Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी चारधाम की सुरक्षा, केदारनाथ में ITBP तैनात; पुलिस व पैरामिलेट्री के जवान भी मुस्तैद

Uk Fast Khabar May 8, 2025

भारतीय सेना के पाकिस्तान व पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद अबउत्‍तराखंड के चारधामों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केदारनाथ समेत पड़ाव स्थलों पर आईटीबीपी तैनात है। बदरीनाथ धाम में अब सुरक्षा का जिम्मा आईआरबी संभालेगी। वहीं सीमांत उत्तरकाशी जनपद में पुलिस व पैरामिलेट्री के जवान मुस्तैद हैं।

केदारनाथ समेत पड़ाव स्थलों पर आईटीबीपी तैनात
रुद्रप्रयाग। पाकिस्तान व भारत के बीच पैदा हुए तनाव के चलते केदारनाथ समेत यात्रा पड़ावों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केदारनाथ धाम में आईटीबीपी तैनात है, जबकि यात्रा पड़ावों पर भी आईटीबीपी तैनात की गई है।
बुधवार को भारत द्वारा पाकिस्तान के नौ ठिकानों पर किए गए कार्रवाई के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। केदारनाथ धाम आने व जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही जनपद में भी सभी स्थानों पर आने जाने वालों पर पुलिस नजर रख रही है। केदारनाथ धाम में शीतकाल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था आईटीबीपी के पास थी, उसे अभी भी तैनात किया गया है। रेगुलर पुलिस के साथ ही पीएसी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगी है। गौरीकुंड, सोनप्रयाग, सीतपुर, रामपुर, गुप्तकाशी व फाटा समसेत यात्रा पड़ावों पर पुलिस के साथ ही आईटीबीपी तैनात की गई है। केदारनाथ धाम में तीस जवान आईटीबीपी के तैनात हैं, इसके अलावा पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के जवान भी तैनात हैं।

सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने भी सख्त निर्देश दिए कि आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाए। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे का कहना है कि आम लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। युद्ध जैसे हालात की स्थिति को देखते हुए जागरुकता अभियान तेज कर दिए गए हैं। बताया कि केदारनाथ, सोनप्रयाग, गौरीकुंड के साथ ही अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक एक प्लाटून आईटीबीपी के जवान तैनात है। केदारनाथ धाम में 30 से अधिक आईटीबीपी जवान तैनात हैं। जबकि पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, होमगार्ड सहित पर्याप्त फोर्स मौजूद है। जनपद में पुलिस की सरकारी खुफिया एजेंसी द्वारा हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

बदरीनाथ में एटीएस तैनात, चलाया चेकिंग अभियान
गोपेश्वर : चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्री बदरीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। धाम में आने वाले श्रद्धालुओं व अन्य व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने बुधवार को धाम में सघन चेकिंग अभियान चलाया। विशेष रूप से दर्शन के लिए पहुंचे सभी श्रद्धालुओं की गहनता से तलाशी व उनके सामान, बैग की जांच की गई। इस दौरान पुलिस श्रद्धालुओं से लगातार अनुरोध करती रही कि वह अपने साथ मंदिर परिसर के भीतर बैग या बड़ा सामान लेकर न आएं। धाम की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आतंकवादी निरोध दस्ता (एटीएस) को भी तैनात किया गया है। पूरे बदरीनाथ धाम की सुरक्षा का जिम्मा अब एटीएस के कंधों पर है।

बदरीनाथ धाम में अब सुरक्षा का जिम्मा आईआरबी को
गोपेश्वर: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलने के साथ ही, यहां की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शीतकाल के दौरान धाम की सुरक्षा का दायित्व संभालने वाली भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने अब इंडियन रिजर्व बटालियन को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। अब बदरीनाथ धाम की सुरक्षा की जिम्मेदारी आईआरबी संभालेगी। गौरतलब है कि हर साल शीतकाल में जब श्री बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह के लिए बंद कर दिए जाते हैं, तब विषम परिस्थितियों और भारी बर्फबारी के बीच धाम की सुरक्षा का जिम्मा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस को ही सौंपा जाता है। आईटीबीपी के जवान इस दौरान दुर्गम परिस्थितियों में भी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हैं। इस वर्ष कपाट खुलने के बाद धाम की आगे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आज यह जिम्मा आईआरबी द्वारा संभाल लिया गया है। सुरक्षा हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत आईटीबीपी की सीमाद्वार यूनिट से आए जवानों ने औपचारिक रूप से आईआरबी को चार्ज सौंपा दिया है।

Continue Reading

Previous: Uttarakhand Mock Drill: शाम सवा चार बजे बजा जंगी सायरन, देहरादून में मिसाइल हमले में गिरी बिल्डिंग
Next: CM धामी ने 139 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- साढ़े तीन सालों में दिए 23 हजार सरकारी रोजगार

Related Stories

Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी

Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी

October 3, 2026
विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल

विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल

October 3, 2026
वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे

वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे

October 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी

Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी

October 3, 2026
विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल

विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल

October 3, 2026
वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे

वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे

October 3, 2026
श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को क्यों खिलाया जाता है भोजन? कैसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद, जानिए

श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को क्यों खिलाया जाता है भोजन? कैसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद, जानिए

October 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Meta Muse विवाद के बाद Apple ने लिया बड़ा फैसला, अब Mac पर मजबूत होगी प्राइवेसी
  • विकासनगर के त्यूणी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, दो लोग घायल
  • वीकेंड पर मसूरी हुई जाम, पर्यटक दिल्ली से देहरादून 2.30 घंटे में पहुंचे रहे, देहरादून से मसूरी जाने में लग रहे 5 घंटे
  • श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को क्यों खिलाया जाता है भोजन? कैसे मिलता है पितरों का आशीर्वाद, जानिए
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.