Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Sting Operation: हरीश रावत समेत चार को वॉयस सैंपल देने के आदेश, पूर्व CM ने CBI और BJP पर साधा निशाना

Uk Fast Khabar July 19, 2023

वर्ष 2016 में हुए स्टिंग ऑपरेशन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के सीधे निशाने पर अब पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहुगुणा हैं। कभी पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर इस मामले में तीखा हमला बोलते रहे हरीश रावत ने अपने स्टिंग की वीडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया में जारी की। इसमें स्टिंगकर्ता की बातचीत के आधार पर उन्होंने इशारों में विजय बहुगुणा के साथ उनके पुत्र को भी स्टिंग का सूत्रधार करार दिया और फिर सीबीआई के उनसे पूछताछ नहीं करने पर सवाल उठाकर राजनीति को गरमा दिया है।
वर्ष 2016 के स्टिंग मामले में सीबीआई की अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत अन्य चार व्यक्तियों की आवाज के सैंपल लेने के आदेश दिए हैं। वहीं हाईकोर्ट में भी इस मामले की सुनवाई हो रही है। उत्तराखंड की राजनीति में स्टिंग का मामला एक बार फिर केंद्र में आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्टिंग एक हिस्से को इंटरनेट मीडिया में साझा किया। स्टिंगकर्ता से हो रही बातचीत का उन्होंने हवाला दिया।
हरीश रावत ने बीजेपी पर भी साधा निशाना
हरीश रावत ने कहा कि स्टिंगकर्ता राज्य के एक पूर्व मुख्यमंत्री और उनके पुत्र के इस मामले में सम्मिलित होने का जिक्र कर रहा है। दलबदल का जिसे सूत्रधार बताया जा रहा है, सीबीआई ने उस व्यक्ति को स्टिंग प्रकरण में सह अभियुक्त नहीं बनाया। सीबीआई ऐसे व्यक्ति को तो किसी भी तरह अभियुक्त बनाना चाहती है, जिसके सामने सरकार बचाने का कर्तव्य था। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को दिए जा रहे सम्मान को लेकर उन्होंने भाजपा पर भी तंज कसा।

सीबीआई के पास है दो बार की रिकॉर्डिंग:
इंटरनेट मीडिया पर एक अन्य पोस्ट में सीबीआई के उनकी आवाज का परीक्षण करने के मामले में हरीश रावत ने सवाल दागा कि प्रश्न आवाज के परीक्षण का है या आवाज दबाने का है। यह हंसी आने वाली बात है। दो बार उनसे घंटों बात हो चुकी है। सीबीआई के पास उसकी रिकॉर्डिंग है। इस प्रकरण के बहाने उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव का जिक्र भी कर डाला।

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर का नहीं जीत पाया विश्वास:
हरीश रावत ने कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के व्यक्तियों का विश्वास वह कभी जीत नहीं पाए। अलबत्ता, हरिद्वार के प्रति वह कर्मशील भी हैं और सहनशील भी हैं। अभी कुछ दिन पहले जब घर-गांव के व्यक्तियों ने उन्हें लालकुआं में नकार दिया तो हरिद्वार के निवासियों ने उनकी बेटी को चुनाव जिताया। उन्होंने कहा कि विश्वास वह शक्ति है, जिससे उजड़ी दुनिया को भी बसाया जा सकता है। कांग्रेस हरी-भरी धरती है। फिर संघर्ष करना ही लोकतंत्र की आवाज दबाने वालों को उत्तर है।

Continue Reading

Previous: CM धामी ने आपदा परिचालन केंद्र पहुंच कर ली जानकारी, बोले- जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना
Next: खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की तैयारी में उत्तराखंड सरकार, कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.