Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

Uk Fast Khabar July 20, 2026

Samsung जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 8 लॉन्च करने वाली है. इसके स्पेसिफिकेशन के बारे जानकारी सामने आई है.

हैदराबाद: स्मार्टफोन निर्म्ता कंपनी Samsung जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 8 लॉन्च करने वाली है. आने वाले इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन में पिछले साल के Galaxy Z Flip 7 के मुकाबले कुछ अपग्रेड्स किए जा सकते हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं.

बताया जा रहा है कि Samsung Galaxy Z Flip 8 काफी हद तक पिछले साल के Galaxy Z Flip 7 जैसा ही रखा जा सकता है. नए फोन में Samsung के पिछले फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन वाले रियर कैमरे, डिस्प्ले और डिज़ाइन (फॉर्म फैक्टर) को ही बरकरार रखा जा सकता है. ताजा लीक्स में Samsung Galaxy Z Flip 8 की संभावित लॉन्च डेट, संभावित कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आई है.

Samsung Galaxy Z Flip 8 की लॉन्च डेट
Samsung ने पहले ही इस बात की पुष्टि की है कि उसका Galaxy Unpacked Event 22 जुलाई को लंदन में होगा, जहां Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च होने की पूरी उम्मीद है. यह इवेंट दोपहर 2 बजे BST (शाम 6:30 बजे IST) पर शुरू होगा. कंपनी के इसी लॉन्च इवेंट में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और नई Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 को भी पेश करने की उम्मीद है.

Samsung Galaxy Z Flip 8 की अनुमानित कीमत
कंपनी ने अभी तक Samsung Galaxy Z Flip 8 की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन हाल ही में लीक हुई जानकारी से पता चला है कि यूरोप में इसके 256GB वर्ज़न की कीमत EUR 1,299 यानी लगभग 1,41,000 रुपये होगी.

वहीं, दूसरी ओर माना जा रहा है कि इसके 512GB मॉडल को EUR 1,499 यानी लगभग 1,60,000 रुपये की कीमत पर उतारा जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Samsung Galaxy Z Flip 7 के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत यूरोप में EUR 1,199 और भारत में 1,09,999 रुपये थी.

Samsung Galaxy Z Flip 8 के स्पेसिफिकेशन
फोन के डिस्प्ले की बात करें तो Samsung ने अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन हालिया लीक्स से पता चलता है कि नए Galaxy Z Flip 8 में 6.9-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले इस्तेमाल किया जाएग, जिसमें 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जाएगी. इसके अलावा, इसमें 4.1-इंच की कवर स्क्रीन के साथ बेहतर 120Hz रिफ्रेश रेट भी दिया जा सकता है.

प्रोसेसर और OS
इसके अलावा, प्रोसेसर पर नजर डालें तो संभावना है कि कंपनी नए Galaxy Z Flip 8 के लिए डुअल-चिप स्ट्रैटेजी को अपना सकती है. US और चीन जैसे मार्केट में इसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है. वहीं, यूरोप और भारत में 2nm Exynos 2600 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 12GB LPDDR5X RAM का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके 256GB या 512GB UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होने की संभावना है. Samsung ने पिछले साल के Galaxy Z Flip 7 में अपने इन-हाउस Exynos 2500 चिपसेट का इस्तेमाल किया था.

माना जा रहा है कि Samsung Galaxy Z Flip 8 में Android 17 के साथ One UI 9 का इंटरफ़ेस इस्तेमाल किया जाएगा. Samsung इस मॉडल के लिए सात साल के OS अपडेट की गारंटी दे सकता है.

कैमरा सेटअप
कैमरा मॉड्यूल पर नजर डालें तो, Samsung Galaxy Z Flip 8 में Galaxy Z Flip 7 जैसा ही रियर कैमरा हार्डवेयर दिया जाएगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और उसके साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल होगा. इसमें 10-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी हो सकता है.

बैटरी और चार्जिंग
संभावना जताई जा रही है कि Galaxy Z Flip 8 की बैटरी में कोई बदलाव नहीं होगा और इसमें 4,300mAh की ही बैटरी मिल सकती है. इसमें भी अपने पिछले मॉडल जैसी ही 25W की चार्जिंग स्पीड मिलने की संभावना है. मौजूदा मॉडल की तुलना में इसका डिज़ाइन पतला और हल्का हो सकता है.

Continue Reading

Previous: सरकारी स्कूल की बिल्डिंग जर्जर, प्रभावित हो रही बच्चों की पढ़ाई, दो कमरों में पढ़ रहे 94 बच्चे
Next: चकराता के ग्रामीणों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा मोइला टॉप का रास्ता, डीएफओ ने मानीं स्थानीय लोगों की सारी मांगें

Related Stories

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

November 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन
  • उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?
  • उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन
  • केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.