Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आज भी उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मलबा आने से दून-मसूरी मार्ग फिर बंद

Uk Fast Khabar August 1, 2024

उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है। देहरादून समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का क्रम बना हुआ है। ज्यादातर नदियां खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं। केदारनाथ यात्रा भी गुरुवार को स्‍थगित की गई है।

मसूरी रोड बंद
मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग तथा एलकेडी रोड पर भूस्खलन होने से यातायात बंद हो गया है। बताया जा रहा है गलोगी धार में सड़क धंस गई है और ऊपर से मलबा भी आ रहा है। एलकेडी रोड भी भूस्खलन का मलबा सड़क पर आने से बंद है। प्रशासन कुठाल गेट से आगे वाहनों को नहीं जाने दे रहे हैं।

भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।जबकि, देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार में भी भारी बारिश का आरेंज अलर्ट है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं। मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

हफ्तेभर में फिर बंद हुआ दून-मसूरी मार्ग
मसूरी। एक हफ्ते पहले भूस्खलन जोन के अस्थायी उपचार के बाद सुचारू किया गया देहरादून-मसूरी मार्ग बुधवार शाम कोल्हूखेत के समीप पहाड़ी दरकने से वाहनों के लिए फिर बंद हो गया। बताया गया कि तेज वर्षा के कारण पहाड़ी दरकने से बोल्डर व मलबा सड़क पर जमा हो गया है। लोनिवि की टीम जेसीबी के माध्यम से मार्ग खोलने में जुटी हुई है, लेकिन वर्षा के कारण इस कार्य में बार-बार बाधा आती रही। रात नौ बजे समाचार लिखे जाने तक मार्ग सुचारू नहीं हुआ था और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। वर्षाकाल में देहरादून-मसूरी मार्ग मलबा आने या भूस्खलन से कब बंद हो जाए, इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। पिछले एक माह में दून-मसूरी मार्ग लगभग एक दर्जन बार पांच से सात घंटे के लिए अलग-अलग जगह पर अवरुद्ध हुआ लेकिन गत 19 जुलाई को गलोगी धार के पास पुश्ता ढहने के बाद जिला प्रशासन की ओर से मार्ग पर भारी वाहनों (बस व ट्रक) की आवाजाही 24 जुलाई तक रोक दी थी। दरअसल, भूस्खलन के कारण मार्ग पर सिंगल लेन से भी कम जगह रह गई थी। क्षतिग्रस्त पुश्ते का निर्माण कराने के बाद 25 जुलाई से मार्ग खोला गया था, लेकिन यह शर्त रखी गई थी कि नौ टन से अधिक क्षमता के वाहन मार्ग से नहीं गुजरेंगे। इसके बाद बसों व छोटे ट्रकों का संचालन शुरू हो गया, लेकिन एक हफ्ते बाद बुधवार शाम यह मार्ग समस्त वाहनों के लिए फिर बंद हो गया।

बुधवार शाम जनपद में भारी वर्षा का क्रम शुरू होने के साथ ही देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगभग साढे़ छह बजे पहाड़ी दरकने से बोल्डर व मलबा सड़क पर आ गया। जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। गनीमत यह रही कि पहाड़ी दरकते समय मार्ग पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। लोनिवि के अभियंता सुभाष बिजल्वाण ने बताया कि अवरुद्ध स्थान पर जेसीबी से मलबा व बोल्डर हटाए जा रहे हैं, लेकिन वर्षा के कारण इसमें बाधा आ रही है। वहीं, मार्ग अवरुद्ध होने के कारण मसूरी से आने वाली परिवहन निगम व स्टेज कैरिज परमिट की बसों में सैकड़ों यात्री फंसे रहे। निजी वाहनों की संख्या भी खासी अधिक रही।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड के आवास मंत्री ने लिया Delhi Coaching Accident का संज्ञान, राज्‍य के कोचिंग सेंटरों के लिए आदेश जारी
Next: Delhi Coaching Accident के बाद Uttarakhand में एक्शन, सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने पर होगी विधिक कार्रवाई

Related Stories

डॉक्टर आत्महत्या मामला, छात्रा के फोन में हो सकते हैं कई राज, छेड़छाड़ न करने की दी गई हिदायत

डॉक्टर आत्महत्या मामला, छात्रा के फोन में हो सकते हैं कई राज, छेड़छाड़ न करने की दी गई हिदायत

March 27, 2026
Uttarakhand Weather News: दस साल में सबसे सर्द रहा मार्च का चौथा सप्ताह, शुरुआती दो हफ्ते गर्मी ने दिखाए तेवर

Uttarakhand Weather News: दस साल में सबसे सर्द रहा मार्च का चौथा सप्ताह, शुरुआती दो हफ्ते गर्मी ने दिखाए तेवर

March 27, 2026
धनौरा के घर में घुसा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने शुरू की गश्त

धनौरा के घर में घुसा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने शुरू की गश्त

March 26, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Ayodhya: धूमधाम से मनाई जा रही रामनवमी, दोपहर में ठीक 12 बजे चार मिनट तक सूर्यदेव करेंगे रामलला का तिलक

Ayodhya: धूमधाम से मनाई जा रही रामनवमी, दोपहर में ठीक 12 बजे चार मिनट तक सूर्यदेव करेंगे रामलला का तिलक

March 28, 2026
Petrol Diesel : ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर 3 किया, डीजल पर शून्य

Petrol Diesel : ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर 3 किया, डीजल पर शून्य

March 28, 2026
दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन कर रहे भाजपा नेता, बतौर स्टार प्रचारक सीएम धामी भी जाएंगे

दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन कर रहे भाजपा नेता, बतौर स्टार प्रचारक सीएम धामी भी जाएंगे

March 28, 2026
डॉक्टर आत्महत्या मामला, छात्रा के फोन में हो सकते हैं कई राज, छेड़छाड़ न करने की दी गई हिदायत

डॉक्टर आत्महत्या मामला, छात्रा के फोन में हो सकते हैं कई राज, छेड़छाड़ न करने की दी गई हिदायत

March 27, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Ayodhya: धूमधाम से मनाई जा रही रामनवमी, दोपहर में ठीक 12 बजे चार मिनट तक सूर्यदेव करेंगे रामलला का तिलक
  • Petrol Diesel : ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर 3 किया, डीजल पर शून्य
  • दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन कर रहे भाजपा नेता, बतौर स्टार प्रचारक सीएम धामी भी जाएंगे
  • डॉक्टर आत्महत्या मामला, छात्रा के फोन में हो सकते हैं कई राज, छेड़छाड़ न करने की दी गई हिदायत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.