Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

महापौर पद पर 10 प्रत्याशियों के बीच महासंग्राम, BJP-कांग्रेस में होगी सीधी टक्कर

Uk Fast Khabar January 3, 2025

। देहरादून नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। नाम वापसी के बाद अब मैदान में महापौर पद पर 10 और पार्षद पद पर 386 प्रत्याशी मैदान में हैं। महापौर के पद पर भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी के नाम वापस लेने के बाद भाजपा-कांग्रेस समेत 10 प्रत्याशियों में महासंग्राम होगा। वहीं, पार्षद पद से 41 ने नाम वापस ले लिया है। जिनमें भाजपा और कांग्रेस के कुछ बागी भी शामिल हैं।
विधायक से लेकर बेड़े नेताओं के मान-मनौव्वल के बाद बागी प्रत्याशी बैकफुट पर आ गए। वहीं, अब कई वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। महापौर पद पर भाजपा-कांग्रेस के साथ ही तीन अन्य पार्टी के प्रत्याशी और पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। हालांकि, इसमें एक कांग्रेस की बागी प्रत्याशी भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनौती दे रही है। अब आज निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
महापौर पद पर इनके बीच होगा मुकाबला
देहरादून नगर निगम के महापौर पद पर अब भाजपा सौरभ थपलियाल, कांग्रेस से विरेंद्र पोखरियाल, उत्तराखंड क्रांति दल से विरेंद्र सिंह बिष्ट, यूकेडी डेमोक्रेटिक से राजकिशोर सिंह रावत, आम आदमी पार्टी से रविंद्र सिंह आंनद, निर्दलीय प्रत्याशी आरुषि सुंदरियाल, राजेंद्र प्रसाद गैरोला, विजय प्रसाद भट्टराई, सरदार खान पप्पू और सुलोचना ईष्टवाल मैदान में हैं।

पार्षद पद पर 41 ने लिए नाम वापस
नगर निगम देहरादून के 100 वार्डों पर पार्षद पद के लिए कुल 431 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिनमें से आपत्तियों के चलते चार नामांकन रद कर दिए गए थे। इसके बाद गुरुवार को 41 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं। जिसके बाद अंतिम सूची में अब कुल 386 प्रत्याशी मैदान में हैं।

नामांकन केंद्र पहुंचे रायपुर विधायक
रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ पार्षदों और प्रत्याशियों को लेकर काफी सक्रिय दिखे। पहले कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामांकन पर आपत्ति के बाद गुरुवार को वह भाजपा के बागी प्रत्याशियों को लेकर नगर निगम पहुंचे और नाम वापस कराए। उनके कहने पर भगत सिंह कालोनी वार्ड से बागी अजीम मिर्जा, माता मंदिर वार्ड से बागी नवनीत ठाकुर, डिफेंस कालोनी से भाजपा की पूर्व पार्षद सुशीला रावत बगावती तेवर छोड़ते हुए नाम वापस ले लिए। गुजाराड़ा मानसिंह से बागी कमल पंवार ने नाम वापस लिया। वहीं, डांडा लखौंड से भी बागी प्रत्याशी गिरीश प्रसाद ने नाम वापस लिया। आमवाला तरला से मंगल सिंह राठौर और माजरी माफी से बागी एनके गुसाईं और शिवपाल रावत भी बैकफुट पर आ गए। लोहिया नगर वार्ड में भाजपा से बगावत कर रहे आशीष गिरी और देहराखास वार्ड से बागी प्रत्याशी सुभाष बलियान ने विधायक चमोली के कहने पर अपना नाम वापस लिया।

कांग्रेस भी बागियों को साधने में सफल
कांग्रेस भी पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में उतर रहे प्रत्याशियों को साधने में सफल रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी व चकराता विधायक प्रीतम सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस नेता गोदावरी थापली व ब्लाक अध्यक्ष मोहन सिंह थापली ने कांग्रेस से बागियों को वापस कांग्रेस में शामिल कराते हुए नाम वापस कराए। वार्ड आमवाला तरला से परितोष बिष्ट, वार्ड मोहब्बेवाला से ललित थापा, वार्ड मालसी से नवीन चौधरी, वार्ड श्रीदेव सुमन नगर से प्रियंका अग्रवाल, वार्ड इंदिरापुरम से मीना रावत और वार्ड आरकेडियाग्रांट से निधि देवी ने नाम वापस ले लिया है।

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड से Maha Kumbh जाने वालों के लिए स्‍पेशल ट्रेन में रिजर्वेशन शुरू, एक बार में 1200 से अधिक यात्री कर सकेंगे यात्रा, इतना होगा किराया
Next: नए साल में सरकारी स्‍कूलों के बच्‍चों की बल्‍ले-बल्‍ले, केवल 240 दिन होगी पढ़ाई; 125 दिन बंद रहेंगे स्‍कूल

Related Stories

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

January 13, 2026 3
प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

January 13, 2026
पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

January 13, 2026
https://youtu.be/x6p9SdwA_ng

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

January 13, 2026 3
प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

January 13, 2026
पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

January 13, 2026
उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..

उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..

January 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..
  • प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..
  • पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..
  • उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.