Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आग उगल रहा सूरज: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर, नमामि गंगे के घाट मई में ही डूबे

Uk Fast Khabar June 1, 2024

आग उगलते सूरज की गर्मी से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से रुद्रप्रयाग में नामामि गंगे परियोजना के तहत बने सभी घाट जलमग्न हो गए हैं। तेज वेग से बह रहीं दोनों नदियों का जलस्तर मई में ही बरसात के मौसम जैसा हो गया है। वहीं, मौसम की बेरुखी से अन्य स्थानों पर प्राकृतिक जलस्रोतों का पानी तेजी से कम हो रहा है। बृहस्पतिवार को मुख्यालय में तापमान भी 38 डिग्री दर्ज किया गया। मई में जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से घाटी क्षेत्र ही नहीं, ऊपरी पहाड़ी गांव के लोग भी बेहाल हैं। केदारघाटी के गुप्तकाशी, ऊखीमठ, फाटा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड में भी सुबह से चटक तेज धूप से आमजन और यात्री परेशान हो रहे हैं। गुप्तकाशी के वयोवृद्ध वचन सिंह पंवार बताते हैं कि पहली बार पहाड़ के ऊपरी क्षेत्रों में सूरज की तपन असहनीय हो रही है। रमेश जमलोकी उत्तराखंडी का कहना है कि पर्यटन और तीर्थाटन के नाम पर पहाड़ में जो मानव जाम लग रहा है वह गर्मी बढ़ने का प्रमुख कारण है। वातानुकूलित होटल, रेस्टोरेंट, लॉज के निर्माण से पहाड़ की ठंडक खत्म हो रही है।

वनाग्नि से आर्द्रता घटी
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के उच्च शिखरीय पादप शोध संस्थान के निदेशक डॉ. विजयकांत पुरोहित का कहना है कि इस वर्ष गर्मी अपने चरम पर है, जो प्रकृति और पर्यावरण के लिए शुभ नहीं है। उन्होंने बताया कि शीतकाल में पर्याप्त बारिश व बर्फबारी नहीं होने और वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने से वातावरण में आर्द्रता कम हो गई है। इस कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। गर्मी बढ़ने से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं जिससे नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जो शुभ नहीं है।

केदारनाथ में तेज धूप से बेहाल यात्री
11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में भी इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां सुबह 9 बजे के बाद धूप की तपन तेज हो रही है। दोपहर तक तापमान 15 से 18 डिग्री तक पहुंच रहा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी गोपाल सिंह रौथाण ने बताया कि यात्रियों का कहना है कि केदारनाथ में धूप की तपन मैदानी क्षेत्रों से ज्यादा महसूस हो रही है। केदारनाथ पुनर्निर्माण से जुड़े सेवानिवृत्त कैप्टन सोवन सिंह बिष्ट का कहना है कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार केदारनाथ में मौसम काफी बदला हुआ है। बारिश नाममात्र हो रही है और रात को भी ठंड का असर ज्यादा नहीं है।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में अक्तूबर के आखिर तक लागू हो सकता है यूसीसी कानून, नियमावली और प्रशिक्षण में लग रहा है वक्त
Next: कांग्रेस ने उत्तराखंड में किया बड़ा उलटफेर का दावा, मतदान में कमी बताई बड़ी वजह

Related Stories

रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

July 13, 2026
भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

July 13, 2026
उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार

उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार

July 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये

नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये

July 13, 2026
रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन

July 13, 2026
भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल

July 13, 2026
उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार

उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार

July 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नए बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुई Hero Vida VX2 Plus, कीमत 1.44 लाख रुपये
  • रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, 24 पदों के लिए 1103 आवेदन
  • भीषण सड़क हादसा: भैंस से टकराने के बाद कार स्कॉर्पियो से भिड़ी, एक की दर्दनाक मौत, 3 घायल
  • उधम सिंह नगर पुलिस का वांटेड बदमाश जितेंद्र चौधरी गैंग के साथ एनकाउंटर, तीन अपराधी गिरफ्तार
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.