Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मसूरी की वादियों में मनाना है न्यू ईयर सेलिब्रेशन, यहां पढ़ लें डायवर्जन से लेकर पार्किंग की डिटेल

Uk Fast Khabar December 30, 2023

नववर्ष के समय मसूरी आने वाले पर्यटकों का दबाव देहरादून शहर में भी पड़ता है। पिछले साल नववर्ष के अवसर पर मसूरी से लेकर दून तक जाम के झाम से लोग परेशान रहे। इस बार यह समस्या न हो इसके लिए यातायात पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को दून के बाहरी मार्गों से मसूरी भेजने का प्लान तैयार किया है। जिससे दून शहर में वाहनों का दबाव न पड़े। आशारोड़ी की तरफ से आने वाले वाहनों को आइएसबीटी, शिमला बाईपास, बल्लूपुर चौक, गढ़ी कैंट तिराहा, अनारवाला तिराहा, जोहड़ी गांव, मसूरी रोड व कुठाल गेट होते हुए मसूरी पहुंचेंगे। वहीं हरिद्वार व ऋषिकेश की तरफ से आने वाले पर्यटक हर्रावाला, मोहकमपुर फ्लाईओवर, जोगीवाला यू टर्न, कैलाश अस्पताल, छह नंबर पुलिया, रिंग रोड, लाडपुर तिराहा, सहस्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क, साईं मंदिर तिराहा, मसूरी डायवर्जन होते हुए कुठालगेट से मसूरी पहुंचेंगे।

यातायात प्लान तैयार
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को देहरादून व मसूरी में भीड़ की संभावना को देखते हुए दून पुलिस ने अन्य प्रदेशों से मसूरी व ऋषिकेश आने-जाने वाले पर्यटकों की बेहतर सुविधा के लिए यातायात प्लान तैयार किया है। साथ ही वाहनों की समुचित पार्किंग के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं।

भारी वाहनों की नो एंट्री
नववर्ष की पूर्व संध्या व नववर्ष को देखते हुए मसूरी डायवर्जन व बाटाघाट चेक पोस्ट से मसूरी आने वाले भारी वाहनों को 31 दिसंबर को सुबह आठ बजे से एक जनवरी रात 12 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा। आवश्यक सेवा वाले वाहनों को आवागमन की छूट रहेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए लिस ने 10 जगह बैरियर लगाए हैं, जहां वाहनों की चेकिंग की जाएगी।

रूट डायवर्जन के बाद ऐसे पहुंचे मसूरी
दिल्ली से रुड़की-सहारनपुर से मोहंड होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रूट प्लान दिल्ली-रुड़की-सहारनपुर व मोहंड से आने वाले वाहन चालक आशारोड़ी, आइएसबीटी, शिमला बाईपास, सेंट ज्यूड चौक, बल्लूपुर चौक, गढ़ी कैंट तिराहा, अनारवाला तिराहा, जोहड़ी गांव, मसूरी रोड व कुठाल गेट होते हुए मसूरी पहुंचेंगे।
दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रूट प्लान हरिद्वार व ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले पर्यटक हर्रावाला, मोहकमपुर फ्लाईओवर, जोगीवाला यू टर्न, कैलाश अस्पताल, छह नंबर पुलिया, रिंग रोड, लाडपुर तिराहा, सहस्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क, साईं मंदिर तिराहा, मसूरी डायवर्जन होते हुए कुठालगेट से मसूरी।
मसूरी से दिल्ली, सहारनपुर, रुड़की, ऋषिकेश, हरिद्वार व विकासनगर जाने के लिए वापसी रूट पर्यटक मसूरी से कुठाल गेट, ओल्ड राजपुर रोड, राजपुर, साईं मंदिर, किरशाली चौक, आईटी पार्क, तपोवन बाईपास रोड, नालापानी चौक, तपोवन गेट, लाडपुर तिराहा, छह नंबर पुलिया, जोगीवाला से ऋषिकेश, हरिद्वार व आइएसबीटी की ओर जा सकेंगे।

गूगल मैप से आवाजाही में होगी आसानी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पूरे रूट को गूगल मैप पर डाला गया है। पर्यटकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए पूरा रूट गूगल मैप पर डाला गया है। पर्यटक जीपीएस के माध्यम से भी आसानी से रूट के माध्यम से मसूरी पहुंच सकते हैं। इसके अलावा दोनों बाईपास रूटों पर पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा।

मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों के लिए यातायात प्लान
मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों को किंग क्रेग से जेपी बैंड व जेपी बैंड से बार्लोगंज की तरफ डायवर्ट कर झड़ीपानी की ओर से मेन रोड पर भेजा जाएगा, जोकि वन-वे रहेगा ।
पिक्चर पैलेस की ओर से जाने वाले वाहनों को बड़े मोड से वाइन वर्ग एलन स्कूल होते हुए जेपी बैंड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी से होते हुए मेन रोड की ओर भेजा जाएगा।
लाल टिब्बा से आने वाले वाहनों को मंलिगार तिराहे से डायवर्ट करते हुए बुडस्टाक स्कूल के नीचे से जेपी बैंड और जेपी बैंड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी होते हुए मेन रोड की ओर भेजा जाएगा।
धनोल्टी व बाटाघाट से आने वाले ट्रैफिक को जेपी बैंड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट करके झड़ीपानी से होते हुए मेन रोड की तरफ भेजा जाएगा।

मसूरी क्षेत्र में यहां किए जाएंगे वाहन पार्क
पिक्चर पैलेस से लंढौर रोड, जैन धर्मशाला तक रोड के दाहिनी ओर एवं नगर पालिका पार्किंग
कंपनी गार्डन पार्किंग
एमडीडीए की लाइब्रेरी पार्किंग
पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैंड
सिलिएस्टन पार्किंग पिक्चर पैलेस
एमडीडीए पार्किंग लंढौर
टाउन हाल पार्किंग नगर पालिका कुलड़ी
किंग ग्रेग पार्किंग
मल्टीस्टोरी पार्किंग कैंपटी स्टैंड

ऋषिकेश के लिए यह रहेगी यातायात व्यवस्था
हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश आने वाले पर्यटक वाहनों को नेपाली फार्म से भानियावाला, रानीपोखरी होते हुए ऋषिकेश भेजा जाएगा।
भरत विहार, चंद्रभागा नदी किनारे और पुराने रेलवे स्टेशन के पास वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग रहेगी।
सवारी वाहन और स्थानीय वाहनों को श्यामपुर से मुख्य मार्ग से होते हुए शहर में प्रवेश की छूट रहेगी ।
ट्रैफिक का दबाव कम रहने पर अन्य राज्यों के वाहन हरिद्वार बाईपास मार्ग से ऋषिकेश की ओर आ सकेंगे।
ऋषिकेश से हरिद्वार जाने के लिए बाईपास स्थित मनसा देवी फाटक से बैराज होते हुए चीला रोड की ओर यातायात को भेजा जाएगा।

ये बातें भी जानें
हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश आने वाले पर्यटक वाहनों को नेपाली फार्म से भानियावाला, रानीपोखरी होते हुए ऋषिकेश भेजा जाएगा।
भरत विहार, चंद्रभागा नदी किनारे और पुराने रेलवे स्टेशन के पास वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग रहेगी।
सवारी वाहन और स्थानीय वाहनों को श्यामपुर से मुख्य मार्ग से होते हुए शहर में प्रवेश की छूट रहेगी ।
ट्रैफिक का दबाव कम रहने पर अन्य राज्यों के वाहन हरिद्वार बाईपास मार्ग से ऋषिकेश की ओर आ सकेंगे।ऋषिकेश से हरिद्वार जाने के लिए बाईपास स्थित मनसा देवी फाटक से बैराज होते हुए चीला रोड की ओर यातायात को भेजा जाएगा।

यहां लगाए जाएंगे बैरियर
जोगीवाला
बंगाली कोठी
सहस्रधारा क्रासिंग
महाराणा प्रताप चौक, रायपुर
मसूरी डायवर्जन
शिमला बाईपास
आशारोड़ी
कुठालगेट
बल्लूपुर चौक
साईं मंदिर

ड्रोन से निगरानी
एसएसपी ने बताया कि देहरादून से कुछ पुलिस बल मसूरी भेजा गया है। यातायात सीओ की देखरेख में यातायात पुलिस मुख्य चौराहों पर तैनात रहेगी। वहीं थानों से भी कुछ फोर्स भेजा गया है, जोकि सुरक्षा व्यवस्था देखेगी। वहीं एसपी यातायात लगातार मसूरी में यातायात व भीड़ भाड़ की निगरानी करेगी। इसके अलावा मसूरी में पीएसी भी तैनात की गई है।

 

Continue Reading

Previous: लव जिहाद से लेकर UCC तक… उत्तराखंड में इस साल विवादों में रहे ये मुद्दे
Next: इस दिन रिलीज होगा प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि 289 एडी’ का ट्रेलर, फैंस को करना होगा बस इतना इंतजार

Related Stories

Kaladhungi: नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो ट्रेवलर पलटे, 24 घायल

Kaladhungi: नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो ट्रेवलर पलटे, 24 घायल

April 6, 2026
Lalkuan: तौल विवाद में इंचार्ज की पिटाई के बाद बवाल, 11 गेट किए बंद

Lalkuan: तौल विवाद में इंचार्ज की पिटाई के बाद बवाल, 11 गेट किए बंद

April 6, 2026
Uttarakhand: कुमाऊं में 526 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, आईजी ने सभी को जल्द रिलीव करने के दिए निर्देश

Uttarakhand: कुमाऊं में 526 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, आईजी ने सभी को जल्द रिलीव करने के दिए निर्देश

April 6, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Kaladhungi: नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो ट्रेवलर पलटे, 24 घायल

Kaladhungi: नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो ट्रेवलर पलटे, 24 घायल

April 6, 2026
Lalkuan: तौल विवाद में इंचार्ज की पिटाई के बाद बवाल, 11 गेट किए बंद

Lalkuan: तौल विवाद में इंचार्ज की पिटाई के बाद बवाल, 11 गेट किए बंद

April 6, 2026
Uttarakhand: कुमाऊं में 526 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, आईजी ने सभी को जल्द रिलीव करने के दिए निर्देश

Uttarakhand: कुमाऊं में 526 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, आईजी ने सभी को जल्द रिलीव करने के दिए निर्देश

April 6, 2026
Uttarakhand: सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, सात और लोगों को सौंपी जिम्मेदारी

Uttarakhand: सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, सात और लोगों को सौंपी जिम्मेदारी

April 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Kaladhungi: नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो ट्रेवलर पलटे, 24 घायल
  • Lalkuan: तौल विवाद में इंचार्ज की पिटाई के बाद बवाल, 11 गेट किए बंद
  • Uttarakhand: कुमाऊं में 526 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, आईजी ने सभी को जल्द रिलीव करने के दिए निर्देश
  • Uttarakhand: सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की दूसरी सूची, सात और लोगों को सौंपी जिम्मेदारी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.