Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चारधाम के शीतकालीन गद्दीस्थलों की यात्रा को सरकार ने कसी कमर, यात्रियों को मिलेगी 10 प्रतिशत छूट

Uk Fast Khabar November 30, 2024

चारधाम के कपाट बंद होने के बाद अब बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धामों के शीतकालीन गद्दीस्थलों पांडुकेश्वर-ज्योतिर्मठ, ऊखीमठ, मुखबा व खरसाली की यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने कमर कसी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम के शीतकालीन गद्दीस्थलों की यात्रा शुरू करने के साथ ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने इन स्थलों में आने वाले श्रद्धालुओं को गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के होटल-विश्राम गृहों में ठहरने पर किराए में 10 प्रतिशत की छूट देने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री अगले सप्ताह शीतकालीन प्रवास स्थलों की यात्रा व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे।
सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली जल्द बनाएं
मुख्यमंत्री ने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली जल्द बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों पर पुलिस बल बढ़ाने को कहा। उन्होंने उत्तराखंड को अगले वर्ष तक ड्रग फ्री राज्य बनाने को गहन अभियान चलाने, नशीले पदार्थ बेचने वालों पर नियमित निगरानी व संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने और किराए पर रहे रहे अन्य राज्यों के लोगों का नियमित सत्यापन कराने को भी निर्देशित किया।

जिलों में रात्रि प्रवास कर जनसुनवाई करेंगे
मुख्यमंत्री धामी जल्द ही जिलों का भ्रमण कर वहां रात्रि प्रवास करेंगे। इस दौरान वह जनसुनवाई के साथ ही विकास कार्यों का निरीक्षण, नगर निकायों व सरकारी कार्यालयों में विभिन्न व्यवस्था एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए उन्होंने रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए हैं।

सशक्त उत्तराखंड की कार्ययोजना की करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के रजतोत्सव वर्ष में ”सशक्त उत्तराखंड” की कार्ययेाजना के दृष्टिगत सभी विभागों को अल्प व दीर्घकालीन योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री अगले सप्ताह इसकी भी समीक्षा करेंगे। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे।

आशा नौटियाल आज लेंगी शपथ
विधानसभा की केदारनाथ सीट के उपचुनाव में निर्वाचित भाजपा विधायक आशा नौटियाल शनिवार को शपथ ग्रहण करेंगी। विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण उन्हें सदस्यता की शपथ दिलाएंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

Continue Reading

Previous: बजट की पोटली से सड़कों व पुलों के लिए निकले 67.9 करोड़ रुपये
Next: निकाय चुनाव के लिए मजबूत दावेदार टटोल रही है BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने केदारनाथ उपचुनाव की जीत का बताया मंत्र

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.