Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Bhagirathi Eco Sensitive Zone में सड़कों के नौ प्रस्तावों को सशर्त हरी झंडी, बदल जाएगी उत्‍तरकाशी के 88 गांवों की सूरत

Uk Fast Khabar June 22, 2024

उत्तरकाशी जिले की भागीरथी घाटी में उत्तरकाशी से लेकर गंगोत्री तक सौ किलोमीटर लंबे और लगभग चार हजार वर्ग किलोमीटर में फैले भागीरथी ईको सेंसिटिव जोन के दायरे में आने वाले 88 गांवों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस क्रम में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई भागीरथी ईको सेंसिटिव जोन की मानीटरिंग कमेटी की बैठक में इस जोन में प्रस्तावित सड़कों के नौ प्रस्तावों को सशर्त हरी झंडी दे दी गई। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने इस जोन के अंतर्गत पारिस्थितिकी और आर्थिकी में संतुलन कायम रखते हुए तय पर्यावरणीय मानकों के अनुसार निर्माण कार्य कराने और मानकों की अवहेलना के मामलों में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन
मुख्य सचिव ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए भागीरथी ईको सेंसिटिव जोन में सड़कों के निर्माण में तय पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन करने के लिए डीपीआर में स्पष्ट प्रविधान करने और जीएसआई जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से स्थलीय जांच कराने को कहा। उन्होंने कहा कि इस जोन से संबंधित प्रकरणों का तत्परता से अनुश्रवण करने के लिए मानीटरिंग कमेटी की बैठक प्रत्येक तीन माह में होगी और इससे संबंधित कार्रवाई के लिए किसी विभाग को नामित करने या जिला विकास प्राधिकरण को यह जिम्मा सौंपने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों के हितों के साथ ही चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए जाने आवश्यक हैं। लिहाजा, इसमें नियमों व मानकों का अनुपालन आवश्यक है। इनके उल्लंघन के मामलों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देते हुए उन्होंने इस बारे में कमेटी के सभी गैर सरकारी सदस्यों को अवगत कराने और प्रस्तावित परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कराने के निर्देश भी दिए।
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डा मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस जोन में प्रस्तावित विकास कार्यों और अन्य गतिविधियों को कमेटी के समक्ष विचार व अनुमोदन के लिए रखा। उन्होंने कहा कि पर्यटन व तीर्थाटन इस क्षेत्र के निवासियों की आजीविका का मुख्य साधन है। ऐसे में पर्यावरण से संबंधित मानकों व अन्य सभी तय नियमों का पालन करते हुए यहां अपेक्षित अवस्थापना सुविधाएं विकसित करने के साथ ही होम स्टे, होटल आदि से जुड़े कार्यों को अनुमति दिया जाना जरूरी है। उन्होंने जोन के अंतर्गत अधिसूचित कार्यों की अनुमति और नियामक कार्रवाई के लिए जिला विकास प्राधिकरण को जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव भी रखा।
बैठक में जानकारी दी गई कि गंगोत्री धाम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक का एक संयंत्र स्थापित किया गया है। इसके शीघ्र संचालन पर बैठक में सहमति व्यक्त की गई। इसके अलावा इस जोन में जिन नौ सड़कों के प्रस्तावों पर अनुमोदन की सहमति व्यक्त की गई, उनमें यह शर्त जोड़ी गई कि डीपीआर में आवश्यक प्रविधान करने के साथ ही जीएसआई जैसी संस्था से इसका परीक्षण भी कराया जाएगा। इस अवसर पर जोन में प्रस्तावित पांच लघु जलविद्युत परियोजनाअेां के प्रस्तावों पर भी विमर्श हुआ। इनमें दो मेगावाट क्षमता की दो परियोजनाओं पर आगे की कार्रवाई करने और तीन पर फिर से विचार करने की सहमति जाहिर की गई। बैठक में डाक विभाग के गंगोत्री से गंगा जल भरने के अलावा एमएसएमई के अंतर्गत दो होटल इकाइयों और भू उपयोग परिवर्तन के मामलों पर भी विचार हुआ।

 

Continue Reading

Previous: धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, नगर निकायों में आरक्षण के लिए एक्ट में संशोधन समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय पर लग सकती मुहर
Next: Dehradun के सभी 42 मदरसों की होगी जांच, शिक्षा विभाग ने दिए आदेश; यह है पूरा मामला

Related Stories

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026
Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

March 30, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

March 30, 2026
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

March 30, 2026
उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी
  • ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
  • उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी
  • उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.