Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड को मिली All India Police Archery Championship की मेजबानी, 22 राज्यों से 334 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

Uk Fast Khabar December 12, 2022

अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (एआइपीएससीबी) की ओर से 14 से 18 दिसंबर तक 11वीं आल इंडिया पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन देहरादून में किया जाएगा।

उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के नेतृत्व में यह पहला मौका होगा जब उत्तराखंड इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। इससे पूर्व उत्तराखंड पुलिस की ओर से आल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबाल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर चुका है।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्घाटन 14 दिसंबर को पुलिस लाइन, देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे जबकि प्रतियोगिता का समापन 18 दिसम्बर को होगा। चैंपियनशिप में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों की 28 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, झारखंड, महाराष्ट्र, मणिपुर, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बीएसएफ, आइटीबीपी, सीआरपीएफ, आरपीएफ, एसएसबी और असम राइफल्स हिस्सा ले रही हैं। पांच दिवसीय चौंपियनशिप में 334 पुरुष और महिला तीरंदाज भाग लेंगे। प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं।
अलकनंदा अशोक बनीं भारतीय ओलिंपिक संघ की संयुक्त सचिव
उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक को भारतीय ओलिंपिक संघ की संयुक्त सचिव चुना गया है। शनिवार को दिल्ली में आयोजित भारतीय ओलिंपिक संघ के चुनाव में उन्हें संयुक्त सचिव चुना गया। संयुक्त सचिव पद के लिए अलकनंदा अशोक और सुमन कौशिक मैदान में थे, जिसमें अलकनंदा ने 48-21 से जीत हासिल की।

अलकनंदा को भारतीय बैडमिंटन महासंघ की ओर से नामांकित किया गया था। अलकनंदा अशोक के पति अशोक कुमार उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक हैं। अलकनंदा अशोक बैडमिंटन एसोसिएशन आफ इंडिया की उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव भी रह चुकी हैं। अलकनंदा अशोक चार बार एशियन राफ्टिंग चैंपियन रह चुकी हैं । उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कायाकिंग में कांस्य पदक हासिल किया और दो बार मास्टर्स बैडमिंटन चौंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।
अलकनंदा अशोक की बेटी कुहू गर्ग अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी है, जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर 13 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव चुने जाने पर अलकनंदा अशोक ने उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन और बैडमिंटन एसोसिएशन आफ इंडिया को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि भारत को स्पोर्ट्स में सुपर पावर बनाया जाए।

 

Continue Reading

Previous: G20 : उत्‍तराखंड को मिला दो अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी का गौरव, इस शहर में जुटेंगे कई देशों के प्रतिनिधि
Next: Uniform Civil Code का विरोध करने वालों पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कही बड़ी बात, दे डाली नसीहत

Related Stories

उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष

उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष

May 15, 2026
अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार

अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार

May 15, 2026
स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति

स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति

May 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष

उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष

May 15, 2026
अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार

अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार

May 15, 2026
स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति

स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति

May 15, 2026
अचानक हरिद्वार पहुंची साइना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

अचानक हरिद्वार पहुंची साइना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

May 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड विधानसभा में गैस की किल्लत पर भारी हंगामा; सुबोध उनियाल के बयान पर बिफरा विपक्ष
  • अमित शाह की बैठक के बाद BJP में जोश, नेताओं का दावा- 2027 में फिर बनेगी सरकार
  • स्टांप चोरी समेत कई खामियां मिलने पर विकासनगर उप निबंधक अपूर्वा सिंह पर गिरी गाज, भेजा निलंबन की संस्तुति
  • अचानक हरिद्वार पहुंची साइना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.