Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अब होगी पलटी मारने वाले नेताओं की ‘भाजपा परीक्षा’, पार्टी ने बनाई राजनीतिक संहिता जिस पर उतरना पड़ेगा खरा

Uk Fast Khabar April 9, 2024

कांग्रेस समेत अन्य दलों से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को भगवामय होना होगा। पार्टी की रीति-नीति में ढालने के दृष्टिगत इन्हें संस्कारवान और क्षमतावान बनाने के लिए भाजपा ने बाकायदा राजनीतिक संहिता बनाई है। इस पर उन्हें खरा उतरना है। इन नेताओं को गले में भाजपा का पटका, सिर पर टोपी और हाथ में पार्टी का साहित्य लेकर जनता के बीच जाना है। भाजपा ने इन सभी के लिए लोकसभा चुनाव में काम भी निर्धारित कर दिया है। ये अब गांव-गांव जाकर नुक्कड़ सभाएं तो करेंगे ही, प्रत्येक मतदाता से संपर्क साधकर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी देंगे। भाजपा ने राज्य में लोकसभा की प्रत्येक सीट पर पांच लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत का लक्ष्य रखा है।
इस सबके दृष्टिगत ही पार्टी ने दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए अपने दरवाजे खोले हैं। अब तक दो पूर्व मंत्रियों, एक विधायक समेत आठ पूर्व विधायकों को पार्टी अपने पाले में खींच चुकी है। इसके अलावा पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी रहे और क्षेत्र विशेष में पकड़ रखने वाले दर्जनों नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है। पंचायत व निकायों के प्रतिनिधियों, विभिन्न दलों के प्रांत से लेकर जिला, ब्लाक व शहर इकाइयों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की तो लंबी फेहरिस्त है। पार्टी का दावा है कि अभी तक अन्य दलों के 15 हजार से ज्यादा लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं और यह सिलसिला जारी है। अब जबकि, दूसरे दलों से बड़ी संख्या में लोग भाजपा में आए हैं तो उन्हें खाली तो बैठाया नहीं जा सकता।

भाजपा ने बनाई राजनीतिक संहिता
इसे देखते हुए ही भाजपा ने इनके लिए राजनीतिक संहिता बनाई है। प्रदेश भाजपा के सूत्रों के अनुसार जो भी लोग भाजपा में आए हैं, उन्हें पार्टी की रीति-नीति में ढलने के दृष्टिगत भाजपा का साहित्य पढऩे को दिया गया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ये नेता अथवा कार्यकर्ता जब भी जनता के बीच जाएं तो उनके गले में कमल के फूल वाला भाजपा का पटका, सिर पर टोपी और हाथ में पार्टी का साहित्य यानी केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियों की जानकारी देने वाली पुस्तकें अवश्य हों।
एक-दो दिन के भीतर भाजपा में शामिल हुए प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक होगी, जिसमें उन्हें लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कार्य दिए जाएंगे। तय किया गया गया है कि ये सभी गांव-गांव जाकर ज्यादा से ज्यादा नुक्कड़ सभाएं करेंगे। मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं से संबंधित साहित्य वितरित करेंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि पिछले 10 वर्षों में राज्य ने किस प्रकार प्रत्येक क्षेत्र में नए प्रतिमान गढ़े हैं।
“जो भी लोग भाजपा में आए हैं, उन्हें पार्टी की रीति-नीति के दृष्टिगत संस्कारवान और क्षमतावान बनाएंगे। प्रत्येक व्यक्ति में सदगुण और दुर्गण दोनों होते हैं। हम सदगुणों को बढ़ाएंगे और दुर्गण को खत्म करेंगे। जितने भी नेता और कार्यकर्ता अभी तक भाजपा में शामिल हुए हैं, उन सभी को काम में लगाया जा रहा है। नुक्कड़ सभाओं के साथ ही सघन जनसंपर्क में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। -आदित्य कोठारी, प्रदेश महामंत्री भाजपा।”

 

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में मतदान शुरू, 1076 बुजुर्ग- 480 दिव्यांग घर बैठे डालेंगे वोट; इस तारीख तक मिलेगी सुविधा
Next: पीएम मोदी संग वायरल हो रही थी फोटो, हरीश रावत ने दी प्रतिक्रिया; कहा- ‘अब स्टिंगबाज भी…’

Related Stories

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026
उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

March 10, 2026
उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

March 10, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026
उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

March 10, 2026
उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

March 10, 2026
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

March 9, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.