Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड सरकार जल्‍द लांच करने जा रही ‘मेरी योजना’ एप, अब आपके हाथों में होगी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Uk Fast Khabar October 7, 2024

प्रदेश सरकार की समस्त योजनाएं आमजन तक सहजता से पहुंचेंगी और उसे योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री के जन कल्याण की योजनाओं के सरलीकरण के मूल मंत्र को स्टेट इंस्टीट्यूट फार एंपावरिंग एंड ट्रांसफार्मिंग उत्तराखंड (सेतु) आयोग साकार करेगा। आयोग ‘मेरी योजना’ नाम से वेबसाइट और मोबाइल एप विकसित करने जा रहा है। इस एप पर कोई भी व्यक्ति पूछकर अथवा बातचीत कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समस्त सरकारी विभागों विशेष रूप से जन कल्याण और सेवाओं से जुड़े विभागों को तीन बिंदुओं सरलीकरण, समाधान और निस्तारण, को केंद्र में रखकर कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने की नसीहत दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार किया जाएगा समाधान
नियोजन विभाग के अंतर्गत सेतु आयोग मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार सरकारी योजनाओं को लेकर प्रदेशवासियों की जिज्ञासा का समाधान करेगा। लाभार्थियों को आवश्यक विवरण सहजता से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगा। यह कार्य प्रौद्योगिकी की सहायता से होगा। इसके अंतर्गत प्रदेश सरकार की समस्त योजनाओं की जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से दी जाएगी।
“सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने बताया कि आयोग ‘मेरी योजना’ वेबसाइट और मोबाइल एप बनाने की तैयारी कर रहा है। वेबसाइट और एप के माध्यम से जनता को सरकार की समस्त योजनाओं की जानकारी आसानी से मिलेगी। एप पर पूछकर या बातचीत के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के वर्तमान ढांचे को और व्यवस्थित करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। आयोग प्रदेशवासियों से फीडबैक लेकर इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगा, ताकि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार अपेक्षा के अनुरूप हो सके। उन्होंने बताया कि सेतु आयोग पंचायतों के सशक्तीकरण और जिला योजना को प्रभावी बनाने पर भी मंथन कर रहा है। सरकार पंचायतों से लेकर जिला स्तर पर नीति नियोजन को बेहतर बनाने पर बल दे रही है। आयोग इसकी कार्ययोजना तैयार करेगा।”

Continue Reading

Previous: विदेशी सैलानियों को लुभा रही देवभूमि की वादियां, 89% बढ़ी संख्या; तीन शहर बने पहली पसंद
Next: गंगा में राफ्टिंग कराएंगी उत्तराखंड की बेटियां, सीएम धामी के निर्देश पर मिला प्रशिक्षण

Related Stories

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026
उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

March 10, 2026
उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

March 10, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026
उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

March 10, 2026
उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

March 10, 2026
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

March 9, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.