Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अब कर्मचारियों और अधिकारियों को बीमारी का बहाना पड़ेगा भारी, झेलनी होगी जांच

Uk Fast Khabar June 2, 2026

उत्तराखंड में ट्रांसफर पॉलिसी आने के बाद भी तबादलों को लेकर ऐसे हथकंडे अपनाए जाते हैं, जिससे हर कोई हैरान हो जाता है.

देहरादून: उत्तराखंड में तबादला सत्र शुरू होते ही विभिन्न विभागों में स्थानांतरण को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से तमाम तरह के अनुरोध सामने आने लगते हैं. राज्य में ट्रांसफर पॉलिसी लागू होने के बावजूद हर साल कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें कर्मचारी दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती से बचने या अपनी पसंदीदा जगह पर तबादला कराने के लिए अलग-अलग आधार प्रस्तुत करते हैं. इनमें सबसे अधिक इस्तेमाल स्वास्थ्य संबंधी कारणों का किया जाता है. अब स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे मामलों पर सख्त रुख अपनाने का फैसला किया है.

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि गंभीर बीमारी का हवाला देकर तबादला कराने की कोशिश करने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों की अब गहन जांच कराई जाएगी. यदि जांच में बीमारी सही पाई जाती है तो उसके अनुसार कार्रवाई होगी, लेकिन यदि कोई व्यक्ति झूठे दस्तावेजों या गलत जानकारी के आधार पर तबादला कराने का प्रयास कराता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तक की जा सकती है. दरअसल राज्य में लंबे समय से यह शिकायत सामने आती रही है कि कई कर्मचारी और अधिकारी दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती से बचने के लिए स्वास्थ्य संबंधी कारणों का सहारा लेते हैं.

बीमारी का बहाना पड़ेगा भारी (Video-ETV Bharat)

कई बार ऐसे आवेदन विभागीय अधिकारियों और मंत्रियों तक पहुंचते हैं, जिनमें आवेदक खुद को अनेक गंभीर बीमारियों से पीड़ित बताते हैं. इन आवेदनों को देखकर कई बार विभागीय अधिकारी भी हैरान रह जाते हैं कि यदि संबंधित कर्मचारी वास्तव में इतनी गंभीर बीमारियों से ग्रसित है तो वह नियमित रूप से अपनी सेवाएं कैसे दे रहा है. स्वास्थ्य विभाग में भी इसी तरह के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है. विभाग को ऐसे आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें चिकित्सक और अन्य कर्मचारी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देकर स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं.

इन परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब किसी भी आवेदन पर केवल कागजी दावों के आधार पर निर्णय नहीं लिया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कई बार कर्मचारियों की ओर से ऐसे मेडिकल दस्तावेज लगाए जाते हैं, जिनकी सत्यता पर सवाल खड़े होते हैं. ऐसे मामलों में निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच जरूरी है. इसी उद्देश्य से अब मेडिकल बोर्ड की व्यवस्था लागू की जाएगी. यदि कोई चिकित्सक या कर्मचारी गंभीर बीमारी का हवाला देकर तबादले की मांग करता है तो पहले उसकी मेडिकल बोर्ड से जांच कराई जाएगी.

यदि मेडिकल बोर्ड यह प्रमाणित करता है कि संबंधित कर्मचारी वास्तव में गंभीर बीमारी से ग्रसित है और उसकी स्वास्थ्य स्थिति ऐसी है कि वह अपने वर्तमान कार्यस्थल या सेवा दायित्वों का निर्वहन करने में सक्षम नहीं है, तो विभाग उसके मामले में आवश्यक निर्णय लेगा. इतना ही नहीं, यदि बीमारी इतनी गंभीर पाई जाती है कि कर्मचारी नियमित सेवाएं देने की स्थिति में नहीं है, तो उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने पर भी विचार किया जा सकता है.
सुबोध उनियाल स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड

यदि कोई कर्मचारी खुद यह दावा कर रहा है कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित है और उसी आधार पर स्थानांतरण चाहता है, तो उसकी कार्यक्षमता का आकलन भी आवश्यक है. ऐसे में मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं दूसरी ओर सरकार ने उन लोगों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है जो झूठी जानकारी देकर लाभ लेने का प्रयास करते हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान यह पाया जाता है कि कर्मचारी या चिकित्सक ने गलत मेडिकल प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया है अथवा बीमारी के संबंध में भ्रामक जानकारी दी है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ऐसे मामलों में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने और गलत जानकारी देने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है. सरकार का यह कदम स्वास्थ्य विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. लंबे समय से यह आरोप लगते रहे हैं कि कुछ कर्मचारी तबादला नीति के प्रावधानों का दुरुपयोग कर अपने हितों के अनुसार पोस्टिंग हासिल करने की कोशिश करते हैं. इससे न केवल विभागीय व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है.उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है.

सरकार लगातार इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है. ऐसे में यदि कर्मचारी स्वास्थ्य संबंधी बहाने बनाकर इन क्षेत्रों से स्थानांतरण प्राप्त कर लेते हैं तो इसका सीधा असर आम जनता को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं पर पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि तबादला प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रामक जानकारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गंभीर बीमारी के वास्तविक मामलों को राहत देने के साथ-साथ फर्जी दावों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. आने वाले समय में मेडिकल बोर्ड की जांच व्यवस्था लागू होने के बाद स्वास्थ्य संबंधी आधार पर किए जाने वाले तबादला आवेदनों की गहन पड़ताल होगी और उसी के आधार पर निर्णय लिए जाएंगे.

Continue Reading

Previous: ट्रंप ने नेतन्याहू को मिलाया फोन, गुस्से में बोले- क्या कर रहे हो, पागल हो गए हो क्या?
Next: उत्तराखंड में दाखिल होने वाले हाइब्रिड वाहनों से भी वसूला जाएगा ग्रीन सेस, पॉलिसी में जल्द होगा संशोधन

Related Stories

Aprilia SR 125 और SR 175 का Tribute Edition लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

Aprilia SR 125 और SR 175 का Tribute Edition लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

June 20, 2026
2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां

2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां

June 20, 2026
VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग

VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग

June 20, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Aprilia SR 125 और SR 175 का Tribute Edition लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

Aprilia SR 125 और SR 175 का Tribute Edition लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

June 20, 2026
2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां

2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां

June 20, 2026
VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग

VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग

June 20, 2026
बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन

बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन

June 20, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Aprilia SR 125 और SR 175 का Tribute Edition लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
  • 2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां
  • VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग
  • बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.