Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में भूमि खरीद फरोख्त की रिपोर्ट मामले ने पकड़ा सियासी रंग, कांग्रेस ने साधा निशाना, भाजपा बचाव में उतरी

Uk Fast Khabar November 4, 2024

भू कानून के प्रावधानों के विपरीत भूमि की खरीद फरोख्त की जांच रिपोर्ट जिलों से शासन को न मिलने के मामले ने सियासी रंग ले लिया है। कांग्रेस ने सभी 13 जिलों से जांच रिपोर्ट भेजने में हीलाहवाली को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। जवाब में भाजपा भी सरकार के बचाव में उतर आई है। पार्टी ने पांच जिलों से रिपोर्ट सरकार मिलने का दावा किया है। उधर, सरकारी सूत्रों का कहना है कि जिलों से रिपोर्ट प्राप्त हो रही हैं। सूत्र स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि कितने और कौन-कौन से जिलों की रिपोर्ट सरकार को प्राप्त हो चुकी है। लगातार तीन दिन का अवकाश होने की वजह से रिपोर्ट की ताजा स्थिति अगले कुछ दिन में स्पष्ट करने को कहा जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलों के डीएम से जमीन खरीद फरोख्त की रिपोर्ट मांगी थी। जिलों की रिपोर्ट आने से यह पता लग सकेगा कि किस जिले में राज्य के बाहर के लोगों ने भू-कानून का उल्लंघन कर 250 वर्ग मीटर से अधिक जमीन खरीदी है।

मुख्य सचिव ने सभी जिलों को पत्र भेजा था, इसमें कहा गया था कि शासन और जिला स्तर से भूमि खरीद संबंधी अनुमति का उल्लंघन हुआ है, तो उसकी रिपोर्ट भेजें। जिलों से रिपोर्ट आ रही है। जब सभी जिलों से रिपोर्ट आ जाएगी, तो उसका आकलन कर और सख्त कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। इस मामले में राजस्व परिषद भी निगरानी कर रहा है। -एसएन पांडेय, सचिव, राजस्व

भू-कानून पर गुमराह कर रही सरकार : धस्माना
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भू-कानून के मुद्दे पर भाजपा सरकार प्रदेश के लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडी तिवारी सरकार के समय मजबूत और मुफीद भू-कानून बनाया गया था। जिसे भाजपा सरकारों ने खत्म करने का काम किया। रविवार को कैंप कार्यालय में मीडिया से बातचीत में धस्माना ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि भू-कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। नियम विरुद्ध 250 वर्गमीटर से ज्यादा जमीन खरीदने पर सरकार में समायोजित की जाएगी। लेकिन प्रदेश सरकार ने यह नहीं बताया कि एनडी तिवारी सरकार के समय बनाए गए भू-कानून के साथ छेड़छाड़ कर 12.50 एकड़ से ज्यादा भूमि खरीद की सीलिंग समाप्त किसने की। मुख्यमंत्री के आदेश पर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से भूमि खरीद के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन किसी भी जिले से रिपोर्ट नहीं मिली। धस्माना ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जमीन खरीद फरोख्त की खुली छूट दी है। उन्होंने सरकार से यह मांग है कि 2017 से आज तक जमीनों की जितनी भी खरीद फरोख्त हुई है, उसकी जांच कराई जाए।

भू-कानून पर कांग्रेस फैला रही भ्रम : चौहान
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, भू-कानून और जमीनों की खरीद फरोख्त पर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। भाजपा ने दावा किया कि पांच जिलों से जमीन खरीद फरोख्त की रिपोर्ट शासन को भेजी है। चौहान ने जारी बयान में कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को जिलों से भूमि खरीद की रिपोर्ट तलब की है। प्रदेश सरकार नियम विरुद्ध अथवा प्रायोजन के विपरीत होने पर जमीन राज्य सरकार में निहित करेगी। चौहान ने पलटवार किया कि कांग्रेस को धैर्य रखने की जरूरत है, क्योंकि उसका यही रवैया भर्ती घोटालों की जांच, यूसीसी, लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसे फैसलों के वक्त रहा है। भाजपा ने जब जन सरोकारों के अनुरूप राज्य में भू कानून की जरूरत पर नया कानून लाने की बात की तो इसमें भी कांग्रेस को ही सबसे पहले कठिनाई हुई। कांग्रेस अब तक भू कानून के मुद्दे पर चुप रही। लेकिन दिखावे के लिए समर्थन की बात कर रही है। भाजपा ने जन अपेक्षाओं के अनुरूप 2007 में भी पूर्ववर्ती कांग्रेस कार्यकाल में बने भू कानून में संशोधन किया था। एक बार फिर राज्य के मौलिक स्वरूप को बनाए रखने भू कानून सख्त किया जा रहा है।

Continue Reading

Previous: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में हरीश रावत का मौन उपवास, बोले-चिंता का विषय
Next: उत्‍तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए नया ठिकाना, गढ़वाल के 52 गढ़ों से परिचित होंगे सैलानी

Related Stories

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

February 18, 2026
अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 18, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

February 18, 2026
अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 18, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 18, 2026
अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!

अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!

February 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान
  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से करवाई जांच; दवा माफियाओं पर जिला प्रशासन का वार!
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.