Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, विरोध में सड़कों पर उतरी टीडीपी

Uk Fast Khabar September 9, 2023

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) की गिरफ्तारी के बाद से सियासी घमासान मच गया है। पार्टी कार्यकर्ता टीडीपी नेता सड़कों पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। कहीं, सड़कों पर टायर जलाए गए तो कहीं, कार्यकर्ता सड़कों पर बैठकर धरना प्रदर्शन दे रहे है। बता दें ,चंद्रबाबू नायडू को आपराधिक जांच विभाग (CID) ने शनिवार सुबह गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी कथित भ्रष्टाचार के मामले में की गई है। आज सुबह पुलिस अधिकारियों की टीम जब टीडीपी नेता को हिरासत में लेने के लिए पहुंची तो नंद्याल में जबरदस्त हंगामा हुआ।

बिना किसी सबूत के हुई गिरफ्तारी
पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि, पुलिस चंद्रबाबू को ओरवाकल एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए विजयवाड़ा ले जाएगी। हालांकि, चंद्रबाबू ने अपनी इस गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि यह गिरफ्तारी बिना किसी आरोपों के सबूत दिखाए बिना की गई है। चंद्रबाबू ने कहा कि सबूत पेश किए जाने पर ही वह कानून का सहयोग करेंगे।

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर विरोध प्रदर्शन
एन चंद्रबाबू नायडू की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ तेलुगु देशम पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तिरुपति के अन्नपूर्णा सरुकुलु केंद्र में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी सीआईडी द्वारा अपने पिता की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की है।

नायडू का हुआ मेडिकल जांच
नायडू के वकील के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले CID ने नायडू को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। बता दें कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और शुगर है। वकील ने कहा, ‘हम जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं।’

बिना किसी उचित जानकारी के मुझे गिरफ्तार किया
पुलिस हिरासत में जाने से पहले राज्य के पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘मैंने कोई कदाचार या भ्रष्टाचार नहीं किया है। सीआईडी ने बिना किसी उचित जानकारी के मुझे गिरफ्तार कर लिया और मैंने उनसे सबूत दिखाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने सबूत दिखाने से इनकार कर दिया और मेरी भूमिका के बिना मेरा नाम एफआईआर में जोड़ दिया।’

टीडीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प
चंद्रबाबू नायडू को हिरासत में ले जाने के बीच टीडीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। राज्य पुलिस ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए एहतियाती कार्रवाई के तौर पर टीडीपी नेता और पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को पूर्वी गोदावरी जिले में हिरासत में लिया। टीडीपी नेताओं ने वरिष्ठ नेता के खिलाफ देर रात की कार्रवाई के लिए पुलिस की आलोचना की।

टीडीपी कार्यकर्ता भी गिरफ्तार
कथित तौर पर, पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में DIG रघुराम रेड्डी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीआईडी अधिकारियों ने कहा, ‘हमारे पास सबूत हैं। हमने इसे उच्च न्यायालय को दे दिया है। रिमांड रिपोर्ट में सभी सामग्री शामिल है। हम उसे विजयवाड़ा ले जाने से पहले एक रिमांड रिपोर्ट देंगे।’

‘जगन मोहन रेड्डी देश में सबसे भ्रष्ट राजनेता’
टीडीपी प्रवक्ता कोम्मारेड्डी पट्टाभिराम ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को देश में सबसे भ्रष्ट राजनेता बताया। पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर उन्होंने दावा किया कि कल रात से आंध्र प्रदेश पुलिस और सीआईडी ने चंद्रबाबू नायडू को अवैध रूप से गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। चंद्रबाबू नायडू के शिविर स्थल के बाहर सैकड़ों पुलिसकर्मी जमा हो गए और उन्होंने उन सभी नेताओं को अवैध रूप से हिरासत में लिया है जो चंद्रबाबू नायडू के साथ कैंपसाइट पर रह रहे थे। टीडीपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि चंद्रबाबू नायडू बस से बाहर आए और एक साधारण सवाल पूछा ‘आप मुझे किस आधार पर गिरफ्तार कर रहे हैं?’ पुलिस के पास कोई जवाब नहीं था। पिछले दो वर्षों से, कौशल विकास मामले का नाटक चल रहा है और चुनाव से ठीक पहले, उन्होंने चंद्रबाबू नायडू को एक भ्रष्ट राजनेता के रूप में ब्रांड करने के लिए इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है।’

क्या है कौशल विकास घोटाला?
आंध्र प्रदेश पुलिस के अपराध जांच विभाग ने इसी साल मार्च में, राज्य कौशल विकास निगम में लगभग 3, 300 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच शुरू की। इसकी जांच भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के पूर्व अधिकारी अरजा श्रीकांत को जारी किए गए नोटिस के बाद शुरू की गई। बता दें कि अरजा श्रीकांत 2016 में एपीएसएसडीसी के सीईओ थे। टीडीपी सरकार के कार्यकाल (2016) के दौरान, बेरोजगार युवाओं को उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके सशक्त बनाने के उद्देश्य से एपीएसएसडीसी की स्थापना की गई थी। आरोप है कि नायडू सरकार ने योजना में इस्तेमाल किए जाने वाली रकम 371 करोड़ रुपये शैल कंपनियों को ट्रांसफर कर दिया। साथ ही पैसे ट्रांसफर करने से संबधित सभी डॉक्यूमेंट्स को भी नष्ट कर दिया गया।

Continue Reading

Previous: बागेश्वर में भाजपा की बड़ी जीत, युवा मुख्यमंत्री धामी फिर एक बार दिग्गज कांग्रेसियों पर पड़े भारी
Next: G20 में शी जिनफिंग की अनुपस्थिति पर अमेरिका ने चीन पर फिर बोला हमला, कहा- बताना ही होगा अनुपस्थिति का कारण

Related Stories

18 अगस्त को लॉन्च हो सकती है 2026 Skoda Slavia फेसलिफ्ट, डिजाइन और फीचर्स में होंगे अपडेट

18 अगस्त को लॉन्च हो सकती है 2026 Skoda Slavia फेसलिफ्ट, डिजाइन और फीचर्स में होंगे अपडेट

July 28, 2026
CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

July 24, 2026
हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर, पति की मौत, पत्नी और 2 साल की बेटी घायल

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर, पति की मौत, पत्नी और 2 साल की बेटी घायल

July 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

18 अगस्त को लॉन्च हो सकती है 2026 Skoda Slavia फेसलिफ्ट, डिजाइन और फीचर्स में होंगे अपडेट

18 अगस्त को लॉन्च हो सकती है 2026 Skoda Slavia फेसलिफ्ट, डिजाइन और फीचर्स में होंगे अपडेट

July 28, 2026
सावन में आस्था का अद्भुत संगम! मां अलकनंदा ने किया कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक, गुफा तक पहुंची नदी

सावन में आस्था का अद्भुत संगम! मां अलकनंदा ने किया कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक, गुफा तक पहुंची नदी

July 28, 2026
बारिश का कहर! रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल के पास अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित, मसूरी में मलबे में समाया रेस्टोरेंट

बारिश का कहर! रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल के पास अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित, मसूरी में मलबे में समाया रेस्टोरेंट

July 28, 2026
देहरादून में 16 करोड़ का पुल 16 दिन में ध्वस्त, पहली बारिश ही नहीं झेल सका, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

देहरादून में 16 करोड़ का पुल 16 दिन में ध्वस्त, पहली बारिश ही नहीं झेल सका, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

July 28, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • 18 अगस्त को लॉन्च हो सकती है 2026 Skoda Slavia फेसलिफ्ट, डिजाइन और फीचर्स में होंगे अपडेट
  • सावन में आस्था का अद्भुत संगम! मां अलकनंदा ने किया कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक, गुफा तक पहुंची नदी
  • बारिश का कहर! रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल के पास अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित, मसूरी में मलबे में समाया रेस्टोरेंट
  • देहरादून में 16 करोड़ का पुल 16 दिन में ध्वस्त, पहली बारिश ही नहीं झेल सका, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.