Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चारधाम यात्रा क लिए रोजाना 2000 हुई पंजीकरण की संख्या, फिर नहीं राहत; भीड़ को देखते हुए बंद कर दिए गए थे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

Uk Fast Khabar June 4, 2024

चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश तथा हरिद्वार में किए जा रहे आफलाइन पंजीकरण में प्रतिदिन होने वाले पंजीकरण की संख्या अब 2000 यात्री प्रतिदिन कर दी गई है। सोमवार को भी ऋषिकेश में 2000 तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया गया। हालांकि अभी भी यहां पहुंच रहे तीर्थयात्रियों के सापेक्ष यह संख्या राहत देने वाली नहीं है। चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही धामों में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ऋषिकेश तथा हरिद्वार में किए जा रहे आफलाइन पंजीकरण 15 से 31 मई तक बंद कर दिए थे। इस बीच प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को भौतिक पंजीकरण कर यात्रा पर रवाना किया गया था। बीती एक जून से ऋषिकेश व हरिद्वार में 1500 यात्री प्रतिदिन के हिसाब से पंजीकरण करने का निर्णय लिया गया।
सीमित संख्या में खोले गए पंजीकरण से ऋषिकेश में यात्रियों का बैकलाग बढ़ गया था, जिसके बाद सोमवार से प्रशासन ने 500 यात्रियों के लिए और पंजीकरण खोल दिया। सोमवार को 1500 यात्रियों के अलावा 500 अतिरिक्त यात्रियों का पंजीकरण कर यात्रा पर रखना किया गया। अब फिलहाल 2000 यात्रियों का प्रतिदिन ऋषिकेश में पंजीकरण हो सकेगा। हालांकि ऋषिकेश में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों की संख्या को देखते हुए 2000 पंजीकरण भी नाकाफी हैं। फिलहाल ऋषिकेश में करीब 2500 से अधिक तीर्थयात्रियों का बैकलाग बना हुआ है। अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि मंगलवार के लिए ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप, आइएसबीटी तथा अन्य धर्मशालाओं में ठहरे 2000 यात्रियों को टोकन जारी किए गए हैं।

यात्रियों ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम
सोमवार को चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए टोकन नहीं मिलने पर कुछ तीर्थयात्री भड़क गए। उन्होंने आइएसबीटी मार्ग पर हंगामा करते हुए रोडवेज की बसों को रोक दिया। मामला बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। सोमवार की दोपहर मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार तथा अन्य राज्यों के तीर्थयात्रियों ने यह कहते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया कि उन्हें लाइन में काफी इंतजारी के बाद भी पंजीकरण के लिए टोकन नहीं दिए गए। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने यात्रियों को टोकन तथा पंजीकरण व्यवस्था से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अगले दिन होने वाले पंजीकरण के लिए एक दिन पहले टोकन जारी किए जाते हैं। उसमें भी अधिक दिनों से यहां ठहरे यात्रियों को वरीयता दी जाती है। उन्होंने बताया कि किसी भी यात्री को बिना पंजीकरण वापस नहीं भेजा जाएगा। बल्कि पंजीकरण की उपलब्धता होने पर निश्चत रूप से उनका पंजीकरण किया जाएगा। जिसके बाद तीर्थयात्रियों का गुस्सा शांत हुआ।

पांच हजार प्रतिदिन की जाए ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या
संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति से जुड़ी परिवहन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात कर चारधाम यात्रा पंजीकरण संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी और यातायात सहकारी संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने अवगत कराया कि चारधाम यात्रा के कपाट खुले हुए एक महीने होने को हैं। चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रचार प्रसार के जरिए देशवासियों को आमंत्रित किया है। जिसकी वजह से चारधाम यात्रा में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा पंजीकरण बंद कर दिया जा रहा है, जिससे यात्रा में व्यवधान हो रहा है। चारधाम यात्री परेशान हो रहे हैं।
संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति की बसें भी खड़ी हैं। ऐसे में बस मालिकों को भी परेशानी हो रही है। इसलिए यात्रा के बेहतर संचालन के लिए आफलाइन पंजीकरण की संख्या को बढ़ाकर पांच हजार प्रतिदिन किया जाए। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गढ़वाल कमिश्नर को मामले में सकारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Continue Reading

Previous: देवभूमि में इस बड़े चेहरे के इर्द-गिर्द सिमटा रहा चुनाव, भाजपा ने खूब भुनाया
Next: हल्द्वानी के लोगों के लिए खुशखबरी, बेहतर होगी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था; तीन उपकेंद्रों को अपग्रेड करने की तैयारी

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.