Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से ही होगा Investors Summit का एहसास, इस तरह तैयार होंगे स्वागत द्वार…

Uk Fast Khabar September 3, 2023

दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दून को आकर्षक बनाने के लिए एमडीडीए ने कमर कस ली है। इन्वेस्टर्स समिट का एहसान निवेशकों और अन्य प्रतिभागियों को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही होने लगेगा।
समिट की थीम के अनुरूप जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास व फिर इसके बाद दून की तरफ दो विशेष द्वार बनाए जाएंगे। इन्हें पहाड़ी शैली में तैयार किया जाएगा। शनिवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के प्रस्तावित कार्यों समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

थीम के साथ मेहमानों का किया जाएगा स्वागत
कंसल्टेंट ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक कुल 11 मार्गों का सुंदरीकरण 61.81 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। प्रत्येक मार्ग के लिए अलग थीम और अलग पेंटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इनमें उत्तराखंड की संस्कृति के साथ ही हिमालयी वन्यजीव, स्थानीय भोजन आदि की थीम के साथ मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। सभी मार्गों पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को फसाड नीति (अग्र भाग में समानता) के अनुरूप संवारा जाएगा और एक समान साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मार्ग पर पड़ने वाले सभी फ्लाईओवर को भी अलग-अलग थीम पर संवारा जाएगा। इसके अलावा डिवाइडरों को ठीक करने, लैंडस्केपिंग करने और विभिन्न स्थानों पर पेड़ों को रंग-बिरंगी डोरियों से सजाया जाएगा।

कम समय बचा, युद्ध स्तर पर काम करें अभियंता
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के लिए अब कम समय बचा है। लिहाजा सभी अभियंता युद्ध स्तर पर काम में जुट जाएं। हालांकि, उन्होंने कहा कि जी-20 सम्मेलन के दौरान किए गए कार्यों से प्राधिकरण को काफी अनुभव पहले ही प्राप्त हो चुका है। कहा कि यह समय शहर को संवारने के लिए भी उपयुक्त है। बैठक में प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया, अधीक्षण अभियंता एचसी राणा आदि उपस्थित रहे।

इन सड़कों को जाएगा संवारा
सड़क – लंबाई (किलोमीटर में)
एयरपोर्ट से रिस्पना पुल – 20.9
रिस्पना पुल-प्रिंस चौक-दर्शनलाल चौक – 4.7
आराघर-सर्वे चौक-घंटाघर – 4.4
सीएमआइ-बुद्धा चौक-दर्शनलाल चौक – 1.4
सर्वे चौक-तिब्बती बाजार-घंटाघर – 1.9
घंटाघर-बल्लूपुर चौक – 3.4
सहस्रधारा क्रासिंग-सहस्रधारा क्रासिंग – 7.5
एयरपोर्ट-थानो मार्ग-सर्वे चौक – 28.5
आशारोड़ी-बल्लूपुर चौक – 15.3
बल्लूपुर-प्रेमनगर – 5.2
दिलाराम बाजार-सीएम हाउस – 2.9
कुल 11 सड़क – 96.1 किमी

आढ़त बाजार में तैयार होंगे 350 प्लाट, जल्द टेंडर आमंत्रित
बैठक में हरिद्वार बाईपास मार्ग के निकट प्रस्तावित आढ़त बाजार को लेकर भी प्रस्तुतिकरण दिया गया। बताया गया कि यहां पर अलग-अलग साइज के कुल 350 प्लाट प्रस्तावित तैयार किए जाएंगे। साथ ही 12 मीटर चौड़ी सड़कों के अलावा भारी वाहनों व छोटे लोडिंग वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, चार शौचालय, इलेक्ट्रिक सबस्टेशन, धर्म कांटा, गेस्ट हाउस, प्राधिकरण कार्यालय प्रस्तावित किए गए हैं। उपाध्यक्ष ने इन कार्यों के लिए जल्द टेंडर अमंत्री करने के निर्देश दिए।

रिस्पना नदी किनारे बनेगी आवासीय परियोजना
बैठक में बताया गया कि कैनाल रोड पर बालासुंदरी मंदिर से सहस्रधारा रोड पर जाने वाले मार्ग पर रिस्पना नदी के किनारे स्थित प्राधिकरण की भूमि पर आवासीय परियोजना तैयार की जाएगी, जिसमें दो, तीन व चार बीएचएके के फ्लैट प्रस्तावित किए गए हैं। इसके अलावा आमवाला तरला में निर्माणाधीन आवासीय योजना की प्रगति भी जानी गई। बताया गया कि इस पर दोबारा काम शुरू करा दिया गया है। इसी तरह आइएसबीटी परियोजना में 166 फ्लैट बिक्री के लिए रह गए हैं, जिस पर उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने जल्द इनकी बिक्री का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा धौलास परियोजना को लेकर अवगत कराया गया कि बैंक आफ बड़ौदा ऋण वितरण में देरी कर रहा है और इस दिशा में पत्राचार करने की जरूरत है।

इंदिरा मार्केट री-डेवलपमेंट के ठेकेदार को नोटिस
इंदिरा मार्केट री-डेवलपमेंट परियोजना के निर्माण में हीलाहवाली पर उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी तरह सहस्रधारा हेलीपैड के सामने बन रहे सिटी पार्क की धीमी प्रगति पर भी ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने को निर्देशित किया।

यह निर्देश भी किए गए जारी
जल संस्थान के राजपुर रोड पर स्थित कार्यालय परिसर में पार्किंग निर्माण के निर्देश राजपुर स्थित डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क का संचालन हेतु यहां पर यूपीआइ/आनलाइन माध्यम से टिकट का पैसा लिया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रही।
पार्क को सुबह समय से खोलने के साथ ही परिसर में स्थित कैंटीन का भी जल्द संचालन करने को होंगे टेंडर मसूरी माल रोड के सुंदरीकरण की प्रगति बढ़ाने और प्रस्तावित ईको पार्क को टेंडर जारी करने के निर्देश मसूरी माल रोड के फसाड का कार्य भी नीति के अनूरूप करने के निर्देश दिए। एश्ले हाल पर सहकारिता विभाग की भूमि समेत निरंजनपुर में भी सहकारिता विभाग की 20 बीघा भूमि पर कमर्शियल कांप्लेक्स की संभावना तलाशी जाएगी।

ऋषिकेश में योग की मुद्रा में होगा यूनिटी माल का डिजाइन
बैठक के दौरान ऋषिकेश में प्रस्तावित यूनिटी माल का भी प्रस्तुतिकरण दिया गया। कंसलटेंट ने बताया कि ऋषिकेश योग नगरी के नाम से विख्यात है, लिहाजा यूनिटी माल का निर्माण योग की ही पद्मासन मुद्रा पर आधारित किया जाएगा। इसका फ्रंट एलेवशन उत्तराखंडी शैली पर होगा।

Continue Reading

Previous: सीएम धामी बोले- देश में लागू होनी चाहिए इस प्रकार की व्यवस्था- कहा- पीएम मोदी की सोच हमेशा से…
Next: समाज कल्याण विभाग में पेंशन की धांधली, विभाग को जिंदा ले रहे पेंशन या मुर्दा की जानकारी नहीं

Related Stories

दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य-पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में लगा जुर्माना, जानें कारण

दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य-पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में लगा जुर्माना, जानें कारण

April 23, 2026
OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Images 2.0, अब इमेज बनाना और आसान

OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Images 2.0, अब इमेज बनाना और आसान

April 23, 2026
रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

April 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य-पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में लगा जुर्माना, जानें कारण

दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य-पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में लगा जुर्माना, जानें कारण

April 23, 2026
OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Images 2.0, अब इमेज बनाना और आसान

OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Images 2.0, अब इमेज बनाना और आसान

April 23, 2026
रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

April 23, 2026
Assembly Election 2026: बंगाल-तमिलनाडु में वोटिंग जारी, मुर्शिदाबाद और मालदा में हंगामा

Assembly Election 2026: बंगाल-तमिलनाडु में वोटिंग जारी, मुर्शिदाबाद और मालदा में हंगामा

April 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य-पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में लगा जुर्माना, जानें कारण
  • OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Images 2.0, अब इमेज बनाना और आसान
  • रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत
  • Assembly Election 2026: बंगाल-तमिलनाडु में वोटिंग जारी, मुर्शिदाबाद और मालदा में हंगामा
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.