Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

विदेश में बैठे इन आतंकियों ने भारत में आतंक फैलाने की रची थी साजिश, NIA ने 9 के खिलाफ दायर की चार्जशीट

Uk Fast Khabar July 23, 2023

गैंगस्टर-आतंकी सांठगांठ मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) से जुड़े तीन कुख्यात ‘सूचीबद्ध आतंकियों’ सहित नौ के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।
इनमें विदेश में बैठे बीकेआइ के हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा, केटीएफ के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला, बीकेआइ के लखबीर सिंह संधू, हरजोत सिंह, कश्मीर सिंह, तरसेम सिंह, गुरजंट सिंह, दीपक रंगा लक्की खोखर उर्फ डेनिस शामिल हैं।

हवाला के माध्यम से भेजा जा रहा था फंड:
आरोपित सीमा पार से हथियारों और नशीली दवाओं की तस्करी, आतंकी गतिविधियों व जबरन वसूली को अंजाम देते हैं। भारत में आतंक फैलाने के लिए वे अपने संगठनों में युवाओं की भर्ती कर रहे हैं। एनआइए की जांच में आरोपितों द्वारा बीकेआइ और केटीएफ के लिए धन जुटाने की एक जटिल व्यवस्था का भी पता चला है। फंड को भारत स्थित सहयोगियों को हवाला के माध्यम से भेजा जा रहा था।
मनी ट्रांसफर सर्विस स्कीम (एमटीएसएस) या अन्य साधनों का उपयोग इस तरह से किया जा रहा था कि धन भेजने वाले या प्राप्तकर्ता की पहचान पूरी तरह से गुप्त रहे। एनआइए बीकेआइ और केटीएफ से जुड़े 16 अन्य फरार और गिरफ्तार आरोपितों के लिंक की भी जांच कर रही है।

कौन है हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा?
गैंगस्टर से आतंकी बना हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा अब बीकेआइ का प्रमुख सदस्य और खालिस्तानी ऑपरेटिव है। 2018-19 में वह अवैध रूप से पाकिस्तान भाग गया था। वर्तमान में आइएसआइ के संरक्षण में वहां रह रहा है और भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल है।
रिंदा पाकिस्तान से हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और नशीले पदार्थ की तस्करी, बीकेआइ में सदस्यों की भर्ती, हत्या, पंजाब और महाराष्ट्र में जबरन वसूली के माध्यम से धन जुटाने आदि जैसे विभिन्न अपराधों में शामिल है। वह मई, 2022 में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर आरपीजी हमले सहित कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। केंद्र सरकार ने उसे इसी वर्ष आतंकी घोषित किया था।

अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला:
कुख्यात गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला पंजाब के मोगा का रहने वाला है। कनाडा में डल्ला प्रतिबंधित आतंकी संगठन केटीएफ के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर के संपर्क में आया। दोनों केटीएफ के लिए धन जुटाने और पंजाब में व्यापारियों व विशेष समुदायों के नेताओं की लक्षित हत्या को अंजाम देने के लिए युवाओं की भर्ती और आतंकी गिरोह बनाने में लगे हुए थे।

लखबीर सिंह संधू के खिलाफ भी चार्जशीट दायर:
एनआइए ने तरनतारन निवासी लखबीर सिंह संधू के खिलाफ भी आरोप पत्र दायर किया है। लखबीर भी 2017 में कनाडा गया था और वहीं से अपनी गतिविधियां जारी रखीं। इस बीच, वह रिंदा के संपर्क में आया और बीकेआइ के लिए काम करना शुरू कर दिया। वह कई आतंकी घटनाओं में मुख्य आरोपित रहा है, जिसमें मई 2022 में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर आरपीजी हमला और दिसंबर, 2022 में तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन पर आरपीजी हमला शामिल है।
रिंदा अगस्त 2022 में पंजाब पुलिस एसआइ दिलबाग सिंह की हत्या की साजिश का भी मास्टरमाइंड है। आरोप पत्र में शामिल हरजोत सिंह व कश्मीर सिंह नाभा जेल ब्रेक मामले में आरोपित हैं और अभी फरार हैं। एनआइए के आरोप पत्र में शामिल अन्य आरोपित दीपक रंगा और लक्की खोखर उर्फ डेनिस हैं, जिन्हें भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विदेशी स्थित आकाओं द्वारा भर्ती किया गया था। मई, 2022 में मोहाली स्थित पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय पर आरपीजी हमले को अंजाम देने के लिए दीपक रंगा को रिंदा और लखबीर ने तैयार किया था।

Continue Reading

Previous: Income Tax Return: पिछले वित्त वर्ष में बदली है नौकरी तो जानें कैसे फाइल करना है ITR, नहीं होगी कोई परेशान
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्‍ली दौरे का दूसरा दिन, आज केंद्रीय मंत्री गडकरी से करेंगे मुलाकात

Related Stories

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
18 अगस्त को लॉन्च हो सकती है 2026 Skoda Slavia फेसलिफ्ट, डिजाइन और फीचर्स में होंगे अपडेट

18 अगस्त को लॉन्च हो सकती है 2026 Skoda Slavia फेसलिफ्ट, डिजाइन और फीचर्स में होंगे अपडेट

July 28, 2026
CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

July 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

इंश्योरेंस मोड पर संचालित होगी आयुष्मान योजना, गोल्डन कार्ड को लेकर सीएम धामी से चर्चा के बाद होगा फैसला

इंश्योरेंस मोड पर संचालित होगी आयुष्मान योजना, गोल्डन कार्ड को लेकर सीएम धामी से चर्चा के बाद होगा फैसला

August 12, 2026
UKSSSC पेपर लीक: सुमन, खालिद और साबिया पर तय होंगे आरोप, विशेष सीबीआई कोर्ट ने माने पर्याप्त आधार

UKSSSC पेपर लीक: सुमन, खालिद और साबिया पर तय होंगे आरोप, विशेष सीबीआई कोर्ट ने माने पर्याप्त आधार

August 12, 2026
रुद्रपुर में चौंकाने वाला मामला, एक नंबर की दो कारें, चेसिस नंबर भी सेम, आधार में भी खेल! ARTO हैरान

रुद्रपुर में चौंकाने वाला मामला, एक नंबर की दो कारें, चेसिस नंबर भी सेम, आधार में भी खेल! ARTO हैरान

August 12, 2026
वनाग्नि के लिए सिर्फ जलवायु परिवर्तन ही नहीं जिम्मेदार, अध्ययन ने बताई ब्रिटिश काल के वन प्रबंधन की खामियां

वनाग्नि के लिए सिर्फ जलवायु परिवर्तन ही नहीं जिम्मेदार, अध्ययन ने बताई ब्रिटिश काल के वन प्रबंधन की खामियां

August 12, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • इंश्योरेंस मोड पर संचालित होगी आयुष्मान योजना, गोल्डन कार्ड को लेकर सीएम धामी से चर्चा के बाद होगा फैसला
  • UKSSSC पेपर लीक: सुमन, खालिद और साबिया पर तय होंगे आरोप, विशेष सीबीआई कोर्ट ने माने पर्याप्त आधार
  • रुद्रपुर में चौंकाने वाला मामला, एक नंबर की दो कारें, चेसिस नंबर भी सेम, आधार में भी खेल! ARTO हैरान
  • वनाग्नि के लिए सिर्फ जलवायु परिवर्तन ही नहीं जिम्मेदार, अध्ययन ने बताई ब्रिटिश काल के वन प्रबंधन की खामियां
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.