Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

‘धीमे जहर’ पर बड़ा प्रहार: धर्मनगरी में मिलावटखोरों पर शिकंजा, 400 सैंपल की जांच, 71 मुकदमे और 5.65 लाख का लगाया जुर्माना

Uk Fast Khabar September 17, 2026

हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की छापेमारी में अनियमितताएं मिलने पर सख्त एक्शन लिया है. साथ ही जुर्माने की कार्रवाई की है

हरिद्वार: खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी किस कदर हावी है, इस बात का अंदाजा आंकड़ों से लगाया जा सकता है. केवल हरिद्वार जिले में पिछले करीब पांच माह में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के करीब 400 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं. इनमें 246 लीगल और 146 सर्विलांस सैंपल शामिल हैं. सैंपलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर सीजेएम और एडीएम कोर्ट में 71 वाद दायर किए जा चुके हैं. इनमें से 11 मामलों में साढ़े पांच लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है. कोर्ट ने टीम मामलों में छह महीने से सजा का आदेश भी दिया है. विभाग की कार्रवाई केवल सैंपल लेने तक सीमित नहीं है.

खाद्य पदार्थों की जांच में मिलावटखोरी: निरीक्षण के दौरान खराब और मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट भी कराया गया है. इनमें बड़ी मात्रा में पनीर, दूध और मावा जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं. श्यामपुर क्षेत्र में तो भी जुलाई के महीने में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान करीब 50 किलोग्राम पनीर को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया था. विभाग ने पनीर और निर्माण में इस्तेमाल दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे. इससे पहले फरवरी में सराय क्षेत्र में एक गोदाम से करीब पांच कुंतल पनीर बरामद कर उसके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे. वहीं भूपतवाला और दूधाधारी चौक क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खराब पाया गया करीब डेढ़ किलोग्राम पनीर भी नष्ट कराया गया था. इतनी कार्रवाई के बावजूद भी मिलावटखोर बाज नहीं आ रहे हैं.

दुग्ध पदार्थ और मिर्च मसालों पर विशेष फोकस: अधिकारियों के मुताबिक खाद्य सुरक्षा विभाग का फोकस दूध से बने खाद्य पदार्थों के साथ ही मिर्च मसालों पर भी है. त्योहारी सीजन में पनीर, मावा, दूध, मक्खन, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में इनकी गुणवत्ता की जांच के लिए लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं. हरिद्वार शहर के साथ ही लक्सर, रुड़की, भगवानपुर, झबरेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीमें निरीक्षण कर रही हैं. कुल मिलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिलावट खोरी पर कार्रवाई की गई है.

सीमित संसाधन के बावजूद कार्रवाई जारी: खाद्य सुरक्षा विभाग की पांच टीमें फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. अधिकारियों का कहना है कि जिले का क्षेत्रफल बड़ा होने और संसाधन सीमित होने के बावजूद बाजारों, डेयरियों, मिठाई की दुकानों, होटल ढाबों और खाद्य पदार्थ बनाने वाले प्रतिष्ठानों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. अगस्त में भी विभाग की टीमों ने पनीर और मिठाई की दुकानों और डेयरियों में कार्रवाई की थी. एक कार्रवाई में गंदे कनस्तरों में बड़ी मात्रा में रसगुल्ले, स्टार्च पाउडर और मिल्क केक रखे मिले थे. जिसके बाद नोटिस देने की कार्रवाई की गई थी.

नामी प्रतिष्ठानों में भी मिली खामियां: खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में बड़े और नामी प्रतिष्ठान भी जांच के दायरे में आए हैं. हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में पिज्जा और बर्गर तैयार करने वाले कुछ रेस्टोरेंट में भी खामियां मिली हैं. इनमें खाद्य लाइसेंस से संबंधित अनियमितताएं सामने आईं और मीट उत्पादों की बिक्री को लेकर भी कार्रवाई की गई. इसके अलावा बड़े शॉपिंग मॉल में भी टीम लगातार सक्रिय रहती है.

कई बार गंदगी और एक्सपायरी सामान मिलने पर बड़े प्रतिष्ठानों को नोटिस थमाया गया. अभी हाल ही में एक नामी कम्पनी के घी के सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं. उसमें लाइसेंस और घी के डिब्बे पर दर्शाए गए मानकों में अनियमितता पाई गई. ब्रांडिंग के लिए एक फिल्म एक्ट्रेस की फोटो भी उस घी के डिब्बे पर पाई गई. विभाग ने संबंधित निर्माण कंपनी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. नोटिस का जवाब न मिलने पर अधिकारियों ने कार्रवाई की चेतावनी दी है. कुल मिलाकर अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रतिष्ठान को उसकी पहचान या नाम के आधार पर जांच से बाहर नहीं रखा जा रहा है. एकसमान खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की जा रही है.

कांवड़ यात्रा से लेकर सितंबर तक खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया. हजारों दुकानों और प्रतिष्ठानों पर जाकर खाद्य पदार्थों की जांच की गई. 400 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं. इनमें 246 लीगल सैंपल और 146 सर्विलांस सैंपल भी शामिल हैं. लैब रिपोर्ट के आधार पर सीजेएम और एडीएम कोर्ट में 71 वाद दायर किए गए. एडीएम कोर्ट में 11 मामलों का निस्तारण किया गया और इन मामलों में कुल मिलाकर 5 लाख 65 हजार रुपये जुर्माना लगाया जा चुका है.
-एमएन जोशी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी-

एमएन जोशी ने आगे कहा कि इसके अलावा तीन मामलों में एडीएम कोर्ट से छह माह की सजा और करीब एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है. उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की पांच टीमें फील्ड में उतारी गई हैं, जो लगातार खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग कर रही हैं. मुख्य रूप से दूध से बने खाद्य पदार्थ जैसे पनीर, मावा, मक्खन और घी तथा मिर्च मसालों पर विशेष फोकस रहता है. क्योंकि इन्हीं पदार्थों में मिलावट की संभावना ज्यादा रहती है. आगामी त्योहारी सीजन को लेकर लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा.

Continue Reading

Previous: भारतीय शिक्षा बोर्ड की द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आगाज, कबड्डी में स्वामी रामदेव ने भी आजमाए हाथ
Next: Kia अपनी Carens Clavis EV पर दे रही लाइफटाइम बैटरी वारंटी, जानें क्या है स्कीम

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.