Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चकराता के ग्रामीणों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा मोइला टॉप का रास्ता, डीएफओ ने मानीं स्थानीय लोगों की सारी मांगें

Uk Fast Khabar July 21, 2026

मोइला टॉप, उदावा गांव जाने के लिए लोखंडी में स्थापित गेट 24 घंटे खुला रहेगा, पर्यटकों के लिए शाम 4 बजे बाद प्रवेश बंद रहेगा

विकासनगर: वन विभाग की ओर से चकराता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मोइला टॉप और गांवों को जाने वाले मार्ग पर लोहे का गेट लगाकर और नोटिस चिपका कर दो महीने के लिए बंद कर दिया गया था. इसका स्थानीय लोगों और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों से विरोध किया. सोमवार को स्थानीय लोग और होटल व्यवसाय से जुडे लोगों सहित समाजसेवियों ने डीएफओ चकराता कार्यालय में समस्या से अवगत कराया. शीघ्र मार्ग पर लगे गेट को खोलने की मांग की. डीएफओ ने समस्याओं को देखते हुए लोखंडी बुधेर मार्ग पर लगा गेट खोलने की सहमति दी.

जौनसार के लोगों की मांग डीएफओ ने मानी: देहरादून जिले के जौनसार बावर चकराता में सालभर अब पर्यटकों का आना लगा रहता है. चकराता का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मोइला टॉप (बुग्याल) पर्यटकों को अपनी नैसर्गिक सुंदरता, मखमली घास और घने देवदार के वृक्षों से सजे मोइला टॉप से लुभाता है. चकराता से करीब 30 किलोमीटर दूर लोखंडी से बुधेर मार्ग पर तीन किलोमीटर वाहन से और दो किलोमीटर पैदल ट्रेक से पहुंचा जा सकता है.

खराब मौसम के कारण बंद किया था मार्ग: चकराता घूमने आने वाले पर्यटक इन मनमोहक नजारों का लुत्फ उठाने के लिए मोइला टॉप पहुंचते हैं. लेकिन कुछ दिनों से वन विभाग चकराता द्वारा लोखंडी के पास लोहे का एक गेट लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया था. गेट पर एक नोटिस चिपका दिया. नोटिस में साफ शब्दों में लिखा गया है कि मानसून के दौरान लगातार वर्षा, फिसलन, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक जोखिमों को देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा एवं जनहित में कनासर रेंज के अर्तंगत मोइला टॉप, बुधेर अनुभाग एवं देव वन क्षेत्र में वन मोटर मार्ग देव वन अनुभाग पर पर्यटकों के आवागमन के लिए 15 जुलाई से 15 सितंबर तक पूर्णतः बंद रहेगा.

ग्रामीणों ने मुलाकात कर डीएफओ को बताई समस्या: इस पर स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों का कहना है कि ये मार्ग गांव में आने जाने वाले ग्रामीणों को और चारा पत्ती लाने सहित पशुपालकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. सोमवार को लोखंडी, लोहारी, उदांवा निवासी सैकड़ों ग्रामीण डीएफओ कार्यालय पंहुचे. बैठक कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. इस पर डीएफओ चकराता ने समस्याएं सुनी और सभी बिन्दुओं पर सहमति बनी.

ग्रामीणों की आवाजाही पर रोक नहीं: लोखंडी, लोहारी के होटल व्यवसाय से जुड़े रोहन राणा ने कहा कि डीएफओ से ग्रामीण की बातचीत हुई. डीएफओं ने हमारी मांगों पर सहमति जताई है. अब 24 घंटे गेट खुला रहेगा. समाजसेवी बॉबी पंवार ने कहा कि यह जनजति क्षेत्र है. यहां की करीब 50-60 प्रतिशत आजीविका जंगलों से जुड़ी हुई है. उदांवा गांव का मुख्य रास्ता है. वहां पर गेट लगाकर प्रतिबंध किया जाना वन विभाग का ऐसा कदम था, जिस पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्राम वासियों ने इसका विरोध किया.

ग्रामीणों और व्यवसायियों ने रखी ये मांग: डीएफओ चकराता के साथ बैठक हुई और सब बातों पर सहमति बनी है. वहां पर फॉरेस्ट के कुछ कर्मचारी तैनात रहेंगे. इसके अलावा पैदल ट्रेकिंग 15 अगस्त तक पैदल चलेगी. अब पांच किलोमीटर पैदल चलना होगा. मार्ग टूरिस्ट के लिए पूरी तरीके से खोल दिया गया है. 15 अगस्त के बाद संभावना रहेगी कि वाहन आगे तक जाएंगे तो पैदल ट्रेक दो किलोमीटर रहेगा. वन विभाग से यह भी वार्ता हुई की लोखंडी में एक शौचालय निर्माण करवाएंगे, जिसका रखरखाव स्थानीय होटल व्यवसायी करेंगे. एक मल्टी लेवल पार्किंग की भी सुविधा होगी.

चकराता का टूरिज्म बढ़ाने पर जोर: डीएफओ चकराता वैभव कुमार सिंह ने कहा कि-

सभी संबंधित हितधारकों के साथ वार्ता हुई है. वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है कि वन विभाग द्वारा, जो ऑरेंज अलर्ट आ रहा था उसको ध्यान में रखते हुए लोखंडी से बुधेर का जो वन मार्ग है, उसको पर्यटन हेतु बंद किया गया था. ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग बंद होने से उन्हें समस्या हो रही है. मार्ग से आने-जाने के लिए ग्रामीणों के लिए कोई रोक नहीं है. वन मोटर उपयोग पर अस्थाई रोक लगाई गई है.ये केवल मौसम और पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर है.
-वैभव कुमार सिंह, डीएफओ-

इसके साथ ही ग्रामीणों और स्थानीय हितधारकों द्वारा टूरिज्म को बेहतर कैसे बनाया जा सकता है, उसके संबंध में अपने सुझाव दिए गए. इसके संबंध में काफी सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं. मैं आशा करता हूं कि वन विभाग और स्थानीय लोगों के सहयोग पर्यटन बढ़ेगा.

Continue Reading

Previous: जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने
Next: उत्तराखंड के स्नो बाउंड क्षेत्रों में 25 अगस्त से शुरू हो सकती है जनगणना, अगले हफ्ते शुरू होगी ट्रेनिंग की प्रक्रिया

Related Stories

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

September 1, 2026
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

September 1, 2026
देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

September 1, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

September 1, 2026
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

September 1, 2026
देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

September 1, 2026
मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र

मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र

September 1, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
  • उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत
  • देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची
  • मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.