Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Asia Cup में किन पांच भारतीय बल्लेबाजों ने जड़े हैं सर्वाधिक रन, देखिए किस नंबर पर मौजूद हैं विराट कोहली और धोनी

Uk Fast Khabar August 3, 2023

एशिया कप 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त से होनी है और फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाना है। छह देशों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, टीम इंडिया की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी बल्लेबाजों के कंधों पर होगी।
एशिया कप के इतिहास में भारतीय बैटर्स का बल्ला जमकर बोला है और यही वजह है कि टीम ने सात बार खिताब को अपने नाम भी किया है। आज के पोस्ट में ऐसे ही पांच इंडियन बल्लेबाजों की बात करेंगे, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में रनों का अंबार लगाया है।

1. सचिन तेंदुलकर
भारत की तरफ से एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के बल्ले से निकले हैं। सचिन ने इस टूर्नामेंट में खेले 23 मैचों में 51 की बेमिसाल औसत से 971 रन कूटे हैं। इस दौरान मास्टर ब्लास्टर ने दो सेंचुरी और सात अर्धशतक जमाए हैं।

2. रोहित शर्मा
भारतीय टीम के मौजूद कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप में सर्वाधिक रन कूटने के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। हिटमैन को यह टूर्नामेंट बेहद रास आता है और वह 21 पारियों में 46 की औसत से 745 रन बना चुके हैं। रोहित ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र शतक जमाया है, तो 6 फिफ्टी भी उनके बल्ले से निकली है।

3. एमएस धोनी
एशिया कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन कूटने के मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। माही ने इस टूर्नामेंट में खेली कुल 16 पारियों में 648 रन ठोके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक सेंचुरी और तीन फिफ्टी निकली है।

4. विराट कोहली
विराट कोहली एशिया कप में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर काबिज हैं। विराट ने टूर्नामेंट में खेली कुल 10 पारियों में 61 की दमदार औसत से 613 रन बनाए हैं। किंग कोहली के बल्ले से तीन सेंचुरी निकली है और उन्होंने एक फिफ्टी जमाई है।
5. गौतम गंभीर
भारतीय टीम की ओर से एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गौतम गंभीर पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में कुल 573 रन कूटे हैं। इस दौरान गंभीर के बल्ले से 5 अर्धशतक और एक सेंचुरी श्रीलंका के खिलाफ आई थी।

Continue Reading

Previous: अंडा या दूध? प्रोटीन के लिए ज्यादा बेहतर कौन?, जान लें इसके बारे में
Next: उत्तराखंड से दुखद खबर: भीषण हादसे में उत्तराखंड के उभरते लोकगायक की मौत, 7 लोग घायल

Related Stories

रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी

रुद्रप्रयाग डीएम समेत 11 आईएएस, पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रतीक जैन बने जीएमवीएन के एमडी

February 13, 2026 2
मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र

मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र

February 13, 2026 3
महाराज ने घनसाली को दी तेरह करोड एक लाख बयालीस हजार की योजनाओं की सौगात

महाराज ने घनसाली को दी तेरह करोड एक लाख बयालीस हजार की योजनाओं की सौगात

February 13, 2026 4
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बदलेगी शिक्षा की तस्वीर: उत्तराखंड के 54 हजार शिक्षकों को उन्नत डिजिटल सिस्टम की ट्रेनिंग देगी धामी सरकार

बदलेगी शिक्षा की तस्वीर: उत्तराखंड के 54 हजार शिक्षकों को उन्नत डिजिटल सिस्टम की ट्रेनिंग देगी धामी सरकार

February 16, 2026
उत्तराखंड के शिक्षक AI में हासिल करेंगे दक्षता, इस हाईटेक सिस्टम से दी जाएगी ट्रेनिंग

उत्तराखंड के शिक्षक AI में हासिल करेंगे दक्षता, इस हाईटेक सिस्टम से दी जाएगी ट्रेनिंग

February 16, 2026
देहरादून में आज कांग्रेस निकालेगी रैली… बदला शहर का ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर जाने से बचें

देहरादून में आज कांग्रेस निकालेगी रैली… बदला शहर का ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर जाने से बचें

February 16, 2026
कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

February 14, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बदलेगी शिक्षा की तस्वीर: उत्तराखंड के 54 हजार शिक्षकों को उन्नत डिजिटल सिस्टम की ट्रेनिंग देगी धामी सरकार
  • उत्तराखंड के शिक्षक AI में हासिल करेंगे दक्षता, इस हाईटेक सिस्टम से दी जाएगी ट्रेनिंग
  • देहरादून में आज कांग्रेस निकालेगी रैली… बदला शहर का ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर जाने से बचें
  • कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.