Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में मदरसों का होगा आधुनिकीकरण, सरकारी स्कूलों की तरह इनमें भी चलेंगी स्मार्ट कक्षाएं

Uk Fast Khabar May 2, 2022

उत्तर प्रदेश की भांति उत्तराखंड में भी मदरसों का आधुनिकीकरण होगा। सरकारी स्कूलों की तरह इनमें भी स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए। मीडिया से बातचीत में उत्तर प्रदेश की पहल से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर विश्लेषण कर मदरसों के आधुनिकीकरण को कदम उठाए जाएंगे।

वर्तमान में 444 मदरसे संचालित:
उत्तराखंड में वर्तमान में 444 मदरसे संचालित हैं, जो मदरसा बोर्ड में पंजीकृत हैं। बदली परिस्थितियों में मदरसों के आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है, ताकि वहां पढऩे वाले बच्चे भी सरकारी स्कूलों की तरह शिक्षा ग्रहण कर सकें। अब मुख्यमंत्री धामी ने जिस तरह के संकेत दिए हैं, उससे मदरसों के जल्द आधुनिकीकरण की उम्मीद जगी है।

परंपरागत शिक्षा में बदलाव की आवश्यकता:
भाजपा नेता एवं 15-सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष शादाब शम्स के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री से मदरसों के आधुनिकीकरण के संबंध में वार्ता की थी। उन्होंने कहा कि मदरसों में दी जा रही परंपरागत शिक्षा में बदलाव की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री चाहते हैं कि मुस्लिम बच्चे भी स्मार्ट बनें। मदरसों का आधुनिकीकरण होने से वहां भी स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। साथ ही बच्चे हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर समेत अन्य विषयों से संबंधित शिक्षा ले सकेंगे।

स्टेट प्लेन खराब, दिल्ली से हेलीकाप्टर से आए मुख्यमंत्री धामी:
उत्तराखंड में 17 वर्ष पूर्व 2005 में खरीदे गए स्टेट प्लेन के खराब होने के कारण मुख्यमंत्री तय समय पर दिल्ली से देहरादून नहीं लौट पाए। इस कारण उनके पहले से निर्धारित कुछ कार्यक्रमों को रद करना पड़ा।

बाद में मुख्यमंत्री स्टेट हेलीकाप्टर से लौटे। यह हेलीकाप्टर भी वर्ष 2004 में खरीदा गया है। इन दोनों में ही मुख्यमंत्री और मंत्री सफर करते हैं। इनमें आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

जब मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पहुंचे तो इसमें तकनीकी खराबी आ गई:
उत्तराखंड सरकार के पास अभी स्टेट प्लेन के रूप में बी-200 एयरक्राफ्ट है। 17 साल पुराने इस विमान की समय-समय पर मरम्मत की जा रही है। यही विमान गत 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली गया था। रविवार को इस विमान से मुख्यमंत्री को सुबह देहरादून पहुंचना था। जब मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पहुंचे तो इसमें तकनीकी खराबी आ गई।

मुख्यमंत्री के सुबह के कार्यक्रम रद कर दिए गए:
दरअसल, विमान के इंडीकेटर ने इसमें कुछ कमियां दिखाई। इस कारण इसे उड़ान के योग्य नहीं पाया गया। इसके स्थान पर स्टेट हेलीकाप्टर को मुख्यमंत्री को लेने दिल्ली भेजा गया। स्टेट प्लेन में हुई खराबी से देर होने के कारण मुख्यमंत्री के सुबह के कार्यक्रम रद कर दिए गए। स्टेट हेलीकाप्टर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे टिहरी में सुरकंडा देवी मंदिर में रोपवे के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि विमान में तकनीकी खामी आई थी। इसे दुरुस्त कराया जा रहा है। सोमवार शाम तक स्टेट प्लेन वापस देहरादून आ जाएगा।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड आने वाले यात्रियों की कोविड जांच को लेकर भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए CM पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश।
Next: अब शपथ पत्र देकर भी मिल सकेगा मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ, 31 मई तक आवेदन जमा करने की छूट

Related Stories

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.