Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

साहसिक पर्यटन पर फोकस, उत्तराखंड सरकार बनाएगी नई ट्रेकिंग नीति..

Uk Fast Khabar January 6, 2026

उत्तराखंड सरकार राज्य में ट्रेकिंग और पर्वतारोहण को बढ़ावा देने के लिए 15 जनवरी तक एक एकीकृत नीति तैयार करेगी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को निजी हितधारकों से संवाद करने और नई चोटियों को खोलने पर जोर दिया। ईको टूरिज्म स्थलों को विकसित करने और ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड को सशक्त बनाने के निर्देश भी दिए गए। चौरासी कुटी के जीर्णोद्धार और पर्यटन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने पर भी बल दिया गया।


उत्तराखंड में ट्रेकिंग और पर्वतारोहण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार एकीकृत नीति बनाने जा रही है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 जनवरी तक एकीकृत नीति के प्रारूप को अंतिम रूप देकर शासन के सम्मुख प्रस्तुत किया जाए।

साथ ही निजी हितधारकों से भी संवाद करने को कहा, ताकि नीति बनने के बाद आने वाली व्यवहारिक दिक्कतों से बचा जा सके। उन्होंने ट्रेकिंग के लिए नई चोटियां खोलने की दिशा में कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए पर्यावरण आडिट सहित अन्य सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएं। इस संबंध में शीघ्र ही एसओपी जारी की जाएगी।

माहभर में बनेगी 10 चिह्नित स्थलों की कार्ययोजना

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में ईको टूरिज्म की अत्यधिक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि ईको टूरिज्म की संभावनाओं को तलाशते हुए ऐसे स्थल चिहि्नत कर विकसित किए जाएं, जो ईको टूरिज्म के लिए ईको सिस्टम तैयार करें।

उन्होंने जबरखेत माडल को अन्य चिह्नित स्थलों में भी लागू करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि यह कार्य समय पर पूर्ण करने के लिए डीएफओ को लक्ष्य दिए जाएं कि वे किस प्रकार से अपने क्षेत्र में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने 10 चिहि्नत स्थलों की कार्ययोजना माहभर में तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड सशक्त होगा

वन क्षेत्रों के अंतर्गत पर्यटन गतिविधियों के संचालन के लिए बेहतर मैकेनिज्म तैयार करने पर भी मुख्य सचिव ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड को दी जा सकती है।

उन्होंने बोर्ड को मजबूत करने, मैन पावर बढ़ाने एवं बजट में प्रावधान किए जाने की बात भी कही। साथ ही अपर सचिव वन को बोर्ड के लिए नया हेड खोलने के निर्देश भी दिए, ताकि बोर्ड को भी ग्रांट दी जा सके। ईको टूरिज्म स्थलों का संचालन बोर्ड के माध्यम से हो, इसके लिए शीघ्र ही एमओयू किया जाएगा।

चौरासी कुटी का शीघ्र कराएं जीर्णोद्धार

राजाजी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत चौरासी कुटी के जीर्णाेद्धार का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी मुख्य सचिव ने दिए। कार्यदायी संस्था के लिए समय से कार्य पूर्ण करने के दृष्टिगत समयावधि तय करने को भी कहा।

मुख्य सचिव ने ईको टूरिज्म से संबंधित उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक प्रति माह आयोजित कराने, प्रदेशभर में पर्यटन के लिए फार्मल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने व प्रशिक्षण के बाद सर्टिफिकेट प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने प्रशिक्षण प्रमाणीकरण के लिए पर्यटन विभाग को जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग से भी इसके लिए सुझाव लेने को कहा। बैठक में सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी, पीसीसीएफ रंजन कुमार मिश्रा, सीसीएफ ईको टूरिज्म पीके पात्रो, अपर सचिव हिमांशु खुराना उपस्थित रहे।

Continue Reading

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरित विकास संकल्प को साकार कर रहा एमडीडीए, रायपुर–डालनवाला क्षेत्र में दो पार्कों का ₹90 लाख की लागत से जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य प्रारंभ
Next: इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस, सीएम धामी–गडकरी बैठक में सड़क परियोजनाएं एजेंडे में..

Related Stories

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

August 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग
  • भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर
  • रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
  • मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.