Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नगर निगम बोर्ड भंग होने से पहले बदल दी गई थी कर्मचारियों की सूची, वेतन के नाम पर हुए फर्जीवाड़े में जांच शुरू

Uk Fast Khabar January 8, 2024

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के वेतन के नाम पर हुए फर्जीवाड़े में अब जांचों का दौर शुरू हो गया है। भौतिक सत्यापन के साथ ही अब प्रशासक जिलाधिकारी सोनिका ने पांच वर्षों से कार्यरत प्रत्येक सफाई कर्मचारी का ब्योरा मांगा है। इस बीच यह बात भी सामने आई है कि नगर निगम का बोर्ड भंग होने से पहले ही कर्मचारियों की सूची में बदलाव कर दिया गया था। अब स्वच्छता समिति के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, पार्षद, सुपरवाइजर और नगर निगम के अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं।

200 स्वच्छता समितियों में वेतन को लेकर फर्जीवाड़ा
नगर निगम के सभी 100 वार्ड में गठित 200 स्वच्छता समितियों में वेतन को लेकर खूब फर्जीवाड़ा किया गया। प्रत्येक वार्ड में कार्यरत पर्यावरण मित्रों की संख्या आठ से 12 दर्शायी गई, जबकि धरातल पर आधे कर्मचारी गायब मिले। साथ ही कई कर्मचारी ऐसे मिले, जिनके नाम ही रिकार्ड में नहीं थे। अब तक 85 वार्डों में नगर निगम की टीम भौतिक सत्यापन कर चुकी है। शेष 15 वार्डों की जांच होने के कंपाइल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिससे फर्जीवाड़े कर सरकारी धन के दुरुपयोग का पता चल सकेगा। जांच के दौरान कई अहम जानकारी भी उजागर हो रही हैं। नगर निगम सूत्रों के अनुसार, बोर्ड भंग होने से पहले स्वच्छता समितियों में काम कर रहे कर्मचारियों के नाम बदल दिए गए। माना जा रहा है कि पहले अपने चहेतों के नाम पर वेतन लिया गया, फिर बोर्ड भंग होने से पहले ही उनके नाम के स्थान पर अन्य व्यक्तियों के नाम चढ़ा दिए गए। अब सफाई कर्मचारियों की संख्या को लेकर भी संशय बना हुआ है।
वेतन जारी करते वक्त तो पूर्ण क्षमता के आधार पर कर्मचारी तैनात होने का दावा किया गया, जबकि सफाई कार्य में आधे ही कर्मचारी पाए गए। इस कार्य में निगरानी की जिम्मेदारी सुपरवाइजरों की थी और उन पर सफाई निरीक्षकों को नजर रखनी थी। वहीं, पार्षदों के पास उनके वार्ड में स्वच्छता समिति को चलाने की जिम्मेदारी थी।

वेतन जारी करने को लेकर अभी संशय
नगर निगम की ओर से सफाई कर्मचारियों के सत्यापन के साथ ही उनकी सूची से मिलान किया जा रहा है। अभी 15 वार्ड शेष हैं, सभी वार्डों में जांच पूर्ण होने के बाद ही कर्मचारियों के वेतन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड के स्कूली छात्र पढ़ेंगे अपनी लोक भाषा, अब गढ़वाली व कुमाऊंनी होंगी पाठ्यक्रम का हिस्सा; ये लेखक लिख रहे पुस्तकें
Next: उत्तराखंड में 20 हजार से ज्यादा स्थलों पर लोग देखेंगे रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह, की गई ये व्यवस्था; शाम को मनेगा दीपोत्सव

Related Stories

IIT रुड़की में उच्चस्तरीय कार्यशाला, विज्ञान-तकनीक से सशक्त होगा आपदा प्रबंधन..

IIT रुड़की में उच्चस्तरीय कार्यशाला, विज्ञान-तकनीक से सशक्त होगा आपदा प्रबंधन..

January 17, 2026 10
उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए अहम सूचना: प्रैक्टिकल शुरू, लिखित परीक्षा 21 फरवरी से..

उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए अहम सूचना: प्रैक्टिकल शुरू, लिखित परीक्षा 21 फरवरी से..

January 17, 2026 28
ग्रीन कॉरिडोर से मिलेगी रफ्तार, उत्तराखंड और हिमाचल के बीच कनेक्टिविटी मजबूत..

ग्रीन कॉरिडोर से मिलेगी रफ्तार, उत्तराखंड और हिमाचल के बीच कनेक्टिविटी मजबूत..

January 17, 2026
https://youtu.be/x6p9SdwA_ng

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

IIT रुड़की में उच्चस्तरीय कार्यशाला, विज्ञान-तकनीक से सशक्त होगा आपदा प्रबंधन..

IIT रुड़की में उच्चस्तरीय कार्यशाला, विज्ञान-तकनीक से सशक्त होगा आपदा प्रबंधन..

January 17, 2026 10
उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए अहम सूचना: प्रैक्टिकल शुरू, लिखित परीक्षा 21 फरवरी से..

उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए अहम सूचना: प्रैक्टिकल शुरू, लिखित परीक्षा 21 फरवरी से..

January 17, 2026 28
ग्रीन कॉरिडोर से मिलेगी रफ्तार, उत्तराखंड और हिमाचल के बीच कनेक्टिविटी मजबूत..

ग्रीन कॉरिडोर से मिलेगी रफ्तार, उत्तराखंड और हिमाचल के बीच कनेक्टिविटी मजबूत..

January 17, 2026
फोरलेन ई-बीआरटीएस को हरी झंडी, देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी..

फोरलेन ई-बीआरटीएस को हरी झंडी, देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी..

January 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IIT रुड़की में उच्चस्तरीय कार्यशाला, विज्ञान-तकनीक से सशक्त होगा आपदा प्रबंधन..
  • उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए अहम सूचना: प्रैक्टिकल शुरू, लिखित परीक्षा 21 फरवरी से..
  • ग्रीन कॉरिडोर से मिलेगी रफ्तार, उत्तराखंड और हिमाचल के बीच कनेक्टिविटी मजबूत..
  • फोरलेन ई-बीआरटीएस को हरी झंडी, देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.