Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में 20 हजार से ज्यादा स्थलों पर लोग देखेंगे रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह, की गई ये व्यवस्था; शाम को मनेगा दीपोत्सव

Uk Fast Khabar January 8, 2024

अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से संपूर्ण देवभूमि भी जुड़ेगी। राज्य में इन दिनों विश्व हिंदू परिषद समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 32 आनुषांगिक संगठन राम काज में जुटे हैं। अयोध्या में पूजित अक्षत, श्रीराम मंदिर का चित्र और रामलला के विराजमान होने संबंधी पत्रक घर-घर वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही, प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखने के लिए भी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उत्तराखंड में विभिन्न मंदिरों समेत 20 हजार से अधिक स्थलों पर विशाल एलईडी स्क्रीन पर इस समारोह का सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की जा रही है। रामलला के विराजमान होने पर शाम को दीपोत्सव मनेगा।
भगवान श्रीराम के नूतन बाल रूप विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समूचे उत्तराखंड में वातावरण राममय होने लगा है। विश्व हिंदू परिषद की अगुआई में इन दिनों राज्यभर में जगह-जगह कलश यात्राएं, घर संपर्क कर पूजित अक्षत वितरण जैसे कार्य चल रहे हैं। 15 जनवरी तक यह क्रम चलेगा। साथ ही, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से देखने को कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय के अनुसार उत्तराखंड में 16 हजार से अधिक गांवों और सभी 105 शहरों में लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखेंगे। ये कार्यक्रम मंदिर केंद्रित होने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों में भी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की जाएगी। इन स्थलों की संख्या 20 हजार से अधिक है।
रूपरेखा इस तरह से बनाई गई है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुबह से ही मंदिरों समेत इन सभी स्थलों पर सुंदरकांड पाठ, कीर्तन-भजन के कार्यक्रम होंगे, जो दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। इसके बाद दोपहर 12 से एक बजे तक सभी लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखेंगे। तत्पश्चात प्रसाद वितरण होगा।

दीपोत्सव के साथ ही विशेष सजावट
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद 22 जनवरी की शाम को देशभर की भांति उत्तराखंड में भी दीपोत्सव मनाया जाएगा। घरों, मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। साथ ही, घरों, प्रतिष्ठानों व सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सजावट की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय के अनुसार इस सिलसिले में व्यापार मंडल समेत अन्य संगठनों व रामभक्तों से वार्ता हो चुकी है।

देवभूमि से 258 संत होंगे शामिल
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देवभूमि उत्तराखंड से 258 संत भी शामिल होंगे। इनमें सभी अखाड़ों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोठारी, आचार्य महामंडलेश्वर हैं। यही नहीं, राज्य के 13 अन्य विशिष्ट जन भी समारोह में आमंत्रित किए गए हैं।

 

 

Continue Reading

Previous: नगर निगम बोर्ड भंग होने से पहले बदल दी गई थी कर्मचारियों की सूची, वेतन के नाम पर हुए फर्जीवाड़े में जांच शुरू
Next: PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मालदीव को पड़ रही भारी, अब EaseMyTrip ने सभी फ्लाइट बुकिंग की निलंबित

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.