Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मसूरी नवविवाहिता होमस्टे डेथ मिस्ट्री, महिला की मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, पढ़ें पूरी खबर

Uk Fast Khabar July 9, 2026

दिल्ली का नवविवाहित दंपति मसूरी के पास होमस्टे में रुका था, जहां कमरे में नवविवाहिता अचेत अवस्था में मिली थी.

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में पति के साथ घूमने आई दिल्ली की एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब गंभीर जांच का विषय बन गई है. धनोल्टी मार्ग स्थित टिपरीधार के एक होम स्टे में हुई इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. मामले में पहले ही कोतवाली मसूरी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है. घटना ने पर्यटन नगरी में सनसनी फैला दी है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

पति संग घूमने आई थी नवविवाहिता: संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने बताया कि मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (27 वर्ष) पत्नी सौम्या श्रीचरण निवासी शकरपुर, दिल्ली (वर्तमान पता किदवई नगर ईस्ट, दिल्ली) के रूप में हुई है. वह अपने पति के साथ मसूरी घूमने आई थीं और धनोल्टी मार्ग के टिपरीधार स्थित कियाना होम स्टे में ठहरी हुई थीं. बताया गया कि 15 जून 2026 को होम स्टे के कमरे में राधा गायत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी.

हत्या या हादसा? हर पहलू की होगी गहन जांच: मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने अब इसकी मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं. एसडीएम मसूरी राहुल आनंद को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है. जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आखिर नवविवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई. क्या यह आत्महत्या थी, दुर्घटना थी या फिर किसी आपराधिक साजिश का परिणाम? इन सभी बिंदुओं पर गहन पड़ताल की जाएगी. प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी, दस्तावेज या साक्ष्य हैं तो वे 17 जुलाई तक जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके.

पुलिस जांच के साथ चलेगी मजिस्ट्रेटी पड़ताल इस मामले में कोतवाली मसूरी में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पहले ही दर्ज है और पुलिस अपनी विवेचना कर रही है. अब मजिस्ट्रेटी जांच के समानांतर प्रशासनिक स्तर पर भी पूरे घटनाक्रम की समीक्षा होगी. जांच में होमस्टे के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, फॉरेंसिक साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा संबंधित व्यक्तियों के बयान भी अहम भूमिका निभा सकते हैं.

कई सवालों के जवाब तलाश रही जांच: दिल्ली से पति के साथ सैर-सपाटे के लिए आई नवविवाहिता की अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के समय कमरे में क्या परिस्थितियां थीं, मौत से पहले दंपती के बीच क्या हुआ, होम स्टे स्टाफ ने क्या देखा और मेडिकल रिपोर्ट क्या संकेत देती है इन सभी पहलुओं पर अब जांच एजेंसियां और प्रशासनिक टीम बारीकी से काम करेगी.

मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश के बाद इस चर्चित मामले में अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह केवल एक संदिग्ध मौत थी या इसके पीछे कोई आपराधिक षड्यंत्र छिपा है.

Continue Reading

Previous: गलत नंबर पर हो गया रिचार्ज, जानें पैसा वापस पाने का तरीका
Next: रेडॉन गैस के बदलाव से क्या भूकंप का पता लग सकता है? 2013 केदारनाथ आपदा के भी मिले चौंकाने वाले फैक्ट्स

Related Stories

Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस

Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस

July 29, 2026
हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

July 29, 2026
International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

July 29, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस

Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस

July 29, 2026
हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

July 29, 2026
International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

July 29, 2026
रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

July 29, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस
  • हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील
  • International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार
  • रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.