Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

दिल्‍ली पहुंचा प्रेमचंद अग्रवाल का मामला! सीएम धामी बोले- ‘उत्तराखंड की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों को माफी नहीं’

Uk Fast Khabar March 1, 2025

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की टिप्पणी का मामला तूल पकड़ गया है। प्रदेश संगठन के बाद सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सख्त टिप्पणी की कि मंत्री हो या विधायक, सांसद हो या आमजन उत्तराखंड की एकता व अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों को सरकार माफ नहीं करेगी। उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इससे पहले हाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तलब किया था। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व इस घटना की जानकारी दी जा चुकी है। अब मुख्यमंत्री के कड़े तेवरों ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को गर्मा दिया है।

प्रेमचंद को दिल्ली तलब कर सकता है केंद्रीय नेतृत्व
केंद्रीय नेतृत्व प्रेमचंद को दिल्ली तलब कर सकता है। यद्यपि, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस पर टिप्पणी से इन्कार कर दिया। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गत 21 फरवरी को सदन में संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और कांग्रेस विधायकों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई थी। कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट पर संसदीय कार्यमंत्री की टिप्पणी का मुख्य विपक्षी दल के विधायक विरोध कर रहे थे। इस बीच, विपक्षी विधायकों के आरोपों का जवाब दे रहे संसदीय कार्यमंत्री की अन्य टिप्पणी को कांग्रेस ने मुद्दा बना दिया। यद्यपि, संसदीय कार्यमंत्री अपनी टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त कर चुके हैं। इसके बाद भी यह मुद्दा इतना तूल पकड़ा कि इसकी छाया विधानसभा सत्र पर नजर आई। यही नहीं सत्र स्थगित होने के बाद भी कांग्रेस के विधायकों से लेकर तमाम बड़े नेता इस मामले को लेकर भाजपा और सरकार पर हमलावर हैं। प्रदेश भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बुलाया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपनाया कड़ा रुख
बताया जा रहा है कि प्रदेश संगठन ने इस प्रकरण की विस्तार से जानकारी केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचा दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ग्राम पंचायत अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण का सपना हमारे आंदोलनकारियों ने इसलिए देखा था कि प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचे। सभी राज्यवासी मिलजुलकर राज्य को आगे बढ़ाएं। बहकावे में न आकर राज्य की भावना से मिलकर कार्य करें। मुख्यमंत्री यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने यह भी कहा कि आज के बाद सभी प्रकार के भड़काऊ बयानों को गंभीरता से लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इन तेवरों के बाद राजनीतिक हलकों में कई चर्चा तेजी से तैर रही हैं
बताया जा रहा है कि भाजपा हाईकमान ने इस प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया है। संसदीय कार्यमंत्री को दिल्ली बुलाने की चर्चाएं गर्म हैं। यह अलग बात है कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस पर टिप्पणी से परहेज किया।

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड में इन सरकारी कर्मचारियों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, सीएम धामी ने दिए निर्देश
Next: Chamoli Avalanche: पीएम मोदी ने सीएम धामी को किया फोन, रेस्‍क्‍यू कार्य का लिया अपडेट; हरसंभव मदद का भरोसा

Related Stories

भारत में लॉन्च हुई नई Mercedes-AMG G 63 Offroad Pro, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

भारत में लॉन्च हुई नई Mercedes-AMG G 63 Offroad Pro, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

September 24, 2026
उत्तराखंड के 98 शहरों का चमकेगा चेहरा, महायोजनाओं से बदलेगी मैदान से पहाड़ तक की तस्वीर, जानें कैसे

उत्तराखंड के 98 शहरों का चमकेगा चेहरा, महायोजनाओं से बदलेगी मैदान से पहाड़ तक की तस्वीर, जानें कैसे

September 24, 2026
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

September 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारत में लॉन्च हुई नई Mercedes-AMG G 63 Offroad Pro, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

भारत में लॉन्च हुई नई Mercedes-AMG G 63 Offroad Pro, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

September 24, 2026
उत्तराखंड के 98 शहरों का चमकेगा चेहरा, महायोजनाओं से बदलेगी मैदान से पहाड़ तक की तस्वीर, जानें कैसे

उत्तराखंड के 98 शहरों का चमकेगा चेहरा, महायोजनाओं से बदलेगी मैदान से पहाड़ तक की तस्वीर, जानें कैसे

September 24, 2026
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

September 24, 2026
आईआईटी रुड़की कैंपस में हादसा, प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

आईआईटी रुड़की कैंपस में हादसा, प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

September 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारत में लॉन्च हुई नई Mercedes-AMG G 63 Offroad Pro, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
  • उत्तराखंड के 98 शहरों का चमकेगा चेहरा, महायोजनाओं से बदलेगी मैदान से पहाड़ तक की तस्वीर, जानें कैसे
  • ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल
  • आईआईटी रुड़की कैंपस में हादसा, प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.