Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सड़कों पर पेड़ गिरे, घरों में घुसा पानी… चार घंटे की रिकॉर्ड मूसलाधार बारिश से दून पानी-पानी

Uk Fast Khabar June 17, 2025

दून में दो दिन से बादल मंडराने के बाद रविवार को सुबह झमाझम वर्षा हुई। लगातार चार घंटे हुई मूसलाधार वर्षा से तापमान में भारी गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो गया। दून में रिस्पना-बिंदाल समेत तमाम नदी-नाले उफान पर आ गए। जिससे आसपास स्थित बस्तियों को खतरा पैदा हो गया। वहीं, शहर के तमाम चौक-चौराहे जलमग्न हो गए और कई जगह घरों व दुकानों में बारिश का पानी व मलबा घुस गया। कई मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा और विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। गली-मोहल्लों की सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। रविवार को सुबह से ही दून समेत आसपास के क्षेत्रों में घने बादल छाये रहे। करीब साढ़े नौ बजे शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में झमाझम वर्षा शुरू हुई। जो कि करीब चार घंटे लगातार होती रही। तीव्र वर्षा के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। देहरादून में झमाझम वर्षा से चौक-चौराहे जलमग्न हो गए। नालियां ओवरफ्लो होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहता रहा।

बारिश से पेड़ गिरे, सड़कों को भी नुकसान, चार घंटे में रिकॉर्ड वर्षा
कई जगह कूड़ा भी वर्षा जल के साथ सड़कों व नालियों में बहता दिखा। शहर के बाहरी क्षेत्रों में भूकटाव होने और रपटे में पानी के आने के कारण आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश के पानी के साथ बहता मलबा सड़कों पर जमा हो गया और कई जगह घरों में भी कीचड़ घुस गया। हालांकि, शाम को आसमान साफ हो गया और हल्की धूप खिल उठी।

मानसून से पहले ही तरणताल बना दून
वर्षाकाल शुरू होने से पहले ही दूनवासियों की फजीहत शुरू हो गई है। रविवार को मूसलधार वर्षा के बीच दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, दून अस्पताल चौक, प्रिंस चौक, रेलवे स्टेशन गेट समेत शहर के मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील नजर आए। नालियों के जगह-जगह चोक होने और संकरी होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता रहा। दर्शन लाल चौक पर घंटाघर और बुद्धा चौक की ओर से भारी मात्रा में वर्षा का पानी आने से यहां सड़कें जलमग्न हो गईं। इसके अलावा जाखन, दून विहान में घरों में बारिश का पानी और मलबा घुस गया। क्लेमेनटाउन क्षेत्र के प्रकृति विहार, मोहकमपुर फ्लाईओवर के आसपास स्थित कालोनियों, बंजारावाला स्थिति पीएनबी एटीएम चौक से के आसपास, कैनाल रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना पिछले हिस्से के पास नालियां ओवरफ्लो होने से सड़क पर पानी बहता रहा और जलभराव की शिकायत रही। उक्त क्षेत्रों में आपदा कंट्रोल रूम और नगर निगम के कंट्रोल रूम में लगातार शिकायतें प्राप्त होती रहीं। जिस पर निगम की टीम ने जल निकासी के प्रयास किए। प्रिंस चौक पर दुकानों में पानी घुस गया। मन्नूगंज में नाले के तेज बहाव में एक स्कूटी कई मीटर आगे बह गई। दून विवि रोड पर सड़क किनारे खड़ा ट्रक भूधंसाव के कारण पलट गया। मोहिनी रोड पर भी जलभराव के कारण आवाजाही प्रभावित रही। बंजारावाला में सीवर निर्माण कार्यों के चलते जल निकासी अवरुद्ध होने से बारिश का पानी सड़क और घरों में भर गया। क्षेत्रवासियों ने जलभराव की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली से भी भेंट की और समस्या के समाधान की मांग की।

आठ साल बाद एक दिन में सर्वाधिक वर्षा
दून में रविवार को मूसलाधार बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। आठ वर्ष में पहली बार जून में एक दिन में 90 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। वर्ष 2017 में जून में एक दिन में सर्वाधिक 177 मिमी बारिश हुई थी, जिससे बाद इस रविवार को अत्यधिक वर्षा हुई है। दून में आशारोड़ी क्षेत्र में 94 मिमी, मोहकमपुर क्षेत्र में 60 मिमी, सहस्रधारा रोड में 70, हाथीबड़कला क्षेत्र में 50 मिमी वर्षा हुई।

पारे में भारी गिरावट, सात डिग्री लुढ़का तपमान
दून में बीते कुछ दिनों से बादल मंडरा रहे थे और उमस से जनजीवन बेहाल था। रविवार को जोरदार बारिश के बाद पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। दून का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि शनिवार के तापमान से सात डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

Continue Reading

Previous: मानसून से निपटने को उत्तराखंड सरकार तैयार, CM Dhami ने दिए पुलों और हेलीपैड के सुरक्षा आडिट के निर्देश
Next: फाइलों से बाहर नहीं निकलती हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच, हर बार टीम भेजता है DGCA

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.