Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड में बदलने लगा मौसम का मिजाज, सुबह-शाम बढ़ने लगी ठिठुरन

Uk Fast Khabar October 12, 2024

मानसून की विदाई के बाद से ही प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिल रही है। हालांकि, सुबह-शाम अब ठंडक महसूस की जाने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह ठिठुरन बढ़ने लगी है और मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। दून में रात को पारा 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन में पारे में और गिरावट आने के आसार हैं। पहाड़ से मैदान तक सुबह-शाम के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। दिनभर चटख धूप खिलने से दोपहर में हल्की तपिश महसूस की जा रही है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। बीते दो दिन में पारे में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। 15 अक्टूबर के बाद पारे में और गिरावट आने की उम्मीद है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून: 32.8, 18.3
ऊधमसिंह नगर, 32.1, 17.6
मुक्तेश्वर, 22.4, 09.8
नई टिहरी, 24.9, 11.8

सरोवर नगरी में ठंड की हुई शुरूआत
नैनीताल में हल्की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार को दिन का मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। नगर में सुबह से धूप निकली हुई थी, जो शाम तक बरकरार रही। हालांकि हल्के बादल कुछ समय के लिए छाए और हट भी गए। सूर्यास्त के बाद ठंड में हल्की ठंड महसूस हुई। जिस कारण लोगों को गर्म ऊनी कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा।

झील का जलस्तर 11.9 फीट में स्थिर
मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में गिरावट बनी रहेगी। फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा। इधर नैनी झील का जलस्तर 11.9 फीट में स्थिर है । जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नगर का अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई।

शीतकालीन सीजन में उमड़ने लगी सैलानियों की भीड़
शीतकालीन पर्यटन सीजन में सैलानियों की भीड़ पहुंचने लगी है। बंगाली सैलानियों की आमद बेहद कम है, जबकि स्कूली बच्चों के ग्रुप अधिक संख्या में पहुंचे हुए हैं। शनिवार को पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी होने की संभावना है। शुक्रवार सुबह से ही सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। इस बीच मामूली रूप से यातायात प्रभावित नजर आया। समूहों में स्कूली बच्चे अधिक पहुंच रहे हैं।
मुख्य स्थानों में स्थित होटल पैक हो गए हैं। नगर के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की खासी आवाजाही रही। नैनी झील में नौका विहार करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा। भोटिया बाजार समेत नगर के बाजारों में सैलानियों की भीड़ रही। स्नोव्यू, राजभवन, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन व केव गार्डन में काफी भीड़ रही। शाम के समय सैलानी हनुमानगढ़ी में सूर्यास्त देखने पहुंचे हुए थे। नगर के समीपवर्ती पर्यटन स्थल खुर्पाताल, सरिताताल , पंगोट व कैंची धाम भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हुए थे। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार शीतकालीन पर्यटन सीजन के चलते सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है। दीवाली तक पर्यटकों की आमद इसी तरह जारी रहेगी।

 

Continue Reading

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किसान की समस्या का किया समाधान, खेत में लगवाया बिजली का खंभा
Next: पेयजल निगम में उत्पीड़न के खिलाफ कर्मचारियों का विरोध, मुख्यालय के खिलाफ खोला मोर्चा

Related Stories

माता-पिता के आंखों के सामने गंगा में बहा बेटा, बदहवास हुए परिजन, तलाश जारी

माता-पिता के आंखों के सामने गंगा में बहा बेटा, बदहवास हुए परिजन, तलाश जारी

June 9, 2026
फायर सीजन खत्म होने से पहले तबादलों पर होमवर्क, 12 जून को होगा CSB में मंथन

फायर सीजन खत्म होने से पहले तबादलों पर होमवर्क, 12 जून को होगा CSB में मंथन

June 9, 2026
जंगलों से दिखेगा ब्रह्मांड का नजारा, वन महकमा कर रहा नया पर्यटन मॉडल तैयार

जंगलों से दिखेगा ब्रह्मांड का नजारा, वन महकमा कर रहा नया पर्यटन मॉडल तैयार

June 9, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बावजूद मई 2026 में बढ़ी वाहनों की बिक्री, 9.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: FADA

फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बावजूद मई 2026 में बढ़ी वाहनों की बिक्री, 9.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: FADA

June 9, 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया

June 9, 2026
माता-पिता के आंखों के सामने गंगा में बहा बेटा, बदहवास हुए परिजन, तलाश जारी

माता-पिता के आंखों के सामने गंगा में बहा बेटा, बदहवास हुए परिजन, तलाश जारी

June 9, 2026
ED ने रियल एस्टेट के खिलाफ PMLA जांच में पंजाब, यूपी, दिल्ली-नोएडा में 6 ठिकानों पर तलाशी ली

ED ने रियल एस्टेट के खिलाफ PMLA जांच में पंजाब, यूपी, दिल्ली-नोएडा में 6 ठिकानों पर तलाशी ली

June 9, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बावजूद मई 2026 में बढ़ी वाहनों की बिक्री, 9.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज: FADA
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया
  • माता-पिता के आंखों के सामने गंगा में बहा बेटा, बदहवास हुए परिजन, तलाश जारी
  • ED ने रियल एस्टेट के खिलाफ PMLA जांच में पंजाब, यूपी, दिल्ली-नोएडा में 6 ठिकानों पर तलाशी ली
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.