Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Uttarakhand Nikay Chunav: चुनावी शोर थमा, पोलिंग पार्टियां रवाना; 100 नगर निकायों के लिए गुरुवार को होगा मतदान

Uk Fast Khabar January 22, 2025

उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के लिए 23 जनवरी को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार शाम पांच बजे प्रचार अभियान का शोर थम गया। इसके साथ ही अब राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने घर-घर दस्तक देने पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। उधर, मतदान संपन्न कराने के लिए 3394 पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना हुईं।

27 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ आरंभ हुई थी प्रक्रिया
11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद व 46 नगर पंचायतों के चुनाव की प्रक्रिया 27 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ आरंभ हुई थी। महापौर के 72, अध्यक्ष के 445 और पार्षद व सदस्य के 4888 प्रत्याशियों को तीन जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रचार अभियान ने राज्य में गति पकड़ी। 18 दिन तक धुंआधार चले चुनाव प्रचार अभियान के शोर ने मंगलवार शाम पांच बजे विराम लिया। इससे पहले सभी नगर निकाय क्षेत्रों में रैलियों, सभाओं व रोड शो की धूम रही तो दिनभर ही प्रत्याशियों के प्रचार वाहन दौड़ते रहे। प्रचार अभियान खत्म होते ही राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव करते हुए घर-घर दस्तक देकर अंतिम समय में पूरी ताकत झोंक दी है। लक्ष्य यही है कि येन-केन-प्रकारेण भाग्यविधाता मतदाताओं को अपने पक्ष में किया जाए। यद्यपि, आम मतदाता खामोशी से सभी की बात सुन रहा है, लेकिन किसी को मन की थाह नहीं लेने दे रहा। उधर, मतदान को संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना हो गईं। मतदान के लिए राज्य में कुल 1515 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल बूथों की संख्या 3394 है। पोलिंग पार्टियों में शामिल किए गए कार्मिकों की संख्या 16284 है। मतदान 23 जनवरी को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 30.29 लाख है।

एंटी इनकंबेंसी के भरोसे के मतदाताओं के दर पर कांग्रेस की दस्तक
नगर निकायों के चुनावी संग्राम में प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस के नेताओं ने जन सभाओं, रैलियों के साथ जनसंपर्क में शक्ति झोंकी। पार्टी का पूरा प्रचार प्रदेश के साथ नगर निकायों में एंटी इनकंबेंसी पर केंद्रित रहा है। शहरों में मतदाताओं में पैठ मजबूत करने के लिए पार्टी प्रत्याशियों को इस बार वरिष्ठ नेताओं का साथ मिला है। यह अलग बात है कि कई निकायों में वरिष्ठ नेता आमने-सामने भी नजर आए हैं। प्रदेश में 100 नगर निकायों के लिए हो रहे चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशियों और उनके साथ दिग्गज नेताओं ने विभिन्न वार्डों में गली-मोहल्लों में मोर्चा संभाला। कांग्रेस 91 निकायों में चुनाव लड़ रही है। इस बार पार्टी 11 नगर निगमों में महापौर के पद पर अधिक जोर लगा रही है। पिछले निकाय चुनाव में भी कुल आठ में से दो नगर निगमों कोटद्वार और हरिद्वार में ही कांग्रेस के महापौर थे। इस बार पार्टी को उम्मीद है कि देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी में उसका प्रदर्शन बेहतर होगा। भाजपा के किले में सेंधमारी के लिए कांग्रेस ने इस बार प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा की रणनीति को ध्यान में रखा है। कांग्रेस ने गत दिवस जारी अपने वचन पत्र में सभी 11 नगर निगमों में महापौर पद के प्रत्याशियों को स्थान दिया।

Continue Reading

Previous: 28 जनवरी को देवभूमि में प्रवास कर सकते हैं PM मोदी, इन जगहों पर रुकने की चर्चा; क्या है कारण
Next: Uttarakhand Nikay Chunav 2025: मोर्चे पर सीएम धामी, 12 दिन में की 52 चुनावी सभाएं व रोड शो

Related Stories

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

August 13, 2026
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत
  • एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
  • देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
  • उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.