। इस वर्ष अभी तक पांच हेली दुर्घटनाएं हो चुकी है। यद्यपि, इनमें से तीन में जानमाल की हानि नहीं हुई है। नियमानुसार हर हेली दुर्घटना की जांच अनिवार्य है। इसके लिए डीजीसीए द्वारा निर्धारित जांच एजेंसी इसकी जांच करती है। अमूमन दुर्घटना के तुरंत बाद जांच टीमें यहां आकर मौका मुआयना भी करती हैं। इन जांचों को पूरा करने में लंबा समय लगता है। इसके बाद यह जांच डीजीसीए को सौंपी जाती है। इन जांचों में निष्कर्ष क्या निकला, इसकी जानकारी राज्य को शायद ही मिल पाती है। कारण यह कि इन जांच के कारण कभी सार्वजनिक नहीं किए गए। सीईओ यूकाडा सोनिका का कहना है कि इस वर्ष उन्हें हेली दुर्घटनाओं की जांच से संबंधित रिपोर्ट नहीं मिली है।

पेड़ से टकराते ही हेली जमीन पर गिरा और उठने लगी लपटें
केदारघाटी में गौरीकुंड के ऊपर गौरी खर्क की पहाड़ी पर एक पेड़ से टकराकर जैसे ही हेलीकाप्टर जमीन की ओर गिरने लगा, नेपाली मूल की महिला संजू जपरेल ने उसकी तरफ दौड़ लगा दी। वह हेली में सवार लोगों की मदद करना चाहती थीं, लेकिन हेली के जमीन पर गिरते ही उसमें आग की लपटें उठने लगीं और सभी की मौके पर ही मौत हो गई। बकौल संजू, ‘सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास का वक्त रहा होगा। मैं घास काटने के लिए तीन अन्य साथियों के साथ गौरीकुंड गांव के ऊपर गौरी खर्क की पहाड़ी पर गई हुई थी। इसी बीच वहां से एक हेलीकाप्टर गुजरता दिखा। तब आसमान में बादल घिरे हुए थे, इसलिए हेलीकाप्टर साफ नजर नहीं आ रहा था। उसने बादलों के बीच से एक चक्कर लगाया और फिर केदारनाथ की राह पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने एक बड़े पेड़ से टकराकर जमीन की ओर गिरने लगा।’ संजू ने बताया कि हेलीकाप्टर के गिरते ही उसमें आग लग गई। हेली में आग की लपटें उठ रही थीं। साथ ही, उसके भीतर से तेज आवाजें भी आ रही थीं। कुछ ही मिनट में आवाजें आनी बंद हो गईं। वह अकेले ही हेली के पास पहुंची। मन में घायलों की मदद करने की चाह थी, लेकिन तब तक सब बुरी तरह जल चुके थे। संजू ने बताया कि उन्होंने हेलीकाप्टर का वीडियो बनाया और फिर उसे पुलिस तक पहुचाने के लिए गौरीकुंड में महेंद्र ¨सह को भेज दिया।

Continue Reading

Previous: सड़कों पर पेड़ गिरे, घरों में घुसा पानी… चार घंटे की रिकॉर्ड मूसलाधार बारिश से दून पानी-पानी
Next: हेलिकॉप्टर दुर्घटना के जांच के आदेश, सोमवार तक चारधाम हेली सेवा पर रोक

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.