Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Uttarakhand Mock Drill: शाम सवा चार बजे बजा जंगी सायरन, देहरादून में मिसाइल हमले में गिरी बिल्डिंग

Uk Fast Khabar May 8, 2025

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत व पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए देश भर में सात मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की जा रही है। इसी क्रम में देहरादून में हमले को लेकर मॉक ड्रिल शुरू हुई। शाम सवा चार बजे सात स्थानों पर सायरन बजा। इसके साथ ही सिविल डिफेंस और पुलिस ने लोगों को सतर्क कर सुरक्षित रहने की सलाह दी। सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम में डीएम, एसएसपी समेत तमाम जिला स्तर के अधिकारी कैमरों के माध्यम से शहर की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

मॉक ड्रिल अभ्‍यास
मॉक ड्रिल अभ्‍यास के दौरान एमडीडीए कॉलोनी में मिसाइल हमले में एक बिल्डिंग गिर गयी है। कुछ लोग हताहत हुए है। मेडिकल टीम, एसडीआरएफ टीम एवं अन्य टीम मौके पर रवाना है। उधर, आइएसबीटी के पास बमबारी जैसा विस्फोट होने की सूचना मिली है, जिसके कारण लोगों में भगदड़ हो गयी है। मेडिकल टीम, एसडीआरएफ टीम एवं अन्य टीम मौके द्वारा राहत बचाव कार्य गतिमान है। यहां आसपास की दुकानों को बंद कराया गया है।

इन जगहों पर हो रही मॉक ड्रिल
देहरादून में धारा पुलिस चौकी, ब्लाइंड स्कूल राजपूर रोड़, लक्खी बाग पुलिस स्टेशन, जिलाधिकारी परिसर क्लेक्ट्रेट देहरादून, आराघर पुलिस चौकी, एमडीडीए कालोनी निकट आइएसबीटी पर सायरन बजा कर मॉक अभ्यास किया जा रहा है। देहरादून में घंटाघर स्थित धारा चौकी पर राजपुर रोड में सायरन बजने के बाद वाहन चालकों को रोक कर न घबराने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की सलाह दी गई।

अंतरराष्ट्रीय मानचित्र में अलग पहचान
देहरादून अंतरराष्ट्रीय मानचित्र में अलग पहचान रखता है। यहां पर 100 से अधिक केंद्रीय व रक्षा संस्थान हैं। इनमें आइएमए, एफआरआइ, ओएनजीसी, डीआरडीओ के विभिन्न संस्थान, सर्वे आफ इंडिया, डील, आर्डिनेंस फैक्ट्री व द दून स्कूल, दून वेल्हम प्रतिष्ठित स्कूल हैं। इस दौरान सिविल डिफेंस की ओर से आमजन को किसी भी खतरे को देखते हुए बचाव, रक्षा संस्थानों के आसपास सतर्कता संबंधी जागरूक किया गया। मंगलवार को जिलाधिकारी सविन बसंल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेट में सेना, अर्द्वसैनिक बल सिविल डिफेंस के वार्डन, वालिंटिसर्य एवं आइआरस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर मॉक अभ्यास के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

सात मई की शाम सवा चार बजे बजा हूटर
जिलाधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार व मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन से प्राप्त निर्देशों के तहत नागरिक सुरक्षा के तैयारियों के सुदृढ़ीकरण के लिए सात मई की शाम सवा 4 बजे देहरादून के अंतर्गत सात स्थानों पर सायरन व हूटर बजा कर लोगों का सतर्क किया गया।

Continue Reading

Previous: गृहमंत्री अमित शाह संग बैठक के बाद सीएम धामी एक्टिव, कहा- ‘चारधाम यात्रा व राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए’
Next: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी चारधाम की सुरक्षा, केदारनाथ में ITBP तैनात; पुलिस व पैरामिलेट्री के जवान भी मुस्तैद

Related Stories

ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च हुई Tata Altroz iCNG, कीमत सिर्फ 8.70 लाख रुपये

ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च हुई Tata Altroz iCNG, कीमत सिर्फ 8.70 लाख रुपये

May 13, 2026
पीएम ‘सोना’ अपील: देहरादून में कम होने के बजाय बढ़ी गोल्ड खरीद, असमंजस में ग्राहक, भविष्य में दाम बढ़ने की आशंका

पीएम ‘सोना’ अपील: देहरादून में कम होने के बजाय बढ़ी गोल्ड खरीद, असमंजस में ग्राहक, भविष्य में दाम बढ़ने की आशंका

May 13, 2026
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक

May 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च हुई Tata Altroz iCNG, कीमत सिर्फ 8.70 लाख रुपये

ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च हुई Tata Altroz iCNG, कीमत सिर्फ 8.70 लाख रुपये

May 13, 2026
पीएम ‘सोना’ अपील: देहरादून में कम होने के बजाय बढ़ी गोल्ड खरीद, असमंजस में ग्राहक, भविष्य में दाम बढ़ने की आशंका

पीएम ‘सोना’ अपील: देहरादून में कम होने के बजाय बढ़ी गोल्ड खरीद, असमंजस में ग्राहक, भविष्य में दाम बढ़ने की आशंका

May 13, 2026
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक

May 13, 2026
महाराष्ट्र: सांगली में दुखद घटना, दीवार गिरने से 6 भक्तों की मौत, 15 घायल

महाराष्ट्र: सांगली में दुखद घटना, दीवार गिरने से 6 भक्तों की मौत, 15 घायल

May 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च हुई Tata Altroz iCNG, कीमत सिर्फ 8.70 लाख रुपये
  • पीएम ‘सोना’ अपील: देहरादून में कम होने के बजाय बढ़ी गोल्ड खरीद, असमंजस में ग्राहक, भविष्य में दाम बढ़ने की आशंका
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक
  • महाराष्ट्र: सांगली में दुखद घटना, दीवार गिरने से 6 भक्तों की मौत, 15 घायल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.