
2022 उत्तराखंड कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। दूसरी सूची में भी जहां हरक सिंह रावत का नाम शामिल नहीं हो तो वहीं उनकी बहू अनुकृति गुसाईं को लैंसडौन विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। हालांकि, अभी इस बात को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है कि आखिर हरक सिंह रावत चुनाव लड़ेंगे या नही?
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल गहन मंथन के बाद सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतार रहे हैं। एक ओर जहां भाजपा 70 सीटों में से 59 पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है तो कांग्रेस 53 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। रामनगर सीट से हरीश रावत चुनावी मैदान में हैं। तो हरक सिंह रावत पर अब भी बात नहीं बनी है। हालांकि, उनकी बहू अनुकृति गुसाईं पर पार्टी ने लैंसडौन से दांव खेला है। अगर तीसरी सूची में भी हरक सिंह रावत का नाम नहीं होता है तो उन्हें अपनी पूरी ताकत बहू अनुकृति को जिताने में लगी होगी।
भाजपा से निष्कासित किए जाने के बाद पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की कांग्रेस में काफी इंताजार के बाद एंट्री हुई थी। उन्होंने हाल ही में बहू अनुकृति गुसाईं के साथ कांग्रेस का हाथ थामा था। उनकी कांग्रेस में लेट एंट्री की वजह 2016 के प्रकरण को लेकर हरीश रावत की नाराजगी बताई गई। हालांकि, हरक सिंह रावत माफी मांगने को भी तैयार थे।


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.